अमित शाह की रैली से पहले एक्शन, कांग्रेस नेताओं को बस में बैठाकर ले गई पुलिस
समझें क्या है पूरा मामला
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अलवर रैली से पहले बड़ा एक्शन।
- कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव समेत 25 कार्यकर्ता हिरासत में।
- काला झंडा दिखाने की तैयारी ने थे, पुलिस ने किया नजरबंद।
- कांग्रेस नेता बोले- अलवर पुलिस की कार्रवाई सत्ता के दबाव में।
अलवर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से ठीक पहले सियासी हलचल तेज हो गई। पुलिस ने रैली के विरोध में काले झंडे दिखाने की योजना बना रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव, एनएसयूआई (NSUI) के महासचिव विनोद जाटव सहित करीब 20-25 कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया।
पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई। कांग्रेस नेताओं ने इस पर सत्ता के दबाव में होने वाली कार्रवाई का आरोप लगाया है।
क्या है कांग्रेस की योजना?
खैरथल-तिजारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव और कांग्रेस कार्यकर्ता अमित शाह की जनसभा के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे थे। कांग्रेस इस रैली को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराना चाहती थी।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
खैरथल थाना अधिकारी रामकिशन यादव के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कांग्रेस कार्यकर्ता गृह मंत्री की रैली में व्यवधान डालने और विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं।
सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने बलराम यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं को एक बस में बैठाकर खैरथल थाने पहुंचाया। कुछ कार्यकर्ताओं को पूरी रात एक होटल में नजरबंद रखा गया।
कांग्रेस की प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक और राजनीतिक दल को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने सत्ता के दबाव में आकर कार्यकर्ताओं को जबरन हिरासत में लिया है। बलराम यादव की हिरासत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर एकत्र होकर विरोध दर्ज कराया।
ये भी पढ़ें:-
अमित शाह दो दिन राजस्थान में, करेंगे 12,000 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा
जयपुर: निकाय चुनाव टिकट वितरण पर खाचरियावास की दो टूक-बेईमानों की होगी छुट्टी
जिला प्रमुख लॉटरी में OBC का आरक्षण घटा, SC-ST का क्यों बढ़ा? जानें पूरा गणित
निकाय चुनाव विवाद: डोटासरा बोले- OBC आरक्षण में गड़बड़ी, खर्रा ने कहा- आंकड़े गलत हो सकते