व्यापारी की मौत से उठे सवाल, सुसाइड नोट में रिश्वत और प्रताड़ना के आरोप

Ashish Bhardwaj | Jun 25, 2026, 19:55 IST
Share
व्यापारी राजेश गुप्ता
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के तिजारा मंडी के व्यापारी राजेश गुप्ता की अलवर में संदिग्ध मौत हो गई। मौत से पहले उन्होंने फेसबुक पर एएसआई पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। पुलिस जांच में जुटी है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • तिजारा के मंडी व्यापारी राजेश गुप्ता की अलवर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
    मौत से पहले उन्होंने सीओ को मैसेज भेजा और फेसबुक पर कई गंभीर पोस्ट की।
    एक पोस्ट में एएसआई पर 18 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया।
    पुलिस ने मौके से शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    परिजनों की शिकायत और सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर जांच तेज कर दी गई है।
तिजारा के मंडी व्यापारी राजेश गुप्ता की अलवर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत से पहले उन्होंने तिजारा सीओ को मैसेज भेजा और फोन बंद कर लिया। इससे पहले उन्होंने फेसबुक पर कई पोस्ट की थीं। एक पोस्ट में उन्होंने तिजारा के एएसआई पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। पुलिस अब परिजनों की शिकायत और इन पोस्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

खैरथल तिजारा जिले के मंडी व्यापारी राजेश गुप्ता (52) की अलवर में मौत हो गई। वे पिछले दो तीन दिनों से घर से लापता बताए जा रहे थे। उनकी मौत से पहले की घटनाओं ने इस मामले को सुर्खियों में ला दिया है।

सीओ को भेजा आखिरी मैसेज

तिजारा सीओ शिवराज सिंह के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 12 बजे राजेश गुप्ता ने उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा। इस मैसेज में उनकी फेसबुक पोस्ट का जिक्र था। मैसेज भेजने के बाद राजेश ने फोन बंद कर दिया।

सीओ को इसके बाद कुछ गलत होने का शक हुआ। उन्होंने तुरंत राजेश की लोकेशन निकलवाने की कोशिश शुरू की। शुरुआत में लोकेशन का पता नहीं चला।

इसके बाद पुलिस जाब्ते के साथ सीओ खुद राजेश के घर पहुंचे। वहां उनका बेटा मिला, लेकिन उसे भी पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने दोबारा कोशिश की तो लोकेशन अलवर शहर के पास मिली।

तिजारा पुलिस ने अलवर पुलिस को सूचना दी। अलवर पुलिस मौके पर पहुंची और राजेश को वहां बेसुध हालत में पाया। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एएसआई पर रिश्वत का आरोप

राजेश ने मौत से पहले फेसबुक पर 6 से ज्यादा पोस्ट की थीं। एक पोस्ट में उन्होंने तिजारा के एएसआई महेंद्र सिंह यादव पर 18 हजार रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया। उन्होंने पोस्ट में कार्रवाई की मांग भी की थी।

राजेश ने मंडी और किसानों से जुड़ा एक पोस्ट भी किया था। इसमें उन्होंने किसानों से मंडी में माल न लाने की अपील की थी। उन्होंने मंडी में चल रही कुछ वित्तीय गड़बड़ियों का भी जिक्र किया था।

पुलिस का क्या कहना है

सीओ शिवराज सिंह के मुताबिक राजेश का एक महिला के साथ पुराना कानूनी विवाद भी था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज कराए थे। पुलिस दोनों मामलों में जांच पूरी कर एफआर (FR – Final Report) लगा चुकी थी।

पुलिस अब राजेश के परिजनों की शिकायत और उनकी फेसबुक पोस्ट के आधार पर पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पड़ोसियों के मुताबिक राजेश बिना बताए घर से निकले थे। वे अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गए हैं।

यह मामला अभी जांच के दौर में है। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है, जिसमें फेसबुक पोस्ट में लगाए गए आरोप भी शामिल हैं।

ये खबर भी पढे़:-

डोटासरा ने किन पुरानी गलतियों के लिए मांगी माफी, जानिए उनकी जुबानी

35 लाख का प्लांट 6.24 करोड़ में, जानिए स्वच्छ भारत मिशन घोटाले की पूरी कहानी

M.Tech पढ़ने गए आयरलैंड, बन गए क्रिकेटर, वैभव सूर्यवंशी के साथ करेंगे डेब्यू

घर में रहकर की तैयारी, पहले प्रयास में ही IAS अधिकारी बनी श्रद्धा गोमे

Tags:
  • फेसबुक पोस्ट
  • सोशल मीडिया
  • संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • तिजारा
  • अलवर पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती