MP Election 2023 | नतीजों के बाद क्या रहेगा नेताओं का कद | किसी का बढ़ेगा तो किसी का घटेगा मान | News Strike
2018 के बाद से मध्यप्रदेश की सियासत लगातार करवट ले रही है. 15 महीने में ही बड़े दलबदल के साथ सत्ता पलटी गई. ये भी प्रदेश के सियासी इतिहास का नया अध्याय था. अब सुनने में आता है कि बीजेपी जीती तो भी शिवराज सिंह चौहान को कुर्सी नहीं मिलेगी. क्या ये मध्यप्रदेश में शिवराज युग का अंत होगा?