वंदे मातरम विवाद पर शाह का तीखा हमला, बोले- यह पाप देश कभी माफ नहीं करेगा
Jageshwar prasad | Aug 16, 2026, 16:05 IST
चित्तौड़गढ़ में अमित शाह का कांग्रेस पर प्रहार: 'सोनिया जी, वंदे मातरम का पाप माफ नहीं होगा'
चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में अटल प्रतिमा अनावरण समारोह में अमित शाह ने वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को सीधे घेरा। 5755 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण भी किया। CM भजनलाल और डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा मौजूद थे।
समझें क्या है पूरा मामला
- चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में गृह मंत्री अमित शाह का दौरा।
- गृह मंत्री ने किया 21 फीट ऊंची अटल प्रतिमा का अनावरण।
- अमित शाह ने वंदे मातरम गान को रुकवाने के घटनाक्रम का जिक्र किया।
- गृह मंत्री ने कहा- सोनिया गांधी जी ने राष्ट्रीय गीत का किया अपमान।
- कहा- माफी मांगिए वरना 140 करोड़ जनता देख रही है।
यहां उन्होंने अपने भाषण में वंदे मातरम विवाद को केंद्र बनाते हुए कांग्रेस और सोनिया गांधी पर अब तक का सबसे कड़ा प्रहार किया। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चालू वंदे मातरम गान को रुकवाने के कथित घटनाक्रम का जिक्र किया और सोनिया गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी उपस्थित थे। राजस्थान के 15 जिलों के लिए 5755 करोड़ रुपए के 944 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया।
चालू गान रुकवाया, यह पाप माफ नहीं होगा
शाह ने कहा- इनकी निर्लज्जता देखिए। सोनिया जी, 140 करोड़ जनता आपको देख रही है। आपके द्वारा किया गया यह पाप देश कभी माफ नहीं करेगा। अगर थोड़ी भी शर्म बची है तो दोनों हाथ जोड़कर बंकिम बाबू और देश की जनता से माफी मांगिए।
वंदे मातरम के 150वें साल में यह घटना
जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से इसे नया सम्मान देने का संकल्प लिया, तब कांग्रेस नेतृत्व असहज हो गया। कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की खातिर राष्ट्रीय प्रतीकों से समझौता किया।
कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था। गान के दौरान कांग्रेस की नेत्री सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष को गान रोकने की बात कही। हम सब टी.वी. पर देखते रह गए।
80 साल के बाद बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का ये अमर गान, जब फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है, तो वो भी… pic.twitter.com/nTid0v0VSn
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) August 16, 2026
21 फीट ऊंची अटल प्रतिमा का अनावरण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah ने आज मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp की गरिमामयी उपस्थिति में चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा स्थित जे.के. सर्कल पर पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा का… pic.twitter.com/4CW5dcZNPR
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) August 16, 2026
5755 करोड़ की सौगात, 15 जिलों को फायदा
जल जीवन मिशन का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस के 70 साल में केवल 11 लाख घरों में नल का पानी पहुंचा था जबकि पीएम मोदी के 8 साल में 64 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से पेयजल मिला।
CM बोले- पोखरण से सर्जिकल स्ट्राइक तक मजबूत राष्ट्र
जन-भागीदारी और सहकारिता की शक्ति से ‘सहकार से समृद्धि’ का संकल्प साकार हो रहा है। माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार सहकारिता को जनशक्ति से जोड़कर हर वर्ग को आर्थिक संबल और विकास के नए अवसर प्रदान कर रही है। pic.twitter.com/Hh9YZ0qBtF
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) August 16, 2026
FAQ
- राजस्थान के निम्बाहेड़ा में क्या कार्यक्रम था?
भारत रत्न पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण हुआ जिसकी लागत करीब 1.5 करोड़ रुपए है। साथ ही राजस्थान के 15 जिलों के लिए 5755 करोड़ रुपए के 944 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी हुआ। - जल जीवन मिशन पर अमित शाह ने क्या कहा?
शाह ने कहा कि कांग्रेस के 70 साल के शासन में राजस्थान में केवल 11 लाख घरों में नल का पानी पहुंचा था, जबकि पीएम मोदी के 8 साल में 64 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को पेयजल कनेक्शन मिला।
ये भी पढ़ें:-
अमित शाह की रैली से पहले एक्शन, कांग्रेस नेताओं को बस में बैठाकर ले गई पुलिस
अमित शाह दो दिन राजस्थान में, करेंगे 12,000 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा
जयपुर: निकाय चुनाव टिकट वितरण पर खाचरियावास की दो टूक-बेईमानों की होगी छुट्टी
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel