वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर होगा जू और रेस्क्यू सेंटर, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा

Neel Tiwari | Jun 24, 2025, 21:22 IST
Veerangana Rani Durgavati
सीएम मोहन यादव ने बताया कि ठाकुर ताल में एक आधुनिक वन्यजीव केंद्र बनेगा। इसमें पर्यटक टाइगर जैसे प्रमुख वन्यजीवों को नजदीक से देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि सफारी में बाघ या अन्य वन्यजीव दिखाई नहीं देते।

MP News: वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उनके समाधि स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुरवासियों को ऐतिहासिक सौगात देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ठाकुर ताल में बन रहे जू और रेस्क्यू सेंटर का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर रखा जाएगा। यह वन्यजीव केंद्र पर्यटन को प्रोत्साहित करेगा और रानी दुर्गावती की विरासत को जीवित रखेगा। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद, पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह और मंत्री संपतिया उईके भी शामिल रहे।



अब जबलपुर में गूंजेगी बाघों की दहाड़

सीएम मोहन यादव ने बताया कि ठाकुर ताल में एक आधुनिक वन्यजीव केंद्र बनेगा। इसमें पर्यटक टाइगर जैसे प्रमुख वन्यजीवों को नजदीक से देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि सफारी में बाघ या अन्य वन्यजीव दिखाई नहीं देते। यह सेंटर वन्यजीवों को पास से देखने का बेहतरीन विकल्प होगा। यह केंद्र मनोरंजन, वन्यजीव संरक्षण और शिक्षा का भी माध्यम बनेगा।



ये खबर भी पढ़िए... रानी दुर्गावती बलिदान दिवस: भारतीय इतिहास की वह वीरांगना जिसने मुगलों के सामने नहीं झुकाया सिर



ऊंचे पहाड़ी स्थल पर है ठाकुर ताल

मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ठाकुर ताल की भौगोलिक विशेषता सामने आई है। यह तालाब शहर के ऊपरी हिस्से में स्थित है और हमेशा पानी से भरा रहता है। इतिहासकारों के अनुसार, ठाकुर ताल गोंडकालीन पंचासर जल प्रबंधन प्रणाली का हिस्सा था। इसमें पाँच तालाब एक-दूसरे से जुड़े होते थे। वर्षा जल को प्राकृतिक तरीके से इकट्ठा कर प्रवाहित किया जाता था। ठाकुर ताल ऊंचे स्तर पर स्थित है, जिससे यह भूजल स्तर बढ़ाने में सहायक है।



ये खबर भी पढ़िए... साल बदला, सवाल नहीं! रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी की परीक्षा में फिर गड़बड़ी



ये खबर भी पढ़िए... परीक्षा में रानी दुर्गावती की समाधि को बना दिया मकबरा, मच गया बवाल



ये खबर भी पढ़िए... सीहोर में दो लड़कों को घेरा, गोबर खिलाया, लड़कियों के कपड़े पहनाए, जमकर की पिटाई, जानें वजह



कांग्रेस के चुनाव को CM ने बताया महाभारत का दंगल

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चुनाव ‘महाभारत का दंगल’ बन गया है। उनके नेता आपस में लड़ रहे हैं। जब कुछ नहीं बचता, तो वे हर घटना पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भूल जाती है कि उनके शासनकाल में मध्यप्रदेश अपराधों में शीर्ष पर था। भाजपा सरकार ने सुशासन और अपराध नियंत्रण में मिसाल पेश की है।



thesootr links



दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • कांग्रेस
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • वीरांगना रानी दुर्गावती