जयपुर अग्निकांड: मानव अधिकार आयोग सख्त, कलेक्टर-कमिश्नर से 13 बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट
Mukesh Sharma | Updated:
13 सवालों में घिरा सिस्टम
जयपुर के पुरोहितजी का कटला अग्निकांड पर मानव अधिकार आयोग ने सख्ती दिखाई है। आयोग ने कलेक्टर, निगम कमिश्नर और फायर सेफ्टी ऑफिसर को नोटिस भेज 13 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है।
समझें क्या है पूरा मामला
- सेठी कॉम्प्लेक्सअग्निकांड पर मानवअधिकार आयोग सख्त।
- आयोग नेमांगे 13 बिंदुओं परजवाब, 9 अक्टूबरको अगली सुनवाई।
- सेठीकॉम्प्लेक्स हादसे मेंफायर NOC तक नहीं मिली।
- कलेक्टर-कमिश्नर और मुख्य अग्निशमन अधिकारी से मांगी डिटेल रिपोर्ट।
- आग बुझाने में लगीपूरी व्यवस्था पर उठेसवाल।
जांच के दौरान बंद फायर सिस्टम, पानी की कमी और फायर टेंडर से जुड़ी कई खामियां सामने आईं थी। अब आयोग ने नगर निगम और जिला प्रशासन से 13 बिंदुओं पर पूरी रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।
जयपुर अग्निकांड में राज्य मानव अधिकार आयोग सख्त
आयोग की टीम ने देखा था पूरा सिस्टम
निरीक्षण में सेठी कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर फायर पाइपलाइन के नोजल बंद मिले थे। उन पर सूखी फूल-मालाएं टंगी थीं। यानी जरूरत के समय सिस्टम काम करने की हालत में नहीं था।
कॉम्प्लेक्स के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी भी नहीं मिली थी। आग के बाद कॉम्प्लेक्स में निर्माण से जुड़ी गड़बड़ियां भी सामने आई थीं। नगर निगम ने इस मामले में कार्रवाई की बात कही है।
घटनास्थल के करीब कोई चालू फायर हाइड्रेंट नहीं मिला था
फायर टेंडर में गेज मीटर नहीं
आयोग ने फायर स्टेशन की लॉगबुक भी देखी। इसमें 17 सितंबर को सुबह 8:17 बजे फायर टेंडर रवाना होने की एंट्री मिली। लेकिन आग की सूचना फायर स्टेशन को ठीक कितने बजे मिली, इसका समय रजिस्टर में दर्ज नहीं था। आयोग ने इस पर भी जवाब मांगा है।
राजस्थान सरकार ने भी शुरू कराई जांच
इन 13 बिंदुओं पर अधिकारियों से मांगा जवाब
- जयपुर में कुल कितने फायर स्टेशन चल रहे हैं।
- परकोटा क्षेत्र में पानी की उपलब्धता कितनी है।
- फायर हाइड्रेंट कहां-कहां हैं और कितने चालू हैं।
- फायर टेंडरों की पानी रखने की क्षमता कितनी है।
- फायर टेंडरों में गेज मीटर क्यों नहीं लगे हैं।
- फायर स्टेशन की लॉगबुक का पूरा रिकॉर्ड दिया जाए।
- ऊंची इमारतों के लिए हाइड्रोलिक सीढ़ी और दूसरे आधुनिक साधन कितने हैं।
- 17 सितंबर को आग की सूचना ठीक कितने बजे मिली।
- पहली दमकल घटनास्थल पर कितने बजे पहुंची।
- आग पर पहली वाटर स्ट्रीम कितने बजे शुरू हुई।
- सेठी कॉम्प्लेक्स के पास फायर NOC क्यों नहीं थी।
- NOC नहीं होने पर भवन मालिक के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई।
- जयपुर के दूसरे कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में फायर सेफ्टी नियमों और एनओसी की क्या स्थिति है।
आयोग बोला- सुरक्षा में चूक गंभीर
FAQ
- जयपुर के सेठी कॉम्प्लेक्स में आग कब लगी थी और मानव अधिकार आयोग ने क्या कदम उठाया?
17 सितंबर को सेठी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लगी थी। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग ने इस पर स्वतः संज्ञान लेते हुए मौके का निरीक्षण किया था और नगर निगम व प्रशासन से 13 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। - शुरुआती जांच में क्या बड़ी खामियां सामने आईं?
फायर पाइपलाइन के नोजल बंद मिले, कॉम्प्लेक्स के पास फायर NOC नहीं थी, आसपास कोई चालू फायर हाइड्रेंट नहीं था और फायर टेंडरों में पानी की मात्रा बताने वाला गेज मीटर तक नहीं लगा था। - इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है?
राज्य सरकार ने हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं और मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार मीणा को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया गया। मानव अधिकार आयोग की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।
4 करोड़ का सिस्टम फिर भी कटला जला: बाजार बंद, व्यापारियों ने पूछा- टैक्स लेते तो सुरक्षा कहां?
जयपुर अग्निकांड: फायर बाइक डाक पहुंचा रही, परकोटे में 3.90 करोड़ का सिस्टम ठप
जयपुर अग्निकांड में 2 अधिकारी सस्पेंड, मंत्री खर्रा बोले- अभी और होगी कार्रवाई
जयपुर में PAC की बैठक: केसी वेणुगोपाल ने उठाया SC/ST स्कॉलरशिप का मुद्दा
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
By Sumit Kumar
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
By Sandeep Kumar
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
By Ratan Kumar Mishra
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
By Sumit Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
By Umeshwari Baghel
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
By
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
By Atul Dwivedi