बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी क्यों बोले- क्या एसपी कराना चाहते हैं मेरी हत्या?

Manish Kumar | Apr 24, 2025, 16:36 IST
Photograph: (the sootr)
पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने रानी अवंतिबाई लोधी बलिदान दिवस पर शक्ति प्रदर्शन के दौरान एसपी पर पक्षपात और हत्या की साजिश का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फोन रिकॉर्ड करवाया जा रहा है।

MP News: शिवपुरी। रानी अवंतिबाई लोधी बलिदान दिवस पर शिवपुरी के माधव चौक में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ हुए इस शक्ति प्रदर्शन में विधायक ने प्रशासन से लेकर खुद की ही सरकार के मंत्री पर तीखा हमला बोला।



एसपी पर हत्या की साजिश का आरोप

भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पक्षपात कर रहे हैं और उनका फोन रिकॉर्ड करवाया जा रहा है। लोधी ने सवाल उठाया- "क्या मेरी हत्या करवाना चाहते हैं एसपी?"



यह भी पढ़ें... हाईकोर्ट ने मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव पर लगाई रोक



प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

पिछोर विधायक लोधी ने कहा कि पिछोर विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन कांग्रेस के इशारों पर काम कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एसपी और कलेक्टर ने कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया तो वे विधानसभा में विरोध करेंगे। लोधी ने कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी पर भी निष्क्रियता का आरोप लगाया।



यह भी पढ़ें... मध्यप्रदेश राज्य दंत परिषद की डॉक्टरों को चेतावनी, रील्स बनाकर भ्रामक जानकारी ना फैलाएं



ऊर्जा मंत्री का नाम लिए साधा उनपर भी निशाना

अपने भाषण के दौरान प्रीतम लोधी ने बिना नाम लिए मध्य प्रदेश केऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पर भी हमला बोला। लोधी ने कहा कि हमारे काम पूरे नहीं हुए तो बिजली-पानी के कनेक्शन काट दूंगा, अफसरों की हालत खराब कर दूंगा।



यह भी पढ़ें... पीएम मित्र पार्क योजना में एमपी को मिली मंजूरी, एविएशन सेक्टर में 2000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव



पिछोर को जिला बनाने की पुरानी मांग दोहराई

बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने पिछोर को जिला बनाने की मांग को फिर दोहराया। कहा कि पिछोर 30 साल गुलाम रहा, अब इसे स्वतंत्र जिला बनाना जरूरी है। अगर यह नहीं हुआ तो दिल्ली तक पदयात्रा की चेतावनी भी दे डाली।



यह भी पढ़ें... एमपी में डॉक्टर्स के लिए बड़ा फैसला, अब कोर्ट नहीं, ऑनलाइन होगी पेशी



पहलगाम घटना पर दी श्रद्धांजलि

जब विधायक से पूछा गया कि आतंकी हमले के बावजूद यह कार्यक्रम क्यों किया गया, तो उन्होंने कहा कि यह पहले दो बार स्थगित हो चुका था, इस बार श्रद्धांजलि देने के बाद ही कार्यक्रम शुरू किया गया।



Tags:
  • बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी
  • बीजेपी विधायक
  • मध्य प्रदेश
  • एसपी
  • पिछोर विधायक