ब्लूटूथ से नकल की आरोपी महिला गिरफ्तार, कालेर गैंग से की थी सात लाख की डील
समझें क्या है पूरा मामला
- EO-RO भर्ती में ब्लूटूथ से नकल, महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार।
- EO-RO भर्ती 2022 परीक्षा में ब्लूटूथ के सहारे हल किया था पेपर।
- नकल के लिए कान में में छिपाकर लाइ थी ब्लूटूथ ईयरफोन।
- कालेर गैंग से 7 लाख में तय हुआ था नकल का सौदा।
- EO-RO भर्ती में अब तक 33 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी।
राजस्थान SOG ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें RPSC की EO-RO भर्ती परीक्षा-2022 में ब्लूटूथ से नकल करने के मामले में एक महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पर SOG ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
आरोपी कोमल ने कालेर गैंग से 7 लाख रुपए में नकल का सौदा किया था।14 मई, 2023 को ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कर परीक्षा पास कर ली थी।
नकल का खुलासा होने पर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने परीक्षा निरस्त कर दी। SOG ने 5 हजार रुपए के इनाम पर उसे गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक 33 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
फरारी और गिरफ्तारी
आरोपी कोमल SOG से बचने के लिए जोधपुर और नागौर में अपने रिश्तेदारों और परिचितों के पास रहकर फरारी काट रही थी। उसे नागौर पुलिस की एक विशेष टीम ने हिरासत में लेकर SOG के सुपुर्द किया। SOG ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
7 लाख में सौदा
जांच में सामने आया कि उसने ब्लूटूथ से नकल के लिए कालेर गैंग से 7 लाख रुपए में सौदा किया था। नियुक्ति मिलने के बाद रकम देने की बात तय हुई थी। आरोपी 2020 से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
कैसे हुई नकल?
आरोपी ने EO-RO भर्ती-2022 में 14 मई, 2023 को ब्लूटूथ से नकल कर परीक्षा दी और पास हो गई। उसने नकल गिरोह के तुलछाराम कालेर और पौरव कालेर की मदद से परीक्षा कक्ष में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल की। हालांकि, गड़बड़ी सामने आने के बाद RPSC ने यह भर्ती परीक्षा निरस्त कर दी थी।
33 आरोपी गिरफ्तार
SOG की अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी पौरव कालेर ने अपने चाचा तुलछाराम कालेर के साथ मिलकर संगठित नकल गिरोह खड़ा किया।
उन्होंने पेपर लीक करवाया और अभ्यर्थियों को मोबाइल व ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करवाई। इस मामले में अब तक 33 आरोपियों को SOG गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
ये भी पढ़ें:-
फर्जी सर्टिफिकेट से डॉक्टर ने की इंटर्नशिप, SOG ने किया गिरफ्तार
पुलिस केस छिपाकर करवाया सत्यापन, ज्वाइनिंग लेने के बाद SOG ने दबोचा
एक लाख में एग्जाम देने वाला डमी गिरफ्तार, SOG ने रखा था 10 हजार का इनामी
खेल संघ के पूर्व सचिव को SOG ने किया गिरफ्तार, जारी किए थे फर्जी प्रमाण पत्र