राजस्थान भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले 339 अभ्यर्थी अब नहीं दे पाएंगे कोई भी Exam

BP Shrivastava | Jan 25, 2024, 15:08 IST
Share
राजस्थान भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले 339 अभ्यर्थी अब नहीं दे पाएंगे कोई भी Exam
राजस्थान भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले 339 अभ्यर्थी अब नहीं दे पाएंगे कोई भी Exam

राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और नकल करने वाले 339 अभ्यर्थियों के खिलाफ कर्मचारी चयन बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। इन फर्जीवाड़ा करने वाले अभ्यर्थियों को डिबार कर दिया गया है।

मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और नकल करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ कर्मचारी चयन बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। बोर्ड ने अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करने वाले 339 अभ्यर्थियों को भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं से डिबार कर दिया है। ऐसे में अब 339 अभ्यर्थी भविष्य में कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा होने वाली किसी भी भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा यह कार्रवाई 2023 या उससे पहले आयोजित की गई भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों पर की गई है।

बोर्ड अध्यक्ष ने क्या कहा ?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि पिछले लंबे वक्त से भर्ती परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थी, नकल और गलत संसाधनों का उपयोग कर गड़बड़ी की कोशिश करने वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट तैयार की गई थी। इनके खिलाफ बोर्ड ने अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 2016 के तहत सख्त एक्शन लेते हुए 339 अभ्यर्थियों को डिबार कर दिया है क्योंकि इन अभ्यर्थियों की वजह से दूसरे अभ्यर्थियों की भी परेशान होना पड़ता था।

नकल रोकने बनाए कठोर नियम

आलोक राज ने बताया की भर्ती परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए और कठोर नियम बनाए गए हैं। जिसके तहत 10 करोड़ रुपए के जुर्माने के साथ आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। इसलिए परीक्षार्थी किसी तरह के बहकावे में नहीं आएं ईमानदारी से मेहनत करें। अगर वह गलत तरीके से परीक्षा में शामिल होंगे तो ना सिर्फ वह प्रतियोगी परीक्षा से बाहर हो जाएंगे बल्कि, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Tags:
  • Rajasthan News
  • Jaipur News
  • राजस्थान न्यूज
  • Rajasthan Staff Selection Board
  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
  • जयपुर समाचार
  • Staff Selection Board
  • कर्मचारी चयन बोर्ड
  • 339 candidates who committed fraud were debarred
  • फर्जीवाड़ा करने वाले 339 अभ्यर्थियों को किया डिबार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज