दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का बड़ा बयान, कहा-विश्वविद्यालय बन जाएंगे होटल

Ashish Bhardwaj | Apr 10, 2026, 15:53 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने अलवर के राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय में भर्तियों में हुई गड़बड़ियों और फर्जी डिग्री पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों की ऐसी स्थिति रही तो ये होटल बन जाएंगे।

News In Short

  • राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने मत्स्य विश्वविद्यालय में भर्ती गड़बड़ियों पर उठाए सवाल।
  • राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय की भर्तियों में मनमाने अंक देने पर जताई चिंता।
  • राज्यपाल ने कहा, अगर यही स्थिति रही तो विश्वविद्यालय होटल बन जाएंगे।
  • इस बात से भी चिंतित दिखे कि प्रदेश में 8 करोड़ जनसंख्या के लिए 52 विश्वविद्यालय।

News In Detail

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने अलवर स्थित राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में यूनिवर्सिटी की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट दिखे। उन्होंने विश्वविद्यालयों में होने वाली भर्तियों और फर्जी डिग्रियों पर नाराजगी जताई। राज्यपाल ने कहा कि भर्तियों में मनमर्जी से नंबर दिए गए थे और कम योग्यता वाले लोगों को नौकरी दी गई थी। इससे पूरी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं।



भर्तियों में हुई गड़बड़ी

राज्यपाल ने कहा कि ऐसी भर्तियों से शिक्षा का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने आगे कहा कि अगर यही स्थिति बनी रही तो विश्वविद्यालय शिक्षा के बजाय एक होटल बनकर रह जाएगा। राज्यपाल ने कुलगुरु प्रोफेसर रमन दवे का नाम लेते हुए यह स्पष्ट किया कि उनका इशारा वर्तमान नहीं, बल्कि पूर्व में हुई भर्तियों की ओर था।



भर्तियों में मनमाने अंक

राज्यपाल ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में कुछ लोग मनमाने अंक देते थे। एक उदाहरण के रूप में उन्होंने बताया कि कुछ उम्मीदवारों को 30 में 8-9 अंक मिलते थे, जबकि कुछ को 27-30 अंक देकर चयन किया जाता था। यह प्रक्रिया पूरी तरह से संदेहास्पद है और इसे पूरी तरह से सुधारने की जरूरत है।



राजस्थान में विश्वविद्यालयों की स्थिति

राज्यपाल ने इस मुद्दे पर भी चिंता जताई कि राजस्थान में 8 करोड़ की जनसंख्या के लिए 52 विश्वविद्यालय हैं, जबकि महाराष्ट्र में 12 करोड़ की जनसंख्या के लिए केवल 26 विश्वविद्यालय हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान के विश्वविद्यालयों में बाहर के लोग पढ़ाई के लिए आते हैं, क्योंकि यहां कोई भी छात्र फेल नहीं होता है, जिससे गुणवत्ता में गिरावट आती है।



ये भी पढे़:-

हाईवे की हवा खराब: टोल से भर रहा खजाना, लेकिन भ्रष्टाचार की दरारें छीन रही हैं रफ्तार



हम दो हमारा एक की सोच पर भड़के बालमुकुंदाचार्य, कहा- ऐसे ही रहा तो चच्चा हो जाएंगे बहुसंख्यक



राजस्थान में फिर भर्ती की तैयारी, नर्सिंग ऑफिसर और ANM के 19 हजार पदों पर होगी परीक्षा



एसआई भर्ती 2021: चयनित थानेदारों ने सरकार को दिया एफिडेविट, बोले-हम अग्निपरीक्षा से गुजरने को तैयार



Tags:
  • दीक्षांत समारोह
  • राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े
  • फर्जी डिग्रियों
  • राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय
  • राजस्थान के विश्वविद्यालय