जयपुर: निकाय चुनाव टिकट वितरण पर खाचरियावास की दो टूक-बेईमानों की होगी छुट्टी
Saurabh Mishra | Aug 15, 2026, 14:48 IST
नगर निकाय चुनाव
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने टिकट बांटने पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी विरोधी काम करने वालों को टिकट नहीं मिलेगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस का टिकट फॉर्मूला साफ
- प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा घर बैठने वालों को नहीं मिलेगा टिकट
- लोकसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वालों की भी होगी छुट्टी
- खाचरियावास ने जयपुर में कहा कि ईमानदार कार्यकर्ताओं को मिलेगी तरजीह
- राजस्थान के 309 शहरी निकायों के लिए जल्द घोषित होंगी चुनाव की तारीखें
प्रताप खाचरियावास ने टिकट वितरण का फॉर्मूला बताया
सिफारिश से नहीं मिलेगा निकाय चुनाव का टिकट
यह बयान उन नेताओं के लिए सीधी चेतावनी माना जा रहा, जो कुछ नेता बड़े नेताओं के सहारे टिकट की उम्मीद लगाए बैठे हैं। खाचरियावास ने यह उम्मीद खारिज कर दी।
कांग्रेस के खिलाफ काम करने वालों को टिकट नहीं
खाचरियावास ने जयपुर से लड़ा था लोकसभा चुनाव
उन्होंने कहा कि सिफारिश से टिकट मिलने की गलतफहमी में कोई न रहे। जिन लोगों ने उस समय बदमाशी की थी, उन्हें टिकट नहीं मिलेगा। यह नियम आठों विधानसभा पर लागू होगा।
जयपुर की आठों सीटों पर है नजर
खाचरियावास ने टिकट चयन प्रक्रिया पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि किसी बेईमान का नाम पैनल में आया, तो वे उसे रोकेंगे। उन्होंने कहा कि वे सालों से इस स्थिति से जूझ रहे हैं। उनके अनुसार आठों विधानसभा में कई ऐसे लोग हैं। इन लोगों ने लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की थी। ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में टिकट नहीं मिलेगा।
राजस्थान के निकाय-पंचायत चुनाव क्यों अहम?
खाचरियावास का यह बयान पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए स्पष्ट संदेश माना जा रहा है। जो लोग पार्टी के लिए मैदान में डटे रहे, उन्हें फायदा मिल सकता है। वहीं जिन्होंने पार्टी लाइन से हटकर काम किया, उनकी राह मुश्किल हो सकती है।
यह खबरें भी पढ़ें...
कोटा नगर निकाय आरक्षण: OBC महिला होगी मेयर, सुल्तानपुर SC ओपन के लिए रिजर्व
निकाय चुनाव विवाद: डोटासरा बोले- OBC आरक्षण में गड़बड़ी, खर्रा ने कहा- आंकड़े गलत हो सकते
निकाय के वार्डों में भी कम हुआ ओबीसी आरक्षण, जोर पकड़ेगा सियासी विवाद!
राजस्थान में UCC का ड्राफ्ट तैयार, कैबिनेट बैठक में हो सकता बड़ा फैसला
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel