भुज-दिल्ली के बीच चलेगी नई ट्रेन, पाली मारवाड़ के यात्रियों को यह मिलेगी सुविधा

Ashish Bhardwaj | Apr 09, 2026, 22:43 IST
Share
trian
Photograph: (the sootr)

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पाली और जालोर के लोगों के लिए रात्रिकालीन ट्रेन सेवा को मंजूरी दी है, जो भुज से दिल्ली तक चलेगी। यह ट्रेन पाली-मारवाड़ होकर जाएगी।

News In Short

पाली मारवाड़ के रास्ते भुज-दिल्ली के बीच ट्रेन सेवा को मिली मंजूरी।
अब रात में सोते-सोते दिल्ली पहुंचेगे पाली-मारवाड़ और जालोर के यात्री।
रेल मंत्री ने पाली दौरे में इस ट्रेन सेवा को चालू करने का किया था वादा।
भुज से दिल्ली जाने वाली नई ट्रेन में 23 घंटे में पूरी करेगी 1238 किमी की यात्रा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने रेल मंत्री का जताया आभार।

News In Detail

टेक्सटाइल नगरी पाली मारवाड़ और जालोर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब रेल मंत्रालय ने भुज और दिल्ली के बीच पाली-मारवाड़ के रास्ते से चलने वाली नई रेल सेवा को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन इसी महीने से पटरी पर दौड़ने लगेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन के चालू होने की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को दी है।

दिन में एक ही ट्रेन, रात को बसों का सहारा

अब तक पाली से दिल्ली के लिए सिर्फ एक ट्रेन रानीखेत एक्सप्रेस थी। लेकिन यह ट्रेन दिन में आती और दिन में ही निकल जाती। यानी अगर किसी को रात में सफर करना होता, तो उसके पास दो ही रास्ते बचते ​थे। नई ट्रेन रात में पाली मारवाड़ होकर गुजरेगी। व्यापारी, विद्यार्थी और प्रवासी राजस्थानी लंबे समय से सीधी रात्रि ट्रेन की मांग कर रहे थे।
पिछले साल सितंबर में जब रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पाली आए, तो उन्होंने जनता को तीन महीने के भीतर ट्रेन चलाने का वादा किया।

कहां-कहां रुकेगी नई ट्रेन?

यह ट्रेन भुज से दिल्ली के बीच चलेगी और रास्ते में अंजेर, गांधीधाम, भचाऊ, भीलड़ी, रानीवाड़ा, मारवाड़-भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूनी, पाली-मारवाड़, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर (जयपुर), बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी और दिल्ली से होकर गुजरेगी।

यह ट्रेन 23 घंटे 55 मिनट में 1238 किमी की दूरी तय करेगी, जो व्यापारियों और छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद होगी।

सांसद पीपी चौधरी ने क्या कहा?

पाली के सांसद पीपी चौधरी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने रेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि दिल्ली के लिए कई बार रेलमंत्री से आग्रह किया था। नई ट्रेन भुज से दिल्ली वाया पाली-मारवाड़ होकर संचालित होगी। इससे व्यापारियों, पर्यटकों, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी को आवागमन में सुविधा होगी। यह ट्रेन इसी माह शुरू हो जाएगी।

ये भी पढे़:-

पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल ने घुटने टेके, जानिए गिरफ्त में आने के अलावा नहीं बचा था कोई रास्ता

रास्ता जाम मामला: कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर और मनीष यादव सहित 9 लोग कोर्ट से बरी

राजस्थान के बांधों में अब सिर्फ 52% पानी, 6 महीने में घटा 38%, भराव में जयपुर जोन टॉप पर

DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर FIR का आदेश रद्द, हाई कोर्ट ने कहा-बिना प्रारंभिक जांच सीधे केस दर्ज कराना गलत

Tags:
  • जयपुर
  • अश्विनी वैष्णव
  • दिल्ली
  • रेल मंत्री
  • मदन राठौड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच