आर्मी अफसर से 31 लाख की ठगी का मामला, जोमेटो बॉय बनकर पहुंची पुलिस, फिर हुआ ये कमाल

Rohit Sahu | Apr 27, 2025, 15:04 IST
zomato mp police
ग्वालियर के आर्मी अफसर से 31 लाख की ठगी करने वाले सागर कौरव को साइबर सेल ने जोमेटो डिलीवरी बॉय बनकर इंदौर से गिरफ्तार किया। मास्टरमाइंड ने क्राइम सीरियल्स से ठगी का आइडिया लिया था।

ग्वालियर के एक आर्मी ऑफिसर से 31 लाख रुपए की ठगी करने वाले ठग सागर कौरव को राज्य साइबर जोन ग्वालियर की टीम ने इंदौर से गिरफ्तार किया। सागर कौरव पिछले पांच महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन साइबर सेल की टीम ने उसे पकड़ने के लिए जोमेटो डिलीवरी बॉय बनकर उसकी रेकी की।



आर्मी अफसर से 31 लाख की ठगी

क्राइम सीरियल्स देखकर मिला ठगी का आइडिया

बीएससी साइंस से हैं ग्रेजुएट सागर कौरव, जो पहले खुद को सागर राठौर बताता था, भिंड के दबोह का रहने वाला है। वह और उसकी गैंग ने इंदौर में कॉल सेंटर चला रखा था। सागर ने पुलिस को बताया कि उसने क्राइम सीरियल्स देखकर ठगी के इस रैकेट का आइडिया लिया था। उसकी गैंग के पांच सदस्य- रोहित जादौन, ऋषभ ओझा, दीपक शर्मा, ऋषभ शर्मा और अरुण शर्मा- भी इंदौर और भिंड से हैं।



ठगी की टाइमलाइन

  • अक्टूबर 2023: ग्वालियर के आर्मी ऑफिसर को ठगों का कॉल आया।
  • 25 अक्टूबर 2023: आर्मी ऑफिसर ने पहला एक लाख रुपए का ट्रांजैक्शन किया।
  • अक्टूबर 2023 से फरवरी 2024: कुल 31 लाख रुपए की ठगी की गई।
  • 28 फरवरी 2024: आर्मी ऑफिसर को ठगी का एहसास हुआ।
  • 1 मार्च 2024: राज्य साइबर सेल जोन में ठगी की शिकायत की गई।
  • 25 नवंबर 2024: ग्वालियर पुलिस ने इंदौर से पांच आरोपियों को पकड़ा।
  • 26 अप्रैल 2025: मास्टरमाइंड सागर कौरव को इंदौर से गिरफ्तार किया गया।

जोमेटो डिलीवरी बॉय बनी पुलिस

साइबर सेल की टीम ने सागर कौरव की गिरफ्तारी के लिए पांच महीने तक लगातार उसे ट्रैक किया। जब पुलिस को यह सूचना मिली कि सागर इंदौर में छिपा हुआ है, तो इंदौर पहुंचकर पुलिस ने उसे जोमेटो डिलीवरी बॉय (zomato) बनकर ट्रैक किया और तीन दिन बाद उसे गिरफ्तार किया।



यह भी पढ़ें...कर्नाटक में साइबर ठगी: बुजुर्ग दंपती को अरेस्ट कर 50 लाख ठगे, सुसाइड नोट में सामने आया सच



अन्य राज्यों में चल रहे ठगी के रैकेट्स का खुलासा होगा

पुलिस अब सागर कौरव से पूछताछ कर रही है। सागर के खिलाफ ग्वालियर में यह पहला मामला था, लेकिन उसकी गैंग के अन्य ठगी रैकेट की जानकारी भी मिल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि उसकी गिरफ्तारी से और ठगों का भी पता चलेगा और अन्य राज्यों में चल रहे ठगी के रैकेट्स का खुलासा होगा।



यह भी पढ़ें...साइबर ठगी का नया तरीका: जीआइएफ फाइल्स से फोन हैक और वॉलेट होंगे खाली



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • राज्य साइबर सेल
  • ठगी
  • साइबर ठगी
  • साइंस
  • आर्मी ऑफिसर
  • zomato