अमित शाह के अलवर दौरे पर सियासी पारा हाई, जितेंद्र सिंह का सवाल- अपराध कब रुकेंगे?

Saurabh Mishra | Aug 16, 2026, 14:01 IST
Share
भंवर जितेंद्र सिंह
भंवर जितेंद्र सिंह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलवर दौरे से पहले कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और दिल्ली हिंसा को लेकर सरकार पर तीखे सवाल उठाए हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को अलवर में रहेंगे।
  • इससे पहले कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने सवाल उठाए हैं।
  • उन्होंने अलवर में बढ़ते अपराध का मुद्दा उठाया।
  • युवाओं के रोजगार संकट पर भी सवाल किए हैं।
  • दिल्ली हिंसा को लेकर भी गृह मंत्री शाह को घेरा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलवर दौरे से ठीक पहले प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एआईसीसी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर कई गंभीर सवाल उठाए।

भंवर जितेंद्र सिंह ने अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलवर आने पर स्वागत करते हुए भी सरकार को घेरा। उन्होंने अलवर में बढ़ते अपराध, दिनदहाड़े हो रही हत्याओं और डकैतियों का मुद्दा उठाया। साथ ही युवाओं के रोजगार संकट पर भी सवाल खड़े किए।

अमित शाह के अलवर दौरे को लेकर सियासी पारा हाई

भंवर जितेंद्र सिंह के अनुसार अलवर की जनता जानना चाहती है कि इस औद्योगिक और ऐतिहासिक जिले को विकास की दौड़ में पीछे क्यों धकेला गया? उन्होंने अपने प्रशासनिक और गृह मंत्रालय के अनुभव का हवाला देते हुए गृह मंत्री से जवाब मांगा।

उन्होंने कहा कि अलवर में महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों की सुरक्षा सवालों के घेरे में है। आए दिन हो रही डकैती और हत्या की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है। औद्योगिक और सर्विस सेक्टर में अपेक्षित विकास न होने से युवा पलायन को मजबूर हैं।

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने मांग की कि गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल और सांसद मंच से सिर्फ भाषण देने के बजाय अलवर की बदहाली और प्रशासनिक विफलताओं पर भी बात करें।

जितेंद्र सिंह ने अलवर में बढ़ते अपराध का मुद्दा उठाया

यूपीए सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री और युवा मामले एवं खेल मंत्री रह चुके भंवर जितेंद्र सिंह ने दिल्ली की घटना को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व को घेरा।

उनका कहना है कि यूपीए सरकार में गृह राज्य मंत्री रहने के कारण वे विषय की गंभीरता समझते हैं। उन्होंने दावा किया कि करीब महीनेभर पहले दिल्ली में छात्रों और युवाओं के खिलाफ हिंसा हुई थी और पैलेट गन व आंसू गैस का इस्तेमाल हुआ था। उन्होंने पूछा कि यह किसके इशारे पर हुआ।

भंवर जितेंद्र सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह इन सवालों से बचने के लिए 20 दिनों तक संसद से दूर रहे। उन्होंने मानसून सत्र में जनता के पैसों की बर्बादी का आरोप भी लगाया। उनके अनुसार अलवर की जनता और देश के युवा इन सवालों के जवाब चाहते हैं।

अलवर में गृह मंत्री अमित शाह का हाई-प्रोफाइल दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस दौरे में राजस्थान के मुख्यमंत्री, कई कैबिनेट मंत्री, स्थानीय सांसद और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद हैं। इस दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी किए गए हैं।

हालांकि दौरे से ठीक पहले भंवर जितेंद्र सिंह के इन तीखे सवालों ने जिले के राजनीतिक गलियारों में बहस तेज कर दी है।

FAQ

  1. कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले क्या कहा?
    उन्होंने अलवर में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने खुद को पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बताते हुए गृह मंत्री से जवाब मांगा।
  2. भंवर जितेंद्र सिंह केंद्र में यूपीए सरकार में किन मंत्रालयों को संभाल चुके?
    वे यूपीए सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रह चुके हैं। वे रक्षा राज्य मंत्री और युवा मामले एवं खेल मंत्री भी रहे हैं। फिलहाल वे कांग्रेस के एआईसीसी महासचिव हैं।
  3. अमित शाह अलवर क्यों आए हैं?
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अलवर जिले में 783 करोड़ रुपए के 150 से अधिक विकास कार्यों की सौगात देने आए हैं। इनमें सरस डेयरी के 200 करोड़ रुपए के नए प्लांट का शिलान्यास शामिल है।
यह खबरें भी पढ़ें...

अमित शाह की रैली से पहले एक्शन, कांग्रेस नेताओं को बस में बैठाकर ले गई पुलिस

वन मंत्री के धरने के बाद 5 को मिले नियुक्ति पत्र, शेष को अमित शाह सौंपेंगे

अलवर की तेल पैकिंग फैक्ट्री में भीषण आग, ऊंची लपटें और धुएं से मचा हड़कंप

हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू, जितेंद्र सिंह ने महासचिव पद छोड़ा

Tags:
  • राजस्थान
  • अमित शाह
  • भंवर जितेंद्र सिंह
  • भजनलाल शर्मा
  • अलवर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब