गर्भवती हुई, कम उम्र होने से शादी नहीं कर पाए तो लिव इन में रहने लगे लड़का-लड़की
Jitendra Shrivastava | Jul 13, 2024, 17:49 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक रोचक किस्सा सामने आया है। इसमें एक युवती और लड़के की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई, संबंध बने और लड़की गर्भवती भी हो गई। इसके बाद दोनों लिव इन में रहने लगे। क्यों नहीं हो पाई शादी? लिव इन के दौरान क्या हुआ? पढ़िए...
INDORE. इंदौर में एक 20 साल की युवती और 19 साल के लड़के में इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। दोनों मिलने लगे, रिलेशन बने और युवती गर्भवती भी हो गई। चूंकी लड़का 21 साल का नहीं था इसलिए कानूनन दोनों शादी नहीं कर सके। इसके बाद दोनों ने लिव इन रिलेशनशिप का एग्रीमेंट करवाया और किराए के कमरे में रहने लगे। कुछ दिनों के बाद लड़का घर छोड़कर चला गया। इसके बाद युवती पुलिस थाने जाकर लड़के के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवा दिया।
पीड़िता के गर्भवती होने वाली बात जब पीड़िता की मां को पता चला तो उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद युवती ने शादी के लिए लड़के से कहा तो वह तैयार हो गया। दोनों आर्य समाज गए जहां किशोर की उम्र 21 साल के कम होने के कारण शादी नहीं होने की बात कही। इस पर दोनों ने साथ रहने के लिए लिव इन रिलेशनशिप का एग्रीमेंट किया और खजराना गणेश मंदिर में फोटो खींचकर घर वालों को भेज दिया। ताकि उन्हें लगे की शादी हो गई है। उसके बाद आरोपी और पीड़िता साथ रहने लगे। एक दिन दोनों में विवाद हुआ और लड़का मारपीट कर घर छोड़कर चला गया। बाद में पीड़िता परदेशीपुरा थाने पहुंची और रेप का केस दर्ज कराया। युवती अब अपने माता-पिता के घर रह रही है।
किराए से कमरे में रहने के दौरान खाना कभी घर में बनता तो कभी बाहर से आता। युवती एक महीना 20 दिन की प्रेग्नेंट थी। एक दिन आरोपी बाहर से खाना लाया और उसमें गर्भपात की गोली मिलाकर युवती को खिलाई। इस बात पर दोनों में झगड़ा हुआ आरोपी घर छोड़कर चला गया। इसके बाद युवती ने थाने पहुंच शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया की पिछले साल आरोपी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। शादी का झांसा देकर लड़के ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पिछले महीने वो मारपीट कर घर से चला गया तब से गायब है। उसका फोन भी बंद है। किसी से उसकी बात नहीं हुई।
जांच अधिकारी उषा पवार ने बताया कि लड़का किसी कंपनी में गाड़ी चलाता था। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दोनों साथ घूमने-फिरने लगे थे। बाद में दोनों के बीच रिलेशन बने और युवती प्रेंग्नेंट हो गई। लिव इन रिलेशनशिप में रहने की लिखा-पढ़ी की। डेढ़-दो महीने साथ रहे इस दौरान लिखा-पढ़ी को लेकर ही दोनों में लड़ाई झगड़ा होने लगा। लड़के की तलाश की जा रही है।
मां को पता चला तो युवती को घर से निकाला
गर्भपात की गोली मिलाकर युवती को खिलाई
लड़के की तलाश में जुटी है पुलिस
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari