कांग्रेस का आरोप-मंत्री भूपेंद्र यादव और संजय शर्मा भ्रष्टाचार कर सरिस्का की सीमा बदल रहे

Amit Baijnath Garg | Jul 19, 2025, 20:29 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव और प्रदेश के वन मंत्री संजय शर्मा पर 500 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार कर सरिस्का को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

राजस्थान के अलवर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरिस्का के क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट की सीमा को बदलने का मामला उठाते हुए केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाए।



उन्होंने सीमा बदलाव के खेल में 500 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया। डोटासरा ने कहा कि यह सरकार एक सीमा को बदलने के लिए 500 करोड़ का भ्रष्टाचार कर सकती है। इस सरकार ने जाने कितने नेताओं की सीमाएं खिसकाई हैं, कितने छापे मारे हैं और कितने बड़े भ्रष्टाचार किए होंगे।



सरिस्का को बर्बाद कर रहे दोनों नेता

वहीं विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली ने कहा कि सरिस्का को पुनः आबाद करने में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का हाथ रहा। जब सरिस्का में टाइगर खत्म हो गए, तब यहां टाइगर प्रोजेक्ट शुरू किया गया। आज 48 की संख्या में टाइगर पहुंच गए हैं। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव और प्रदेश के वन मंत्री संजय शर्मा दोनों ही अलवर से नेता हैं और दोनों ही सरिस्का को बर्बाद करना चाहते हैं।



यह खबरें भी पढ़ें...



सरिस्का की सीमा में बदलाव का प्रस्ताव, बंद पड़ी 60 खानों को फायदा देने की तैयारी



अलवर के पूर्व राजपरिवार ने दिल्ली में खरीदा 100 करोड़ का बंगला, सात करोड़ की दी स्टाम्प ड्यूटी



राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन का बना स्मारक, टाइग्रेस को मिला राजमाता का दर्जा



कांग्रेस सरकार ने टाइगर को बचाया

जूली ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सर्वे कर टाइगर को बचाने के लिए सीटीएच बनाया था। अब 500 करोड़ का भ्रष्टाचार करते हुए इस सीमा को बदलकर खान और होटल मालिकों को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। जिस एरिया में टाइगर रहते हैं, उसे बदला जा रहा है। जहां सबसे ज्यादा आबादी रहती है, किसान खेती-बाड़ी करते हैं, उस एरिया को क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट के साथ जोड़ा जा रहा है। खनन माफिया के आगे दोनों मंत्री झुक गए हैं। उन्होंने कहा कि यह टाइगर जंगल का राजा है और जंगल में ही रहेगा। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़नी पड़ी, तो वहां भी जाएंगे।



मामले को लोकसभा में उठाएं रंधावा

कांग्रेस नेताओं ने रैली के दौरान कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से कहा कि आप इस मामले को संसद में उठाएं और हम गांव-गांव जाकर भाजपा के नेताओं के भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे। सरिस्का को किसी भी तरह शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ ही दोनों भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार की पोल खोली जाएगी।



FAQ

  1. 1. कांग्रेस ने केंद्रीय वन मंत्री और राज्य वन मंत्री पर क्या आरोप लगाए हैं?
    कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्य के वन मंत्री संजय शर्मा ने 500 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के तहत सरिस्का के क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट (Critical Tiger Habitat) की सीमा में बदलाव किया है, जिससे खनन माफिया को फायदा हुआ है।
  2. 2. कांग्रेस के नेता इस मुद्दे पर क्या कदम उठा रहे हैं?
    कांग्रेस के नेता इस मामले को लोकसभा में उठाने की योजना बना रहे हैं और साथ ही भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए गांव-गांव में आंदोलन करेंगे।
  3. 3. सरिस्का में टाइगर के संरक्षण में कांग्रेस सरकार का क्या योगदान रहा है?
    कांग्रेस सरकार ने सरिस्का में टाइगर संरक्षण के लिए सीटीएच (Critical Tiger Habitat) स्थापित किया था और इसके तहत टाइगर की संख्या बढ़कर 48 हो गई है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Businessपर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • कांग्रेस
  • गोविंद सिंह डोटासरा
  • भ्रष्टाचार
  • अलवर
  • खनन माफिया
  • टीकाराम जूली
  • संविधान बचाओ रैली
  • सरिस्का टाइगर रिजर्व
  • टाइगर संरक्षण