दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत

Ashish Bhardwaj | May 26, 2026, 20:09 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में ट्रेलर से कार की टक्कर हो गई। इस टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।

News In Short

  • अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रेलर से कार टकराने से बड़ा हादसा हुआ।
  • दुर्घटना में पंजाब के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल है।
  • पुलिस के अनुसार चालक को नींद की झपकी आने से हादसा होने की आशंका है।
  • सभी लोग मध्यप्रदेश से गेहूं कटाई का काम खत्म कर पंजाब लौट रहे थे।
  • बड़ौदामेव पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

News In Detail

सुनील जैन@अलवर



राजस्थान के अलवर जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रेलर से तेज रफ्तार कार टकरा गई है। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बड़ौदामेव थाना क्षेत्र के हादरहेड़ा गांव के पास शाम करीब चार बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।



चालक को नींद की झपकी आने की आशंका

प्राथमिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ। तेज रफ्तार होने के कारण चालक समय रहते सड़क किनारे खड़े ट्रेलर को नहीं देख पाया।



पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसे के समय एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य था। हालांकि अचानक हुई टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



तीन लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

हादसे में पंजाब निवासी गुरुप्रीत सिंह, सेवक सिंह और सुखमंदर सिंह की मौत हो गई। वहीं संदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अलवर जिला अस्पताल में जारी है।



सूचना मिलते ही बड़ौदामेव पुलिस और एनएचएआई (NHAI) की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।



मध्यप्रदेश से लौट रहे थे सभी लोग

पुलिस जांच में सामने आया कि सभी लोग करीब दस दिन पहले पंजाब से मध्यप्रदेश गए थे। वहां वे हारवेस्टर मशीन के जरिए गेहूं कटाई और निकासी का काम कर रहे थे। काम खत्म करने के बाद सभी लोग कार से वापस पंजाब लौट रहे थे। इसी दौरान अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।



पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो शव बड़ौदामेव अस्पताल में रखे गए हैं, जबकि एक शव अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में रखा गया है।



पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रेलर की स्थिति की भी जांच की जा रही है।



एक्सप्रेसवे पर बढ़ते हादसों ने बढ़ाई चिंता

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा लगातार हो रहे है। सड़क हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान चालक को पर्याप्त आराम लेना चाहिए।



ये भी पढे़:-

SI पेपर लीक मामले में SOG का एक्शन, मैनेजर गिरफ्तार, 50 लाख में खरीदा था पेपर



मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने की बीज फैक्ट्री पर छापेमारी, नकली बीज का भंडार मिला



सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी, 6500 पदों पर होगी भर्ती, 12 लाख आए आवेदन



अमित शाह सांचू पोस्ट पर पहुंचने वाले देश के पहले गृहमंत्री, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 की शुरुआत



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • NHAI
  • पंजाब
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा