एक लाख में एग्जाम देने वाला डमी गिरफ्तार, SOG ने रखा था 10 हजार का इनामी

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
SOG ने दबोचा  डमी कैंडिडेट
Photograph: (the sootr)

SOG ने सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती 2022 के फरार डमी कैंडिडेट चंद्रभान यादव को राजस्थान के सीकर से गिरफ्तार किया। एक लाख में सौदा तय हुआ था। मेन कैंडिडेट अनिल मीणा पहले ही गिरफ्तार है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती 2022 में डमी परीक्षा का बड़ा मामला सामने आया।
  • एक उम्मीदवार ने 1 लाख रुपए में दूसरे से परीक्षा दिलवाई।
  • भरतपुर केंद्र पर चंद्रभान यादव ने डमी कैंडिडेट बनकर एग्जाम दिया।
  • SOG ने पहले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था, अब डमी कैंडिडेट भी पकड़ा गया।
  • आरोपी चंद्रभान यादव पर 10 हजार का इनाम घोषित था, जिसे सीकर से पकड़ा गया।
राजस्थान में सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 2022 में एक शख्स ने दूसरे को पैसे देकर एग्जाम दिलवाया और खुद सीनियर टीचर बन गया। SOG ने मेन कैंडिडेट को पहले गिरफ्तार किया था। डमी कैंडिडेट चंद्रभान यादव तब से फरार था।

पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपए का इनाम रखा था। शनिवार रात SOG ने सीकर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। एग्जाम देने के एवज में एक लाख रुपए में सौदा हुआ था।

एक लाख में बिका सरकारी एग्जाम

साल 2022 में RPSC (Rajasthan Public Service Commission) ने वरिष्ठ अध्यापक यानी सेकेंड ग्रेड की परीक्षा आयोजित की थी। करौली जिले के सपोटरा निवासी अनिल कुमार मीणा ने इस परीक्षा में खुद बैठने की बजाय एक दूसरे शख्स को बैठाया।

भरतपुर के सेवर में बने परीक्षा केंद्र पर अनिल कुमार मीणा की जगह चंद्रभान यादव बैठा। यह सौदा एक लाख रुपए में तय हुआ था। विज्ञान, सामान्य ज्ञान और शैक्षणिक विज्ञान विषय की परीक्षा इस तरह पास की गई।

डमी बैठाकर टीचर बन गया असली

परीक्षा पास होने के बाद अनिल कुमार मीणा सेकेंड ग्रेड सीनियर टीचर के पद पर चयनित हो गया। सरकारी नौकरी मिल गई, जबकि एग्जाम किसी और ने दिया था।

बाद में SOG (Special Operation Group) की जांच में यह खेल सामने आया। अनिल कुमार मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन डमी कैंडिडेट चंद्रभान यादव फरार हो गया।

तीन साल बाद मिला ठिकाना

चंद्रभान की गिरफ्तारी के लिए SOG ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। शनिवार रात SOG की टीम ने सीकर में दबिश दी और 26 वर्षीय चंद्रभान यादव को उसके घर अजीतगढ़ से दबोच लिया।

एडीजी (ADG – Additional Director General) एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि अब गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। यह भी जांचा जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल था।

ये खबर भी पढे़:-

1187 केंद्रों पर एक साथ हुई वनपाल भर्ती परीक्षा, 75.48% रही उपस्थिति

बहन को गलत बोलने से नाराज थे बच्चे, पार्टी के बहाने बुलाकर की दोस्त की हत्या

PM सूर्य घर योजना संकट में, DCR पैनल से घरेलू सोलर हुआ 40 हजार महंगा

जमीन ले ली, मुआवजा नहीं दिया, 429 किसान 3 साल से खाली हाथ

Tags:
  • राजस्थान
  • RPSC
  • डमी कैंडिडेट
  • SOG
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर