Rajasthan Top News: IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के बाद IPS पत्नी प्रशाखा माथुर भी APO
राजस्थान की टॉप न्यूज
IAS शिखर अग्रवाल के बाद IPS पत्नी प्रशाखा माथुर भी APO, 40 विला-कॉटेज की खरीदी से जुड़ा है मामला
राजस्थान में 40 विला और कॉटेज की खरीद का मामला अब IAS-IPS दंपती पर भारी पड़ता दिख रहा है। सरकार ने एक के बाद एक दोनों अधिकारियों को पद से हटाकर APO कर दिया है। पहले वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल पर कार्रवाई हुई और अब उनकी IPS पत्नी प्रशाखा माथुर को भी पदस्थापन की प्रतीक्षा में भेज दिया गया है। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
विश्वेंद्र सिंह का जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पर आरोप, यूपी-राजस्थान की वोटर लिस्ट में नाम होने का दावा
भरतपुर जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर सियासी विवाद हो गया है। राजस्थान की पूर्व कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे विश्वेंद्र सिंह ने भाजपा की महिला प्रत्याशी पूजा दुवेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
अलवर में सिंधिया का कांग्रेस पर हमला, बोले- हार पर आत्ममंथन करो, कांग्रेस को सिर्फ कुर्सी चाहिए
दिल्ली में SIR और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस की प्रस्तावित रैली से एक दिन पहले भाजपा ने अलवर से पलटवार किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर सत्ता की बेचैनी का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र किसी परिवार की बपौती नहीं है। भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में निकली पदयात्रा में सरदार पटेल की विरासत और राहुल गांधी का नेतृत्व भी निशाने पर रहा। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
ACB जांच की निष्पक्षता पर डोटासरा उठाए सवाल, कहा- सीनियर IAS के खिलाफ कैसे होगी जांच?
जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने आईएएस शिखर अग्रवाल के 40 विला खरीद मामले को लेकर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर तीखा हमला बोला। डोटासरा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में इतने बड़े और अहम पद पर तैनात अधिकारी पर गंभीर वित्तीय आरोप लगने के बावजूद मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
पंचायत चुनाव में महिलाओं का दबदबा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सास भी बनीं सरपंच
नागौर जिले की मेड़ता रोड-गोटन पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों में हुए सरपंच पद के चुनावों के नतीजे सामने आ गए हैं। इन नतीजों में सबसे ज्यादा चर्चा दधवाड़ा ग्राम पंचायत की रही, जहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सास सुरज्ञान कंवर ने शानदार जीत दर्ज की है। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें