राजस्थान में फिर भर्ती की तैयारी, नर्सिंग ऑफिसर और ANM के 19 हजार पदों पर होगी परीक्षा

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
bamper nokri
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में नर्सिंग ऑफिसर और एएनएम के 19,000 पदों पर बंपर भर्ती होगी। यह भर्ती दिसंबर 2023 के बाद दूसरी बड़ी भर्ती होगी। इस भर्ती के लिए नियम संशोधित किए हैं।

News In Short

  • राजस्थान में नर्सिंग ऑफिसर और एएनएम के 19,000 पदों पर होगी भर्ती।
  • इस भर्ती में 12,000 नर्सिंग ऑफिसर और 7,000 एएनएम के पद शामिल हैं।
  • भर्ती में लिखित परीक्षा को अनिवार्य किया जाएगा, जो अब तक नहीं थी।
  • इससे पूर्व 2023 में नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम और पैरामेडिकल के पदों पर हुई थी भर्ती।
  • भर्ती विज्ञापन जल्द जारी होने की उम्मीद, फ्रेशर्स को मिलेगा फायदा।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान में एक बार फिर बड़ी भर्ती निकालने की तैयारी है। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने नर्सिंग ऑफिसर और एएनएम (सहायक नर्सिंग मिडवाइफ) के कुल 19 हजार पदों पर भर्ती के नियमों को मंजूरी दे दी है। यह भर्ती जल्द ही निकाली जा सकती है। दिसंबर 2023 में हुई भर्ती के बाद यह सबसे बड़ी भर्ती होगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

राजस्थान चिकित्सा विभाग की इस भर्ती में कुल 19,000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से नर्सिंग ऑफिसर के 12,000 पद और एएनएम के 7,000 पद लिए निर्धारित किए गए हैं। इससे पूर्व राजस्थान स्वास्थ्य विभाग में 2023 के दौरान नर्सिंग ऑफिसर (8750 पद), एएनएम (3736 पद), और पैरामेडिकल (3745 पद) के पदों पर भर्तियां की गई थीं।

नए नियमों में लिखित परीक्षा का प्रावधान

इस भर्ती में सबसे अहम बदलाव यह है कि अब सीधी भर्ती में लिखित परीक्षा को शामिल करने का प्रस्ताव है। अब तक भर्ती केवल मेरिट और बोनस अंकों के आधार पर होती थी, जिससे फ्रेशर्स उम्मीदवारों को अनुभव के अंक न होने के कारण बाहर होना पड़ता था। नए संशोधित नियमों में परीक्षा, मेरिट और बोनस, तीनों को समाहित कर भर्ती करने की संभावना है।

नियमों में संशोधन

सीएमओ पत्र को आधार बनाकर स्वास्थ्य निदेशालय यह भर्ती करेगा। इसीलिए राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधीनस्थ सेवा नियम, 1965 में संशोधन किया गया है। कार्मिक विभाग ने 2022 में एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके अनुसार सीधी भर्ती मेरिट और बोनस अंकों के आधार पर की जानी थी। अब हजारों फ्रेशर्स की मांग को देखते हुए लिखित परीक्षा को अनिवार्य किया जा सकता है।

कब तक जारी होगा विज्ञापन?

भर्ती नियमों की फाइल को कार्मिक एवं वित्त विभाग से मंजूरी मिलते ही विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। यह भर्ती उन हजारों अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लिखित परीक्षा के प्रावधान से फ्रेशर्स को भी फायदा होने की उम्मीद है।

ये भी पढे़:-

एसआई भर्ती 2021: चयनित थानेदारों ने सरकार को दिया एफिडेविट, बोले-हम अग्निपरीक्षा से गुजरने को तैयार

गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे होंगे वापस, आश्रितों को मिलेगी सरकारी नौकरी

भुज-दिल्ली के बीच चलेगी नई ट्रेन, पाली मारवाड़ के यात्रियों को यह मिलेगी सुविधा

पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल ने घुटने टेके, जानिए गिरफ्त में आने के अलावा नहीं बचा था कोई रास्ता

Tags:
  • राजस्थान चिकित्सा विभाग
  • चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर
  • राजस्थान स्वास्थ्य विभाग
  • नर्सिंग ऑफिसर के 12,000 पद
  • एएनएम के 7,000 पद
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक