खेल संघ के पूर्व सचिव को SOG ने किया गिरफ्तार, जारी किए थे फर्जी प्रमाण पत्र
Ashish Bhardwaj | Jun 25, 2026, 20:33 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2022 में फर्जी ताईक्वांडो सर्टिफिकेट से चयन का मामला सामने आया है। एसओजी ने टोगोबार खेल संघ के पूर्व सचिव बुधाराम टांक को गिरफ्तार किया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान शिक्षक भर्ती 2022 में खेल कोटे के तहत फर्जी ताईक्वांडो सर्टिफिकेट का हुआ खुलासा।
- SOG ने टोगोबार खेल संघ के पूर्व सचिव बुधाराम टांक को फर्जीवाड़े में गिरफ्तार किया।
- जांच में 38 अभ्यर्थियों के फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी पाने का मामला सामने आया।
- हर फर्जी सर्टिफिकेट के लिए दलालों द्वारा करीब 1.5 से 2 लाख रुपए वसूले गए।
- SOG अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और अभ्यर्थियों की जांच कर रही है।
राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी एसओजी (SOG – Special Operation Group) ने एक बड़े भर्ती फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। यह मामला 2022 की तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती से जुड़ा है।
जांच में पता चला कि खेल कोटे के तहत चयन के लिए फर्जी राष्ट्रीय स्तर के ताईक्वांडो सर्टिफिकेट बनाए गए। इन्हीं सर्टिफिकेट के आधार पर कई अभ्यर्थियों को नौकरी में फायदा मिला।
कैसे हुआ खुलासा
जांच में सामने आया कि तय सीटों से दोगुने अभ्यर्थियों ने फर्जी सर्टिफिकेट जमा कराए। ऐसे कुल 38 अभ्यर्थियों ने चयन सूची में शामिल होने के बाद शिक्षा विभाग की कमेटी के सामने यह सर्टिफिकेट पेश किए थे।
दलालों से मिले फर्जी सर्टिफिकेट
इस फर्जी ईमेल आईडी से प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर को कूटरचित सत्यापन रिपोर्ट भेजी गई। इससे फर्जी सर्टिफिकेट असली जैसा दिखने लगा।
गिरफ्तार आरोपी की भूमिका
इसी दौरान उसका संपर्क हरियाणा निवासी सतीश डूल और विवेक से हुआ। जांच में सामने आया है कि इन दोनों ने कथित रूप से फर्जी राष्ट्रीय स्तर के सर्टिफिकेट तैयार किए। हर सर्टिफिकेट के लिए करीब दो लाख रुपए की रकम तय की गई थी।
एसओजी के मुताबिक ये फर्जी सर्टिफिकेट बस के जरिए जोधपुर भेजे गए। बुधाराम टांक ने इन्हें अभ्यर्थियों तक पहुंचाया। इसके बदले हर अभ्यर्थी से करीब डेढ़ लाख रुपए लिए गए।
अभ्यर्थी ने किया खुलासा
बाद में अभ्यर्थियों ने यही फर्जी सर्टिफिकेट अन्य दस्तावेजों के साथ कर्मचारी चयन बोर्ड और शिक्षा विभाग के सामने पेश कर दिए। इसी आधार पर उन्हें भर्ती में फायदा मिला।
ईओ-आरओ भर्ती में 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय
एसओजी की ओर से विशेष लोक अभियोजन भंवर सिंह चौहान ने अनुसंधान पूरा करने के लिए समय मांगने की अर्जी पेश की थी। कोर्ट ने अर्जी को स्वीकार करते हुए एसओजी को अनुसंधान पूरा करने के लिए दो महीने का समय दिया है। इस कारण अब एसओजी को 30 आरोपियों के खिलाफ 60 दिन में पूरी कार्रवाई को अंजाम देना होगा। चौहान ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी कुख्यात चाचा-भतीजे तुलछाराम कालेर और पोरव कालेर है जेल में है।
FAQ
- शिक्षक भर्ती में फर्जी सर्टिफिकेट का मामला क्या है?
राजस्थान में 2022 की तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में खेल कोटे के तहत फर्जी ताईक्वांडो सर्टिफिकेट का इस्तेमाल हुआ। इन सर्टिफिकेट के आधार पर अभ्यर्थियों को चयन में फायदा मिला। एसओजी इस मामले की जांच कर रही है। - फर्जी सर्टिफिकेट मामले में किसे गिरफ्तार किया गया है?
एसओजी ने टोगोबार खेल संघ के पूर्व सचिव बुधाराम टांक को गिरफ्तार किया है। वह जोधपुर के पीपाड़ सिटी का निवासी है। उस पर फर्जी सर्टिफिकेट दिलाने का आरोप है। - फर्जी सर्टिफिकेट के लिए कितने पैसे लिए जाते थे?
हर अभ्यर्थी से करीब डेढ़ लाख रुपए लिए जाते थे। सर्टिफिकेट तैयार करने वालों को करीब दो लाख रुपए की रकम तय की गई थी। यह रकम दलालों के जरिए ली जाती थी।
ये खबर भी पढे़:-
डोटासरा ने किन पुरानी गलतियों के लिए मांगी माफी, जानिए उनकी जुबानी
35 लाख का प्लांट 6.24 करोड़ में, जानिए स्वच्छ भारत मिशन घोटाले की पूरी कहानी
M.Tech पढ़ने गए आयरलैंड, बन गए क्रिकेटर, वैभव सूर्यवंशी के साथ करेंगे डेब्यू
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari