हम दो हमारा एक की सोच पर भड़के बालमुकुंदाचार्य, कहा- ऐसे ही रहा तो चच्चा हो जाएंगे बहुसंख्यक

Ashish Bhardwaj | Apr 10, 2026, 15:39 IST
Share
bal
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के विधायक बालमुकुंदाचार्य ने हम दो हमारा एक की सोच पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि इससे समाज में असंतुलन और अल्पसंख्यक बनने का खतरा है।

News In Short

  • बालमुकुंदाचार्य ने हम दो हमारा एक की सोच पर जताई आपत्ति।
  • कहा, यही रहा तो हम अल्पसंख्यक और चच्चा बहुसंख्यक हो जाएंगे।
  • भाजपा विधायक ने हम दो हमारे दो-चार होने दो का दिया नारा।
  • आचार्य ने चीन का उदाहरण देते हुए जनसंख्या वृद्धि का समर्थन किया।
  • युवाओं को सरकारी नौकरी की बजाय आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी।

News In Detail

Ajmer: राजस्थान में भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य ने जनसंख्या नीति और परिवार व्यवस्था को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने अजमेर के दक्षिणमुखी बालाजी हनुमान धाम में धार्मिक कार्यक्रम में समाज को सचेत करते हुए कहा कि हम दो हमारा एक की मानसिकता भविष्य में देश की संस्कृति और सामाजिक संतुलन के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

हम चच्चा बहुसंख्यक हो जाएंगे

अपने संबोधन में बालमुकुंदाचार्य ने जनसंख्या असंतुलन की ओर इशारा करते हुए कहा कि यदि हम हम दो हमारा एक की सोच तक ही सीमित रहे, तो वह दिन दूर नहीं जब हम खुद अपने ही देश में अल्पसंख्यक हो जाएंगे और चच्चा (विशेष समुदाय के प्रति संकेत) बहुसंख्यक हो जाएंगे। उन्होंने युवाओं और परिवारों से अपील करते हुए एक नया नारा दिया और कहा, हम दो हमारे दो-चार होने दो।

चीन का उदाहरण और आत्मनिर्भरता का तर्क

विधायक ने जनसंख्या बढ़ने से बेरोजगारी और संसाधनों की कमी जैसे तर्कों को खारिज करते हुए चीन का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि चीन में जनसंख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसके बावजूद वहां व्यापार मजबूत है और देश आत्मनिर्भर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर तो बन रहा है, लेकिन इसके लिए यह जरूरी है कि परिवार बड़े हों।

एक बच्चे की सोच से टूट रहे रिश्ते

हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने पुरानी परंपराओं को याद दिलाते हुए कहा कि पहले 10-12 बच्चों वाले बड़े परिवार होते थे, जिससे चाचा, ताऊ, भाई-बहन जैसे रिश्ते मजबूत बने रहते थे। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि एक ही बच्चा होगा और वह करियर के लिए बाहर चला गया, तो पीछे बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल कौन करेगा?

उन्होंने आगे कहा कि अगर परिवार में सदस्य अधिक होंगे, तभी कोई फौज में जाएगा, कोई पुलिस में भर्ती होगा, कोई व्यापार संभालेगा और कोई खेती-किसानी करेगा। कुछ बच्चे राष्ट्र और संस्कृति की सेवा के लिए भी आगे आएंगे।

सिर्फ सरकारी नौकरी के पीछे न भागें युवा

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने युवाओं को केवल सरकारी नौकरी की सोच तक सीमित न रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को खुद रोजगार देने वाला बनने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब परिवार बड़े होंगे, तो संसाधनों का सृजन भी उतना ही अधिक होगा।

ये भी पढे़:-

हाईवे की हवा खराब: टोल से भर रहा खजाना, लेकिन भ्रष्टाचार की दरारें छीन रही हैं रफ्तार

राजस्थान में फिर भर्ती की तैयारी, नर्सिंग ऑफिसर और ANM के 19 हजार पदों पर होगी परीक्षा

एसआई भर्ती 2021: चयनित थानेदारों ने सरकार को दिया एफिडेविट, बोले-हम अग्निपरीक्षा से गुजरने को तैयार

गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे होंगे वापस, आश्रितों को मिलेगी सरकारी नौकरी

Tags:
  • भाजपा विधायक
  • सरकारी नौकरी
  • अजमेर
  • हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य
  • हम दो हमारा एक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच