वाजपेयी के नाम पर अलवर मेडिकल कॉलेज, 200 करोड़ की सरस डेयरी का ई-शिलान्यास
समझें क्या है पूरा मामला
- अलवर में शाह ने की 6,453 करोड़ के विकास कार्य की घोषणा।
- 10548 से अधिक चयनित उम्मीदवारों को बांटे गए नियुक्ति पत्र।
- 200 करोड़ से बनेगा अलवर में नया सरस डेयरी प्लांट।
- पीएम किसान और फसल बीमा योजना के लाभार्थियों को मिला पैसा।
- बोले- कांग्रेस झगड़े की राजनीति में लगी, जनता ने BJP को चुनना तय किया।
अलवर में रविवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से 6,453 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इस दौरान 10,580 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। अमित शाह ने आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने का आह्वान किया और कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा।
अलवर के लिए क्या घोषणाएं?
अमित शाह ने अलवर में कई बड़ी घोषणाएं कीं:
मेडिकल कॉलेज: अलवर मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज करने की घोषणा की।
सरस डेयरी: 200 करोड़ रुपए की लागत से अलवर में नए सरस डेयरी प्लांट का ई-शिलान्यास, जिसकी शुरुआती क्षमता 3 लाख लीटर प्रतिदिन होगी (भविष्य में 5 लाख लीटर तक बढ़ाई जाएगी)।
अन्य 4 जिलों (भीलवाड़ा, जयपुर, पाली, राजसमंद) में भी 274 करोड़ रुपये की लागत से डेयरी प्लांटों का शिलान्यास हुआ।
युवाओं और किसानों को क्या मिला?
नियुक्ति पत्र: 10,580 युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र दिए गए।
किसानों को राशि: किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना के तहत 152 करोड़ रुपए की राशि DBT के जरिए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गई।
सहकारी बैंक: फलोदी, बालोतरा, डीडवाना और प्रतापगढ़ में नए जिला सहकारी बैंक शुरू किए गए, जहां किसानों को शून्य ब्याज पर ऋण मिलेगा।
क्या कहा अमित शाह ने?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राजस्थान की जनता भाजपा को मजबूत करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता विकास की बजाय आपसी विवाद और झगड़े की राजनीति में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दे रही है। शाह ने गुजरात मॉडल का उदाहरण देते हुए राजस्थान में महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।
ये भी पढ़ें:-
अमित शाह के अलवर दौरे पर सियासी पारा हाई, जितेंद्र सिंह का सवाल- अपराध कब रुकेंगे?
अमित शाह की रैली से पहले एक्शन, कांग्रेस नेताओं को बस में बैठाकर ले गई पुलिस
वंदे मातरम विवाद पर शाह का तीखा हमला, बोले- यह पाप देश कभी माफ नहीं करेगा
अमित शाह दो दिन राजस्थान में, करेंगे 12,000 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा