नाहरगढ़ पार्क में बाघ के हमले से महिला कर्मचारी की मौत, दोषी कर्मचारी को किया निलंबित

Ashish Bhardwaj | Sept 02, 2026, 12:19 IST
Share
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क

राजस्थान जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में सफाई के दौरान बाघ शिवाजी के हमले से एक महिला सफाईकर्मी की मौत हो गई। हादसे में केयरटेकर की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और वन विभाग जांच में जुटे हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जयपुर नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ का हमला।
  • सफाई कर रही महिला की मौके पर हुई मौत।
  • बाघ शिवाजी ने 16 नंबर एंक्लोजर में किया हमला।
  • केयरटेकर की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल।
  • वन विभाग और पुलिस ने शुरू की जांच।
राजस्थान जयपुर के प्रसिद्ध नाहरगढ़ जैविक उद्यान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पार्क में नियमित रखरखाव और सफाई कार्य में लगी एक महिला सफाईकर्मी पर बाघ शिवाजी ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह घटना 16 नंबर एंक्लोजर के पास हुई। घटना के तुरंत बाद पूरे बायोलॉजिकल पार्क परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आमेर थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

सफाई के दौरान अचानक हुआ हमला

मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला मजदूर नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के 16 नंबर एंक्लोजर के नजदीक सफाई व्यवस्था का काम कर रही थी। उसी दौरान एंक्लोजर में मौजूद बाघ शिवाजी ने उस पर हमला बोल दिया।

बताया जा रहा है कि हमले के बाद महिला को संभलने का मौका नहीं मिला। उसकी चीख सुनकर आसपास मौजूद अन्य कर्मचारी दौड़े, लेकिन तब तक बाघ के हमले से उसकी मौत हो चुकी थी। पार्क प्रबंधन ने तुरंत क्षेत्र को खाली कराया और वन्यजीव चिकित्सकों की टीम को अलर्ट किया।

लापरवाही पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद पार्क प्रशासन और केयरटेकर की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आमतौर पर किसी भी बाघ या हिंसक वन्यजीव के एंक्लोजर में सफाई या रखरखाव का काम शुरू करने से पहले जानवर को सुरक्षित शेल्टर या होल्डिंग एरिया में लॉक किया जाता है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि केयरटेकर की अनदेखी के चलते बाघ का केज खुला रह गया या उसे सुरक्षित तरीके से लॉक नहीं किया गया था। आरोप है कि बिना सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच किए महिला मजदूर को सफाई के लिए अंदर भेज दिया गया, जिसके बाद यह हादसा हुआ।

वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे मौके पर

हादसे की खबर मिलते ही मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरुण प्रसाद, उप वन संरक्षक आशीष व्यास, सहायक वन संरक्षक जितेंद्र सिंह शेखावत, गौरव कुमार और आमेर थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा तुरंत नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क पहुंचे।

सभी अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही वन विभाग और बायोलॉजिकल पार्क के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की विस्तृत जांच शुरू की।

शव मोर्चरी भेजा, जांच जारी

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया है। उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

पुलिस इस बात की गहनता से पड़ताल कर रही है कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किस स्तर पर हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। जांच पूरी होने के बाद ही जिम्मेदारी तय हो सकेगी।

दोषी कर्मचारी को किया निलंबित

डॉ. आशीष ने बताया कि घटना के कारणों एवं परिस्थितियों की विस्तृत तथ्यात्मक जांच के लिए सहायक वन संरक्षक स्तर के अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच में घटनाक्रम, सुरक्षा व्यवस्थाएं, निर्धारित एसओपी/सुरक्षा प्रोटोकॉल का अनुपालन, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य उपलब्ध अभिलेखों की जांच की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि घटना के पश्चात मृतका के परिजनों एवं ग्रामीणों से प्रशासन एवं वन विभाग के अधिकारियों ने संवाद कर समझाइश की गई तथा उन्हें नियमानुसार उपलब्ध सहायता एवं आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया ।

उप वनसंरक्षक डॉ. आशीष ने बताया कि वन विभाग नाहरगढ़ जैविक उद्यान में कर्मचारियों, श्रमिकों एवं आगंतुकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं की पुनः समीक्षा करने तथा आवश्यकतानुसार इसे अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।

ये खबर भी पढे़:-

भजनलाल शर्मा आज शाम करेंगे नितिन नबीन से मुलाकात, दिन में रहेंगे राजकीय कामकाज में व्यस्त

टिकट न मिलने से नाराज नेता बिगाड़ रहे पार्टी का गणित, 20 से ज्यादा वार्डों में बागी बने चुनौती

राजीव ठाकुर बने मणिपुर के नए मुख्य सचिव, 1995 बैच के हैं अधिकारी

विवादों के बीच राजस्थान HC के एक्टिंग चीफ जस्टिस ने छोड़े न्यायिक कार्य!

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • शिवाजी
  • नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज

By Atul Dwivedi

राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे