पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल ने घुटने टेके, जानिए गिरफ्त में आने के अलावा नहीं बचा था कोई रास्ता
Mukesh Sharma | Apr 09, 2026, 21:08 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल के बचने के सभी रास्ते बंद हो गए थे। ऐसे में वे रणनीति के तहत गुरुवार को दिल्ली में एसीबी के समक्ष पेश हो गए। उन्हें गिरफ्तार कर दिल्ली से जयपुर लाया गया है।
News In Short
- पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल के बचाव के सारे रास्ते हो गए थे बंद।
- जल जीवन मिशन घोटाले में सुबोध गुरुवार को दिल्ली में हुए पेश।
- पूर्व एसीएस सुबोध अग्रवाल अदालत से हो चुके थे भगौड़ा घोषित।
- एसीबी कोर्ट जयपुर ने स्थाई गिरफ्तारी वारंट भी कर दिए थे जारी।
- गिरफ्तारी वारंट रद्ध करने की अर्जी भी हो गई थी खारिज।
News In Detail
एसीबी ने उन्हें हिरासत में लेने के बाद जयपुर लाकर औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि सुबोध की गिरफ्तारी से ठीक पहले ही एसीबी की विशेष कोर्ट ने उन्हें भगौड़ा घोषित करते हुए उनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था।
डीजीपी को मेल कर दी सूचना
कोर्ट से नहीं मिली राहत, बढ़ती गई मुश्किलें
उन्होंने एसीबी द्वारा दर्ज एफआईआर को रद्द करने की चुनौती दी थी, लेकिन सुनवाई से पहले ही उनके वकील ने खुद को केस से अलग कर लिया।
उन्होंने एसीबी कोर्ट में तर्क दिया था कि एफआईआर में उनका नाम नहीं है, 14 महीने तक उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया। उन्होंने दलील दी कि मामला दस्तावेजी साक्ष्यों पर आधारित है, इसलिए गिरफ्तारी की जरूरत नहीं है।
एसीबी ने कोर्ट में पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि अग्रवाल पीएचईडी विभाग के मुखिया थे। भ्रष्टाचार के इस खेल में उनकी भूमिका प्रथम दृष्टया सिद्ध हो चुकी है। कोर्ट ने एसीबी के तर्क को सही मानते हुए उनकी अर्जी खारिज कर दी थी।
क्यों भगौड़ा घोषित हुए अग्रवाल?
बुधवार को कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए सुबोध अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता जितेंद्र शर्मा, मुकेश गोयल और संजीव गुप्ता को भगौड़ा घोषित कर दिया। इसके साथ ही उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही का रास्ता भी साफ हो गया था। इसी दबाव के चलते अग्रवाल ने सरेंडर करने का फैसला लिया।
क्या है पूरा घोटाला?
अब आगे क्या?
ये भी पढे़:-
रास्ता जाम मामला: कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर और मनीष यादव सहित 9 लोग कोर्ट से बरी
DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर FIR का आदेश रद्द, हाई कोर्ट ने कहा-बिना प्रारंभिक जांच सीधे केस दर्ज कराना गलत
वसुंधरा, गहलोत और पायलट दिखेंगे एकसाथ, विधानसभा की 16 समितियों का हुआ गठन
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
By Umeshwari Baghel
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
By Sanjay Gupta
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
By Umeshwari Baghel
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
By Aman Vaishnav
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
By Raghvendra Singh Rathore
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
By Arohi Raj
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
By Sanjay Gupta