News Strike | जीती या हारी | बीजेपी में कौन लेगा जिम्मेदारी | किस पर गिरेगी हार की गाज | MP News

The Sootr | Nov 29, 2023, 19:19 IST
Share

चुनावी तारीख नजदीक है. बस तीन दिन बाद ये साफ हो जाएगा कि मध्यप्रदेश के नए सरकार कौन होंगे. लेकिन एक कंफ्यूजन ठीक वैसे ही बरकरार रहेगा जैसे कि पूरे चुनावी साल के दौरान रहा है. खासतौर से बीजेपी में. बीजेपी ने आखिर तक ये क्लीयर नहीं किया कि अगला सीएम फेस कौन होगा. यही कंफ्यूजन अब ये सवाल खड़े कर रहा है कि जीते तो किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा और हार गए तो वो ठीकरा किसके सिर फूटेगा. क्योंकि जीत के लिए सबके अपने अपने दावे होंगे, जिसके जरिए खुद को क्रेडिट देना उनके लिए बहुत आसान होगा. जबकि हार का जिम्मा लेने वाला खुद कोई नहीं होगा. दूसरी तरफ कांग्रेस में ये तस्वीर बिलकुल क्लीयर है.