टिकट मांगने आई महिला डॉक्टर को देख क्यों भड़के दिग्विजय सिंह, जानें

Marut raj | Feb 21, 2024, 16:19 IST
दू सूत्र
दिग्विजय सिंह बुधवार को ग्वालियर के दौरे पर थे। इस दौरान एक महिला उनसे मिलने के लिए पहुंची थी। महिला ने अपना नाम डॉक्टर लीना शर्मा बताया था और वह लोकसभा का टिकट चाहती थीं।

भोपाल. अमूमन कार्यकर्ताओं के साथ शांत रहने वाले कांग्रेस के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का पारा बुधवार को चढ़ गया। एक महिला डॉक्टर उनसे लोकसभा का टिकट मांगने आई थी, उसे देख दिग्विजय सिंह भड़क गए और अपने सुरक्षा कर्मियों से उसे बाहर निकालने तक की कह दी। क्या था पूरा मामला आइए आपको बताते हैं।



मना करने के बाद भी नहीं मानीं


सीएम बोले- महतारी वंदन योजना में जो छूट गए उनसे फिर लिए जाएंगे आवेदन



दिग्विजय सिंह बुधवार को ग्वालियर के दौरे पर थे। इस दौरान एक महिला उनसे मिलने के लिए पहुंची थी। महिला ने अपना नाम डॉक्टर लीना शर्मा बताया था और वह लोकसभा का टिकट चाहती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बार बार मना करने के बाद भी महिला उनके मिलने की जिद पर अड़ी हुई थी। मना करने के बाद भी न मानने पर दिग्विजय सिंह ने अपने सुरक्षा कर्मियों को इशारा करने हुए महिला को बाहर करने के लिए कह दिया।



बढ़ रही हैं दिग्विजय की चिंताएं, बोले- मुझे यह नतीजे स्वीकार नहीं



मोदी के खिलाफ लड़ना है चुनाव


सीएम मोहन सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले IAS-IPS अफसरों के किए तबादले



घटनाक्रम के बाद मीडिया ने डॉक्टर लीना शर्मा से बात की। डॉक्टर लीना शर्मा ने खुद को गुना का निवासी बताया। उनका कहना था कि वह दिग्विजय सिंह से मिलने आई थीं। वह बनारस से लोकसभा का टिकट लेकर मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहती हैं।



राष्ट्रीय किसान कांग्रेस मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष


लीना शर्मा ने खुद को राष्ट्रीय किसान कांग्रेस मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बताया। उनका कहना है कि दिग्विजय सिंह मेरे आदर्श हैं और हमेशा उनका आशीर्वाद मिलता रहा है, लेकिन कुछ लोग जलने वाले होते हैं। इस घटनाक्रम पर दिग्विजय सिंह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। Digvijay Singh | भड़के दिग्विजय सिंह | Digvijay Singh get angry | female doctor



कांग्रेस की कम नहीं हो रहीं मुश्किलें, हाथ से निकल गई एक और नगर सरकार



Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • female doctor
  • महिला डॉक्टर
  • भड़के दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh get angry