राजस्थान निकाय चुनाव में BJP का दांव: 1 लाख प्लॉट देने का वादा, जानें संकल्प पत्र में और क्या

Saurabh Mishra | Published:
संकल्प पत्र किया जारी
संकल्प पत्र किया जारी
भाजपा ने निकाय चुनाव से पहले नगरीय विकास संकल्प पत्र जारी किया। इसमें 24 घंटे बिजली, 1 लाख आवासीय प्लॉट और 7 लाख घरों तक PNG पहुंचाने का वादा किया गया है। सीएम भजनलाल शर्मा ने इसे 5 साल का रोडमैप बताया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले भाजपा का संकल्प पत्र जारी।
  • भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भजनलाल रहे मौजूद।
  • भाजपा का वादा, शहरों में मिलेगी 24 घंटे निर्बाध बिजली।
  • 1 लाख आवासीय प्लॉट देने का भी बड़ा ऐलान किया गया है।
  • सफाई के लिए अब रोबोटिक मशीनों का इस्तेमाल

भाजपा ने राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बुधवार को नगरीय विकास संकल्प पत्र जारी किया। इसमें शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली और 7 लाख घरों तक PNG पहुंचाने का वादा है। 1 लाख आवासीय प्लॉट देने की भी ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे 309 निकायों के लिए 5 साल का रोडमैप बताया।



भाजपा ने राजस्थान में नगरीय विकास संकल्प पत्र जारी

भाजपा ने प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे घरेलू बिजली उपलब्ध कराने और करीब 7 लाख घरों तक पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।



भाजपा संकल्प पत्र


309 निकायों के लिए भाजपा का 5 साल का रोडमैप

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुताबिक, संकल्प पत्र केवल चुनावी घोषणा नहीं बल्कि काम करने के लिए होता है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के समय किए गए संकल्पों में से सरकार करीब 78 प्रतिशत वादे पूरे कर चुकी। भाजपा प्रदेश स्तर के इस विजन के साथ स्थानीय जरूरतों के आधार पर शहर और निकाय स्तर पर भी अलग-अलग मुद्दों को चुनाव में सामने रखने की तैयारी कर रही।



1 लाख आवासीय प्लॉट, 15 हजार स्ट्रीट लाइट देने का वादा

राजस्थान भाजपा के संकल्प पत्र में शहरी क्षेत्रों में एक लाख आवासीय प्लॉट आवंटित करने का वादा किया गया। इसके साथ ही शहरों में 15 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा की गई है।



शहरों में सीवरेज की समस्या को भी भाजपा ने प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया है। अगले पांच सालों में करीब 3 हजार किलोमीटर पुरानी सीवरेज लाइनों की मरम्मत और विस्तार करने का वादा किया गया है।



संकल्प पत्र


सफाई के लिए नगरीय निकाय में तैनात होंगी रोबोटिक मशीनें

शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने पर भी जोर दिया गया है। पुराने जमा कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के साथ सफाई के लिए रोबोटिक मशीनों के इस्तेमाल की बात कही गई है।



नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा नेसफाई कर्मचारियों की योजनाबद्ध तरीके से भर्ती करने का भी संकल्प लिया गया है। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए शहरों में ई-चार्जिंग सिस्टम विकसित करने की बात भी संकल्प पत्र में शामिल है।



राजस्थान के बड़े शहरों में रिंग रोड का वादा

भाजपा ने बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए बड़े शहरों में रिंग रोड विकसित करने की घोषणा की है। इसके अलावा सड़क, ROB, कचरा प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था और स्मार्ट गवर्नेंस जैसे मुद्दों को भी शहरी विकास के एजेंडे में शामिल किया गया है।



कांग्रेस पर सीएम भजनलाल का हमला

नगर निगम चुनाव के लिएसंकल्प पत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार चुनाव होने से प्रदेश का पैसा और समय दोनों खर्च होते हैं। उन्होंने वन स्टेट-वन इलेक्शन के संकल्प को पूरा करने की बात दोहराई।



निकाय चुनाव से ठीक पहले आए भाजपा के इस संकल्प पत्र में पार्टी ने बिजली, गैस, सड़क, सफाई, सीवरेज और आवास जैसे सीधे शहरी मतदाताओं से जुड़े मुद्दों पर फोकस किया है। अब चुनावी मुकाबले में बड़ा सवाल यह होगा कि भाजपा के इन वादों के जवाब में कांग्रेस शहरों के लिए क्या विजन पेश करती है।



FAQ

  1. राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र में बिजली को लेकर क्या वादा है?
    भाजपा ने प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे घरेलू बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। साथ ही 15 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगाने की भी घोषणा की गई है।
  2. राजस्थान भाजपा के संकल्प पत्र में आवास को लेकर क्या घोषणा हुई है?
    भाजपा ने शहरी क्षेत्रों में एक लाख आवासीय प्लॉट आवंटित करने का वादा किया है। इसके अलावा 7 लाख घरों तक PNG कनेक्शन पहुंचाने का भी लक्ष्य रखा गया है।
  3. सीएम भजनलाल शर्मा ने संकल्प पत्र जारी करते हुए क्या दावा किया?
    उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय किए गए वादों में से सरकार करीब 78 प्रतिशत पूरे कर चुकी है। उन्होंने इसे सिर्फ चुनावी घोषणा नहीं बल्कि काम करने के लिए बनाया गया दस्तावेज बताया।

यह खबरें भी पढ़ें...



राजस्थान निकाय चुनाव: नॉमिनेशन के 24 घंटे बाद पूर्व पार्षद का निधन, इलेक्शन पर क्या असर होगा?



राजस्थान निकाय चुनाव: अलवर भाजपा में बगावत, दो मंडल अध्यक्षों का इस्तीफा



जयपुर नगर निगम में 338 नामांकन पत्र हुए खारिज, नामांकन वापसी का कल है आखिरी दिन



निकाय चुनाव 2026: जमीनी कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर नेताओं के रिश्तेदारों पर दांव



Tags:
  • राजस्थान
  • भजनलाल शर्मा
  • राजस्थान भाजपा
  • नगर निगम चुनाव
  • नगर निकाय चुनाव