M.Tech पढ़ने गए आयरलैंड, बन गए क्रिकेटर, वैभव सूर्यवंशी के साथ करेंगे डेब्यू

Ashish Bhardwaj | Jun 25, 2026, 18:02 IST
Share
jai moondra ireland cricket team
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जय मूंदड़ा का चयन भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए आयरलैंड की 14 सदस्यीय टीम में हुआ है। वह इस सीरिज में वैभव सूर्यवंशी के साथ डेब्यू करेंगे। 2021 में M.Tech के लिए गए जय को 2025 में आयरलैंड की नागरिकता मिली थी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान के जय मूंदड़ा का चयन आयरलैंड की 14 सदस्यीय टी20 टीम में हुआ है।
  • भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में जय को खेलने का मौका मिल सकता है।
  • जय लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
  • 2021 में पढ़ाई के लिए आयरलैंड गए जय अब वहां की राष्ट्रीय टीम में शामिल हैं।
  • टोंक में परिवार ने इस उपलब्धि को गर्व और खुशी का पल बताया है।
राजस्थान में टोंक जिले के रहने वाले जय मूंदड़ा का चयन आयरलैंड की क्रिकेट टीम में हुआ है। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड की 14 सदस्यीय टीम में उन्हें जगह मिली है। जय लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाज हैं, बल्लेबाजी में भी आक्रामक शैली के लिए जाने जाते हैं। अगर उन्हें पहले मैच में खेलने का मौका मिला तो वे सिमी सिंह के बाद आयरलैंड की ओर से खेलने वाले एशियाई मूल के दूसरे खिलाड़ी बनेंगे। टोंक में उनके परिवार का यह पल खुशी और गर्व से भरा है।

M.Tech पढ़ने गए, बन गए नेशनल क्रिकेटर

28 वर्षीय जय मूंदड़ा 2021 में स्टूडेंट वीजा पर M.Tech की पढ़ाई के लिए आयरलैंड गए थे। पढ़ाई के साथ-साथ वहां नौकरी भी की और क्रिकेट जारी रखा। साल 2025 में उन्हें आयरलैंड की नागरिकता मिल गई। अब वे उसी देश की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं।

जय ने कोरोना काल से पहले बेंगलुरु में भी क्रिकेट की ट्रेनिंग ली थी। परिवार में पहले कोई पेशेवर क्रिकेटर नहीं था, लेकिन जय और उनके चचेरे भाई अजय को बचपन से ही क्रिकेट का जुनून था।



जय मूंदड़ा
जय मूंदड़ा


पापा का सपना आज हुआ पूरा

जय के पिता गिरिराज मूंदड़ा अब इस दुनिया में नहीं हैं। परिवार के लोग बताते हैं कि उनका एक ही सपना था कि बेटा बड़ा क्रिकेटर बने। आज वह सपना पूरा हुआ है, लेकिन वे इसे देखने के लिए नहीं रहे।

जय की मां ने कहा कि बेटे ने उनका और पापा का सपना सच कर दिखाया। परिवार के लिए यह बेहद गर्व का पल है।

बचपन में शरारती था जय

जय की छोटी बहन मानसी ने बताया कि चयन की खबर सुनकर पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। उन्होंने एक मीठी याद साझा करते हुए कहा कि भाई बचपन में बहुत शरारती थे। कई बार मुझे डांट देते थे तो मैं रोने लगती थीं, फिर पापा उन्हें डांटते थे।
मानसी ने कहा कि अब जय विदेश में रहते हैं, इसलिए उनकी बहुत याद आती है।



jai-mundra
jai-mundra


चचेरा भाई अजय भी स्वीडन में खेलता है क्रिकेट

जय के ताऊ कन्हैयालाल मूंदड़ा ने बताया कि परिवार ने दोनों भाइयों की प्रतिभा पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाया। जय आयरलैंड की राष्ट्रीय टीम में हैं तो उनके बेटे अजय मूंदड़ा स्वीडन में क्रिकेट खेलते हैं। एक ही परिवार के दो सदस्य दो अलग-अलग देशों की टीमों में क्रिकेट खेल रहे हैं - यह अपने आप में एक अनोखी बात है।

FAQ

  1. जय मूंदड़ा कौन हैं और वे आयरलैंड टीम में कैसे पहुंचे?
    जय मूंदड़ा राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले 28 वर्षीय क्रिकेटर हैं। वे 2021 में M.Tech की पढ़ाई के लिए आयरलैंड गए थे। 2025 में नागरिकता मिलने के बाद अब उनका भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए आयरलैंड की राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ है।
  2. जय मूंदड़ा किस तरह के खिलाड़ी हैं?
    जय लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाज हैं और बल्लेबाजी में भी आक्रामक शैली के लिए जाने जाते हैं। अगर उन्हें पहले T20 मैच में खेलने का मौका मिला तो वे आयरलैंड की ओर से खेलने वाले एशियाई मूल के दूसरे खिलाड़ी बनेंगे। इससे पहले सिमी सिंह यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
  3. जय के परिवार में और कौन क्रिकेट खेलता है?
    जय के चचेरे भाई अजय मूंदड़ा स्वीडन में क्रिकेट खेलते हैं। एक ही परिवार के दो सदस्य दो अलग-अलग देशों की टीमों में क्रिकेट खेल रहे हैं। परिवार में पहले कोई पेशेवर क्रिकेटर नहीं था, दोनों ने बचपन के जुनून को करियर बनाया।

ये खबर भी पढे़:-

तलवार की धार से लगा रक्त-तिलक, फिर 12 साल की बेटी को बनाया उत्तराधिकारी

सॉरी! मैं सिफारिश नहीं कर पाऊंगा, पूर्व मंत्री के नोट से समर्थक मायूस

दिलावर ने किया किरोड़ी का बचाव, डोटासरा को बताया महामूर्ख और भ्रष्टाचारी

40% कमीशन कांड के बाद MLALAD नियम सख्त, सरकार ने किए 6 बदलाव

Tags:
  • टी20 सीरीज
  • आयरलैंड
  • टोंक
  • जय मूंदड़ा
  • लेफ्ट आर्म स्पिनर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज