सीएम भजनलाल शर्मा आज को जैतारण और रामदेवरा के दौरे पर, युवाओं से करेंगे संवाद
Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जैतारण और रामदेवरा के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह जयपुर से रवाना होकर दोपहर 12:05 बजे जैतारण पहुंचेंगे। इसके बाद वे पावन धाम, जैतारण में सेवा संकल्प बाइक रैली के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जैतारण में बाइक रैली और जनसभा
मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक पावन धाम परिसर में समाधि दर्शन करेंगे, इसके साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे और युवाओं के साथ संवाद भी करेंगे। इससे पहले वे सेवा संकल्प बाइक रैली के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे इस आयोजन को औपचारिक शुरुआत मिलेगी।
रामदेवरा में पदयात्रा और मंदिर दर्शन
मुख्यमंत्री दोपहर बाद करीब 3:20 बजे रामदेवरा पहुंचकर सबसे पहले बाबा रामदेव पैनोरमा जाएंगे। यहां से वे पैनोरमा से मुख्य बाजार होते हुए बाबा रामदेव मंदिर तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। पदयात्रा के बाद मुख्यमंत्री बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।
शाम को युवाओं से संवाद के बाद वापसी
मुख्यमंत्री शाम 4:20 बजे रामदेवरा हेलीपैड पर युवाओं से संवाद करेंगे। इसके बाद वे शाम को जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। इस तरह मुख्यमंत्री का यह पूरा दौरा एक ही दिन में पूरा होगा।
यह खबरें भी पढ़ें...
कोचिंग इंस्टिट्यूट हटाने की पैरवी करने वाले एडवोकेट आर डी रस्तोगी को जान से मारने की धमकी
गोपालपुरा में जाम से व्यापारी बेहाल, JDA से कोचिंग संस्थानों को शिफ्ट करने की मांग
जयपुर अग्निकांड: मानव अधिकार आयोग सख्त, कलेक्टर-कमिश्नर से 13 बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट
Rajasthan Top News: निकायों में BJP का दबदबा, जयपुर अग्निकांड पर 13 सवाल