DUSU Elections 2025 : राजस्थान के नेताओं की एंट्री, पायलट ने NSUI तो किरोड़ी-पूनिया ने ABVP के लिए मांगे वोट
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव (DUSU Elections 2025) 18 सितंबर 2025 को होने वाले हैं। इस बार चुनाव में छात्राओं की मजबूत दावेदारी ने माहौल को और रोमांचक बना दिया है। इस बार के डूसू चुनाव का राजस्थान कनेक्शन भी है। एनएसयूआई की ओर से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजस्थान के निवासी हैं। वहीं, राजस्थान से कांग्रेस-भाजपा नेताओं की भागदौड़ भी डूसू चुनाव को लेकर जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने मिरांडा हाउस, लॉ सेंटर और हिंदू कॉलेज में छात्रों से वोट मांगे। वहीं, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने रामजस कॉलेज में एबीवीपी उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाया।
यह खबर भी देखें ...
राजस्थान में टीईटी का विरोध, शिक्षक बोले- 2010 से पहले नियुक्त तो मिले छूट
एनएसयूआई ने राजस्थान की बेटी को बनाया अध्यक्ष पद का उम्मीदवार
एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद के लिए जोसलीन नंदिता चौधरी को उतारा है। जोसलीन जोधपुर जिले के पल गांव की निवासी हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय में बौद्ध अध्ययन में परास्नातक कर रही हैं। वह 2019 से एनएसयूआई की सक्रिय सदस्य हैं और महिला अधिकारों, छात्र सुरक्षा और छात्र प्रतिनिधित्व के लिए लगातार काम करती रही हैं।
वहीं, एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद के लिए राहुल झांसला यादव का नाम घोषित किया गया है। राहुल राजस्थान के अलवर जिले के निवासी हैं। उन्होंने खेल संरचना में सुधार, स्वच्छ छात्रावास, साफ पेयजल और महिला विकास प्रकोष्ठ की स्थापना के लिए मांग उठाई है।
यह खबर भी देखें ...
क्या हाथी गांव से गुजरात ले जाकर बेचे जा रहे हाथी! नहीं लौटे दो दर्जन गजराज
डूसू चुनाव में बेटियों का बोलबाला
इस बार DUSU Elections 2025 में अध्यक्ष पद पर महिला उम्मीदवारों की ताकत नजर आ रही है। 17 साल बाद ऐसा अवसर आया है जब छात्राओं का नेतृत्व स्पष्ट रूप से दिख रहा है।
- एनएसयूआई की जोसलीन नंदिता चौधरी
- एसएफआई-आइसा गठबंधन की अंजलि
दोनों ही छात्राओं ने महिला नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में कदम रखा है।
यह खबर भी देखें ...
सर्दी का पता नहीं पर भारतीय रेलवे को कोहरे का डर, कर दीं राजस्थान से गुजरने वाली ये ट्रेन रद्द
डूसू चुनाव 2025 में मतदान और प्रक्रिया
इस साल DUSU Elections 2025 के लिए 2.75 लाख छात्र वोट डालेंगे।
- चार पद: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव
- कुल उम्मीदवार: 20
- नामांकन: 73, जिनमें से 53 वापस लिए गए
मतदान:
- सुबह 8:30 से दोपहर 1:00 बजे
- शाम 3:00 से रात 7:30 बजे
मतगणना: 19 सितंबर 2025 सुबह 9 बजे से शुरू होगी और देर शाम तक नतीजे घोषित होंगे।
डूसू चुनाव की मतदान प्रक्रिया
- EVM: डूसू चुनाव के लिए
- बैलेट पेपर: कॉलेज काउंसलर के लिए
एनएसयूआई की जोसलीन का मुख्य फोकस क्या है?
- महिला अधिकार (Women Rights)
- छात्रावास और कक्षा की व्यवस्था
- खेल संरचना और साफ पेयजल
DUSU Elections 2025 का महत्व और सामाजिक प्रभाव
DUSU Elections 2025 केवल छात्र संघ चुनाव नहीं हैं। यह महिला नेतृत्व (Women Leadership), छात्र अधिकार (Student Rights) और सामाजिक समानता (Social Equality) को बढ़ावा देने का मंच भी है।
छात्र राजनीति में बेटियों की एंट्री से यह संदेश गया है कि अब महिला नेतृत्व को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
यह खबर भी देखें ...
राजस्थान शर्मसार! मामूली विवाद में कलयुगी बेटे ने ही कर दी मां की पीट-पीट कर हत्या
डूसू चुनाव 2025 के महत्वपूर्ण तथ्य
- कुल उम्मीदवार: 20
- कुल नामांकन: 73
- छात्रों की संख्या: 2.75 लाख
- मतदान का समय: 8:30 AM – 7:30 PM
- परिणाम: 19 सितंबर 2025
FAQ
- 1. डूसू चुनाव 2025 कब होंगे?
डूसू चुनाव 2025 के लिए मतदान 18 सितंबर 2025 को सुबह 8:30 से शाम 7:30 बजे तक होंगे। - 2. डूसू चुनाव 2025 में महिला उम्मीदवार कौन हैं?
अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई की जोसलीन नंदिता चौधरी और एसएफआई-आइसा गठबंधन की अंजलि हैं। - 3. डूसू चुनाव 2025 में कुल कितने छात्र वोट डालेंगे?
इस चुनाव में लगभग 2.75 लाख छात्र मतदान करेंगे। - 4. डूसू चुनाव 2025 के लिए मतदान प्रक्रिया क्या है?
DUSU के लिए EVM और कॉलेज काउंसलर के लिए बैलेट पेपर का इस्तेमाल होगा। - 5. डूसू चुनाव 2025 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
डूसू चुनाव 2025 का उद्देश्य छात्र अधिकार, महिला नेतृत्व, शिक्षा और सुरक्षा को बढ़ावा देना है।