विवादों के बीच राजस्थान HC के एक्टिंग चीफ जस्टिस ने छोड़े न्यायिक कार्य!
Mukesh Sharma | Sept 01, 2026, 20:14 IST
विवादों के बीच एक्टिंग CJ जस्टिस शर्मा ने छोड़े न्यायिक कार्य
राजस्थान हाई कोर्ट में वकीलों के भारी विरोध और विवाद के बीच कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने स्वेच्छा से न्यायिक कार्यों से खुद को अलग कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा की सिफारिश के बाद अब वे 7 सितंबर से जोधपुर पीठ में कार्य करेंगे।
समझें क्या है पूरा मामला
- स्वेच्छा से अलग,जस्टिस एस.पी.शर्मा ने विवाद के चलते न्यायिक कार्यों से खुद को किया अलग।
- जोधपुर में वकीलों की हड़ताल व जयपुर में वकीलों के प्रदर्शन के बाद गरमाया मामला।
- सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के जस्टिस संजय के. अग्रवाल को नया सीजेआई बनाने की सिफारिश की।
- नए आदेश के तहत जस्टिस शर्मा अब 7 सितंबर से जोधपुर मुख्य पीठ में बैठेंगे।
मंगलवार एक सितंबर को जारी रोस्टर के अनुसार एक्टिंग चीफ जस्टिस 7 सितंबर से जोधपुर मुख्य पीठ में बैठेंगे। इससे पहले एक सितंबर को उनकी कोर्ट के बाहर वकीलों के धरने और नारेबाजी के बीच वह काम नहीं कर सके थे। इससे पहले जोधपुर में वकीलों ने 6 सितंबर तक हड़ताल करने का फैसला किया था।
सूत्रों के अनुसार जस्टिस शर्मा ने भारत के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत को भेजे गए संदेश में विवाद के चलते स्वेच्छा से स्वयं को न्यायिक कार्यों से अलग करने की सूचना दे दी थी।
जयपुर बैंच में सोमवार को वकीलों के प्रदर्शन के बाद देर शाम सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने छत्तीसगढ़ के जस्टिस संजय के.अग्रवाल को राजस्थान का चीफ जस्टिस बनाए जाने की सिफारिश कर दी। इसके बाद मंगलवार को जस्टिस शर्मा जयपुर बैंच में कोर्ट में नहीं बैठे। मंगलवार शाम को जारी हुए रोस्टर के अनुसार वह 7 सितंबर से जोधपुर मुख्य पीठ में ही बैठेंगे।
जस्टिस मेहता के पत्र से हुआ बवाल
इसके बाद से जोधपुर और जयपुर में वकीलों ने जस्टिस शर्मा का विरोध करना शुरु कर दिया था। जोधपुर में वकीलों ने 6 सितंबर तक हड़ताल करने और जस्टिस शर्मा को हटाने तथा स्थाई चीफ जस्टिस नियुक्त करने की मांग की है।
जयपुर में वकील हुए शांत
ये भी पढ़े:-
राजस्थान हाई कोर्ट: 10 हजार सीनियर टीचर्स के प्रमोशन का रास्ता साफ, 28 याचिकाएं खारिज
राजस्थान हाई कोर्ट: शादी से राज्य बदलने पर महिलाओं को EWS लाभ से नहीं कर सकते वंचित
आसाराम के इस मामले की सुनवाई राजस्थान हाई कोर्ट में रही अधूरी, कल आ सकता है फैसला
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar