राजस्थान के राजेंद्र भास्कर ने जीता आयरनमैन खिताब, पार की 226 किमी की चुनौती
Ashish Bhardwaj | Jun 18, 2026, 19:35 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में जयपुर के ट्रायथलीट राजेंद्र भास्कर ने फ्रांस में आयरनमैन प्रतियोगिता 10 घंटे 6 मिनट 31 सेकेंड में पूरी कर खिताब जीता। 226 किमी की इस चुनौती में 90 देशों के खिलाड़ी शामिल थे। राजेंद्र अब देश के टॉप 5 आयरनमैन में शामिल हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर के राजेंद्र भास्कर ने फ्रांस आयरनमैन प्रतियोगिता 10 घंटे 6 मिनट में की पूरी।
- प्रतियोगिता में उन्होंने 3.8 किमी स्विमिंग, 180 किमी साइकिलिंग और 42.2 किमी मैराथन पूरी की।
- 90 देशों के हजारों खिलाड़ियों के बीच वे टॉप प्रदर्शन करने वालों में शामिल रहे।
- IIT मुंबई से पढ़े राजेंद्र अब हेल्थ-टेक क्षेत्र में काम कर रहे हैं और लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं।
- वे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संदेश दे रहे हैं।
जयपुर के राजेंद्र भास्कर ने फ्रांस में आयोजित आयरनमैन प्रतियोगिता में राजस्थान का नाम रोशन किया। उन्होंने 3.8 किलोमीटर तैराकी, 180 किलोमीटर साइकिलिंग और 42.2 किलोमीटर मैराथन - यानी कुल 226 किलोमीटर की यह चुनौती सिर्फ 10 घंटे 6 मिनट 31 सेकेंड में पूरी की। 90 देशों के हजारों खिलाड़ियों के बीच यह उपलब्धि हासिल करने वाले राजेंद्र अब देश के टॉप 5 आयरनमैन में शामिल हो गए हैं।
क्या होती है आयरनमैन प्रतियोगिता
फ्रांस में कैसा रहा प्रदर्शन
तैराकी - 1 घंटा 27 मिनट 55 सेकेंड।
साइकिलिंग - 5 घंटे 18 सेकेंड।
मैराथन -3 घंटे 26 मिनट 53 सेकेंड।
कुल समय 10 घंटे 6 मिनट 31 सेकेंड रहा। इस प्रतियोगिता में 90 देशों के हजारों खिलाड़ी उतरे थे।
इंजीनियर से आयरनमैन तक का सफर
वे फिलहाल हेल्थ-टेक क्षेत्र में काम कर रहे हैं। नौकरी के साथ-साथ कड़ी ट्रेनिंग और अनुशासित दिनचर्या ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। एक तकनीकी पृष्ठभूमि से आकर दुनिया की सबसे कठिन एंड्योरेंस स्पर्धा जीतना - यही राजेंद्र की कहानी को खास बनाता है।
पहले भी बना चुके हैं रिकॉर्ड
वे राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। चेन्नई ट्रायथलॉन में भी विजेता रह चुके हैं।
खेल के साथ पर्यावरण का संदेश
फ्रांस और स्विट्जरलैंड समेत कई देशों में 3,500 किलोमीटर की साइकिल यात्रा के दौरान विश्वविद्यालयों में व्याख्यान दे चुके हैं। हर जगह उनका संदेश एक ही रहा - स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण।
अगला लक्ष्य: 10 घंटे का बैरियर तोड़ना
FAQ
- आयरनमैन प्रतियोगिता क्या होती है?
आयरनमैन दुनिया की सबसे कठिन एकदिवसीय खेल स्पर्धाओं में से एक है। इसमें 3.8 किमी तैराकी, 180 किमी साइकिलिंग और 42.2 किमी मैराथन बिना रुके एक ही दिन में पूरी करनी होती है। तीनों चरण निर्धारित समय सीमा में पूरे करने होते हैं। - कौन है आयरनमैन राजेंद्र भास्कर?
राजेंद्र भास्कर जयपुर के ट्रायथलीट हैं जिन्होंने IIT मुंबई से इंजीनियरिंग की है। वे हेल्थ-टेक क्षेत्र में काम करते हैं और नौकरी के साथ-साथ एंड्योरेंस स्पोर्ट्स की तैयारी करते हैं। वे राजस्थान के सबसे तेज आयरनमैन और देश के टॉप 5 आयरनमैन खिलाड़ियों में शामिल हैं।
ये खबर भी पढे़:-
भूत बंगला बन गया 320 करोड़ का कोचिंग हब प्रोजेक्ट, अब एग्जिट रूट की तलाश
रिटायर होने से पहले RPSC अध्यक्ष का दावा, अभ्यर्थियों का भरोसा लौटा
सचिन पायलट का सरकार पर हमला, NEET में पारदर्शिता की मांग
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava