CA फाइनल रिजल्ट 2026: ऑल इंडिया टॉप 30 में राजस्थान के 5 छात्र

Ashish Bhardwaj | Jun 18, 2026, 20:44 IST
Photograph: (the sootr)
ICAI ने CA फाइनल मई 2026 का रिजल्ट जारी किया। राजस्थान के 5 छात्र ऑल इंडिया टॉप 30 में आए। मथानिया की अर्पिता डागा को चौथी, जयपुर के प्रणव धूत को सातवीं और कोटा के आशुतोष मित्तल को 16वीं रैंक मिली।

समझें क्या है पूरा मामला

  • ICAI ने CA फाइनल मई 2026 का रिजल्ट जारी किया।
  • राजस्थान के पांच छात्रों ने ऑल इंडिया रैंक में जगह बनाई।
  • जोधपुर की अर्पिता डागा ने देशभर में चौथा स्थान हासिल किया।
  • जयपुर, कोटा और चित्तौड़गढ़ के छात्रों ने भी टॉप 30 में जगह बनाई।
  • पंजाब के नूर सिंगला ने CA फाइनल में देशभर में पहला स्थान पाया।

ICAI (इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) ने गुरुवार को CA फाइनल मई-2026 परीक्षा का परिणाम जारी किया। इसमें राजस्थान के पांच छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप 30 में सूची में जगह बनाई। जोधपुर जिले के मथानिया कस्बे की अर्पिता डागा ने देशभर में चौथा स्थान हासिल किया। जयपुर के प्रणव धूत सातवें, चित्तौड़गढ़ की शगुन माहेश्वरी 15वें, कोटा के आशुतोष मित्तल 16वें और जयपुर की हर्षिका खंडेलवाल 28वें स्थान पर रहीं।



मथानिया को मिली चौथी रेंक

जोधपुर जिले के मथानिया कस्बे से अर्पिता डागा ने CA फाइनल में चौथी ऑल इंडिया रैंक हासिल की। एक छोटे कस्बे से निकलकर राष्ट्रीय मेरिट में चौथे स्थान तक पहुंचना किसी भी छात्र के लिए बड़ी उपलब्धि होती है।



प्रणव को मिली 7वीं रैंक

जयपुर के प्रणव धूत ने 600 में से 457 अंक हासिल कर सातवीं रैंक पाई। प्रणव ने बताया कि उन्होंने तैयारी के दौरान सोशल मीडिया का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर दिया था। रोज 8 से 10 घंटे पढ़ाई की। उनका कहना है कि CA की पढ़ाई में बहुत मेहनत लगती है इसलिए सिर्फ परीक्षा पर फोकस जरूरी है।



हर्षिका ने पाई 28वीं रैंक

जयपुर की हर्षिका खंडेलवाल ने 28वीं राष्ट्रीय रैंक हासिल की।हर्षिका ने बताया कि उन्होंने शुरुआत से ही रैंक का टारगेट रखा था। रोज 10 से 12 घंटे पढ़ाई की और बार-बार रिवीजन किया। परिवार का पूरा साथ मिला जिससे तैयारी आसान हुई।



कोटा और चित्तौड़गढ़ ने भी बनाई पहचान

कोटा के आशुतोष मित्तल ने 16वीं और चित्तौड़गढ़ की शगुन माहेश्वरी ने 15वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की। राजस्थान के अलग-अलग जिलों से पांच छात्रों का टॉप 30 में आना इस बात का संकेत है कि केवल बड़े शहर नहीं, छोटे शहर और कस्बे भी अब CA जैसी कठिन परीक्षाओं में आगे आ रहे हैं।



गांव की बेटी तनु गोयल बनीं CA

माजरी कलां क्षेत्र के गांव गंडाला की तनु गोयल ने CA की परीक्षा पास कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया। तनु रमाकांत गोयल और बबीता गोयल की बेटी हैं। इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। बहरोड़ की हिमांशी गोयल ने भी CA परीक्षा उत्तीर्ण की। हिमांशी ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।



पहले स्थान पर पंजाब के नूर सिंगला

राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब के पटियाला के नूर सिंगला ने 600 में से 499 अंक हासिल कर पहली रैंक पाई।



CA फाइनल पास करना कितना कठिन

CA फाइनल परीक्षा में सफल होने के लिए सभी पेपरों में मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। साथ ही हर विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाने होते हैं। जो छात्र इस बार नहीं निकल पाए, वे अगली बार फिर आवेदन कर सकते हैं।



FAQ

  1. CA फाइनल मई 2026 में राजस्थान से कितने छात्र टॉप 30 में आए?
    राजस्थान से पांच छात्रों ने राष्ट्रीय मेरिट सूची में जगह बनाई। अर्पिता डागा चौथे, शगुन माहेश्वरी 15वें, आशुतोष मित्तल 16वें, प्रणव धूत सातवें और हर्षिका खंडेलवाल 28वें स्थान पर रहीं।
  2. CA फाइनल परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक जरूरी हैं?
    सभी पेपरों में मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। साथ ही हर विषय में अलग-अलग कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाने होते हैं। दोनों शर्तें एक साथ पूरी होनी चाहिए।
  3. CA फाइनल मई 2026 में देश में पहली रैंक किसे मिली?
    पंजाब के पटियाला के नूर सिंगला ने 600 में से 499 अंक हासिल कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया।

ये खबर भी पढे़:-

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना है तो आज ही करें अप्लाई, परीक्षा 6 सितम्बर को



10,000 से अधिक छात्राओं ने पास की जेईई एडवांस्ड 2026, ​इतिहास में पहली बार!



राजस्थान के राजेंद्र भास्कर ने जीता आयरनमैन खिताब, पार की 226 किमी की चुनौती



आरयू में PHD एडमिशन पर उठे सवाल, राज्यपाल को भेजी शिकायत



Tags:
  • राजस्थान
  • ca
  • पंजाब
  • जोधपुर
  • ऑल इंडिया रैंक