इंदौर पुलिस ने राजीव गांधी की हत्या का हवाला देकर राहुल के आयोजन में लगाई 31 शर्तें
Sanjay Gupta | Sept 17, 2026, 20:19 IST
Photograph: (thesootr)
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के छात्रों की गूंज आयोजन मंजूरी में अब 25 साल पहले हुए राजीव गांधी हत्याकांड चर्चा में आ गया है। इस हत्याकांड की जांच के बिंदुओं का हवाला देते हुए पुलिस ने कांग्रेस को 31 शर्तों का पालन करने के लिए कहा है।
Indore. राहुल गांधी के पिता और पूर्व पीएम राजीव गांधी की 21 मई 1991 को श्रीपेरंबदूर में हत्या हो गई थी। इस हत्या की जांच के लिए बने वर्मा आयोग ने इसमें सुरक्षा व्यवस्था की चूक को अहम माना था। साथ ही राजनीतिक आयोजकों की जिम्मेदारियों के लिए विस्तृत निर्देश तय किए थे। अब इस वर्मा कमीशन की रिपोर्ट को राहुल गांधी के 19 सितंबर के आयोजन के लिए लागू किया गया है। कांग्रेस को इसी आधार पर 31 शर्तें पूरी करने के लिए कहा है।
पुलिस ने शहराध्यक्ष
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आयोजन 19 सितंबर को रीजनल पार्क के सामने भारत जोडो मैदान पर हो रहा है। इसके लिए आईडीए ने पांच शर्तों के साथ मंजूरी दी है। किराया भी पहले 10 लाख और फिर 4 लाख और आयोजकों से लिए गए। लेकिन जब तक पुलिस एनओसी नहीं होती आयोजन नहीं हो सकता है। कांग्रेस शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे को पुलिस ने वर्मा कमीशन की रिपोर्ट और 31 शर्तें पूरी करने का पत्र दे दिया है।
![50ae3385-c80]()
![b0a19ee6-04b]()
इसमें आयोजकों को बताया गया है कि उन्हें 16,17, 18 व 19 सितंबर को क्या-क्या करके देना है। आयोजन में आने वाली संख्या सही-सही लिखकर बताना होगी, इसमें महिला व पुरूष अलग-अलग बताना होंगे। इससे अधिक आए तो पुलिस रोकेगी।
आयोजकों को किस दिन क्या करके देना है यह भी बताया गया है। इसमें 17 सितंबर को सभी प्रमाणपत्र लेना होंगे। वहीं 18 सितंबर को डोम का काम पूरा होना चाहिए। सभी निर्माण काम शाम 6 बजे तक पूरे होने चाहिए। इसके बाद 19 सितंबर को कार्यक्रम सुबह सभी का परीक्षण होगा। कार्यक्रम से तीन घंटे पहले प्रवेश द्वार खुलेंगे।
कांग्रेस शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि हमे पुलिस ने यह सभी करने के लिए कहा है। इसके बाद वह एनओसी देंगे। आईडीए ने जो राशि मांगी थी वह दे चुके हैं। बीजेपी के दबाव में पुलिस, प्रशासन अधिकारी यह कर रहे हैं। लेकिन आयोजन होकर रहेगा।
यह खबरें भी पढ़ें...
पीएम मोदी नहीं तो क्या राहुल बाबा का सेवा दिवस मनाएं? बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का विपक्ष पर तंज
बच्चों की मौत मामले में बोले राहुल गांधी, दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीन देखिए
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज पर संकट: कांग्रेस को आईडीए ने थमाया एक और नोटिस
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में 15 हजार संभावित, कांग्रेस का सीपी को पत्र, बताई प्लानिंग
पुलिस ने शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे को थमाई शर्तें
50ae3385-c80
b0a19ee6-04b
यह 31 शर्तें पुलिस ने बताई है
- किस-किस तरह के वाहन में आएंगे।
- पूरे मैदान की प्लानिंग देना होगी।
- भीड़ को दो-दो हजार के सेक्टर में बांटना होगा।
- मंच के सामने 25-30 फीट का खाली डी एरिया होगा।
- डोम पूरी तरह अग्निरोधी होगा।
- प्रतिबंधित सामग्री बैग, डंडा, कांच, पटाखा आदि नहीं होगा।
- कम से कम 1500 वालेंटियर रहेंगे।
- कंट्रोल रूम होगा।
- विद्युत, फायर, मैदान का जल निकासी, आईडीए सभी मंजूरी पहले लेंगे।
- पेयजल व शौचालय होगा।
- ड्रोन का उपयोग नहीं होगा।
आयोजकों को हर दिन यह करके देना होगा
आयोजक बोले
यह खबरें भी पढ़ें...
पीएम मोदी नहीं तो क्या राहुल बाबा का सेवा दिवस मनाएं? बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का विपक्ष पर तंज
बच्चों की मौत मामले में बोले राहुल गांधी, दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीन देखिए
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज पर संकट: कांग्रेस को आईडीए ने थमाया एक और नोटिस
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में 15 हजार संभावित, कांग्रेस का सीपी को पत्र, बताई प्लानिंग
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
By Atul Dwivedi
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
By Jageshwar prasad
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
By Umeshwari Baghel
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
By Manya Jain