जयपुर नगर निगम में 338 नामांकन पत्र हुए खारिज, नामांकन वापसी का कल है आखिरी दिन

Ashish Bhardwaj | Sept 02, 2026, 14:23 IST
Share
जयपुर नगर निगम नामांकन पत्र
जयपुर नगर निगम नामांकन पत्र

राजस्थान के जयपुर नगर निगम चुनाव में जांच के बाद 338 नामांकन पत्र खारिज हुए। जिले की 19 निकायों में कुल 1380 नामांकन पत्र निरस्त हुए, अब 3366 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जयपुर नगर निगम चुनाव में 338 नामांकन पत्र खारिज।
  • 150 वार्डों में अब 1,007 उम्मीदवार मैदान में बचे।
  • जयपुर जिले में कुल 1,380 नामांकन हुए निरस्त।
  • भाजपा-कांग्रेस अब बागियों को मनाने में जुटीं।
  • 3 सितंबर तक नाम वापसी का मिलेगा मौका।
नगरीय निकाय यानी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों के तहत 1 सितंबर को प्रदेशभर में आए नामांकन पत्रों की जांच की गई। जयपुर नगर निगम की बात करें तो यहां 150 वार्डों के लिए आए 1,378 नामांकन पत्रों में से 338 नामांकन पत्र जांच में खारिज हो गए। इसके बाद अब यहां 1,007 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं, जिनके पास नाम वापसी के लिए 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक का समय है।

जयपुर नगर निगम में 338 नामांकन पत्र खारिज

जयपुर नगर निगम में 150 वार्डों के लिए कुल 1,378 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। जांच के दौरान इनमें से 338 नामांकन पत्र किसी न किसी खामी या आपत्ति के चलते खारिज कर दिए गए। इसके बाद अब यहां 1,007 उम्मीदवार मैदान में बचे हुए हैं।

जिलेभर में 1380 पत्र हुए निरस्त

जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि जयपुर जिले की सभी 19 नगरीय निकायों के 690 वार्डों में पार्षद पद के लिए आए नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है। जांच के बाद कुल 4,868 नामांकन पत्रों में से 1,380 नामांकन पत्र किसी न किसी खामी या आपत्ति के आधार पर खारिज कर दिए गए। इसके बाद अब केवल 3,488 नामांकन पत्र वैध बचे हैं, जिनके आधार पर कुल 3,366 उम्मीदवार वैध रूप से मैदान में हैं।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट अचानक बंद

चुनावी प्रक्रिया के बीच राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट भी बंद हो गई है। बताया जा रहा है कि इस पर बीते दिन देर शाम के बाद से डेटा अपडेट होना बंद हो गया। आयोग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की जा रही कि प्रदेश की कुल 309 नगरीय निकायों में कितने उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा और उनमें से कितने नामांकन पत्र जांच में खारिज हुए।

अब बागियों को मनाने में जुटीं दोनों पार्टियां

नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद अब शेष रहे उम्मीदवारों के पास 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस लेने का समय है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख पार्टियां अपने-अपने बागी उम्मीदवारों को मनाने में जुट गई हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों पार्टियां कितने बागियों को मनाकर डैमेज कंट्रोल कर पाती हैं।

आगे का शेड्यूल

राज्य निर्वाचन आयोग से जारी कार्यक्रम के मुताबिक 3 सितंबर दोपहर 3 बजे नाम वापसी की समयसीमा खत्म होने के बाद आयोग फाइनल प्रत्याशियों की सूची जारी करेगा। इसके अगले दिन यानी 4 सितंबर को इन सभी अंतिम प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

ये खबर भी पढे़:-

जहां हुआ था आशुतोष रांका और ग्रामीणों में विवाद, वहां अब सरकारी स्कूल पर चला बुलडोजर

नाहरगढ़ पार्क में दिल दहला देने वाली घटना, बाघ के हमले से महिला कर्मचारी की मौत

भजनलाल शर्मा आज शाम करेंगे नितिन नबीन से मुलाकात, दिन में रहेंगे राजकीय कामकाज में व्यस्त

टिकट न मिलने से नाराज नेता बिगाड़ रहे पार्टी का गणित, 20 से ज्यादा वार्डों में बागी बने चुनौती

Tags:
  • निर्वाचन आयोग
  • नगर परिषद
  • निर्वाचन अधिकारी
  • जयपुर नगर निगम
  • संदेश नायक
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज

By Atul Dwivedi

राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे