गधे-घोड़ों की तरह बिक रहे MLA-MP, गहलोत ने भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

Ashish Bhardwaj | Jun 23, 2026, 18:38 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार को करप्शन, पेंशन, पानी संकट और कानून-व्यवस्था पर घेरा। उन्होंने यह भी कहा कि एमपी-एमएलए गधे-घोड़ों की तरह बिक रहे हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जोधपुर दौरे पर अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
  • उन्होंने कहा कि MLA -MP गधे-घोड़ों की तरह बिक रहे हैं।
  • गहलोत ने राजस्थान में बढ़ते भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।
  • बुजुर्गों की पेंशन रुकने और पानी संकट को लेकर सरकार को घेरा।
  • एलिवेटेड रोड विवाद और भाजपा में आंतरिक फूट पर भी टिप्पणी की।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को जोधपुर के दौरे पर थे। उन्होंने मीडिया से बात करते कहा कि आजकल एमएलए और एमपी उसी तरह बिक रहे हैं, जैसे बाजार में घोड़े, गधे, भैंस और बकरी बिकते हैं।



उन्होंने बंगाल का उदाहरण दिया और कहा कि वहां 80 में से 60 एमएलए और 28 में से 20 एमपी गायब हो गए।



उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जनता नहीं चेती तो देश का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। ऑपरेशन लोटस (Operation Lotus) को लेकर उन्होंने कहा कि इससे देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा है।



करप्शन ने सभी रिकॉर्ड तोड़े

गहलोत ने कहा- राजस्थान में करप्शन की हदें पार हो गई हैं। बुजुर्गों की पेंशन रुकने, पानी संकट और कानून-व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा।



उन्होंने कहा कि हर राज्य में भ्रष्टाचार होता है, यह वे स्वीकार करते हैं। लेकिन राजस्थान में इस बार सभी हदें पार हो गई हैं।



उन्होंने कहा कि थानों के अंदर पैसा खाया जा रहा है। रेप जैसे गंभीर मामलों में भी जब पीड़ित थाने जाते हैं तो उन्हें कहा जाता है कि जाओ और समझौता कर लो।



जोधपुर में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पीड़ितों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया। राज्य में हत्या, रेप और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।



बुजुर्गों को तीन-चार महीने से पेंशन नहीं

गहलोत ने सोमवार को उदयपुर और जालोर दौरे का हवाला देते हुए कहा कि रास्तेभर उन्हें लोगों के आंसू देखने को मिले। बुजुर्गों को तीन-चार महीने से पेंशन नहीं मिल रही है।



उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में जो योजनाएं शुरू की गई थीं, मौजूदा सरकार ने उन्हें बंद कर दिया। इससे आम लोगों को सीधी तकलीफ हो रही है।



शेखावत पर पलटवार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने करीब आठ दिन पहले आरोप लगाया था कि गहलोत ने जोधपुर में एलिवेटेड रोड को रोकने के लिए षड्यंत्र किए और उनके पास इसके सबूत हैं।



गहलोत ने इसका खंडन करते हुए कहा कि एलिवेटेड रोड उन्हीं की रिक्वेस्ट पर बना है। उन्होंने खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से इसके लिए अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि शेखावत चाहें तो इसका श्रेय लें, लेकिन यह निर्णय उन्हीं का था।



गहलोत ने कहा कि शेखावत हल्के स्तर पर आरोप लगा रहे हैं क्योंकि वे घबरा गए हैं। जोधपुर में उनकी जो स्थिति बनी है, उससे उनकी पोल खुल चुकी है।



विधायक ही उड़ा रहे सरकार की मजाक

गहलोत ने भाजपा में आंतरिक फूट की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि जोधपुर में भाजपा के अपने विधायक ही पार्टी के कार्यक्रमों में नहीं आते और बहाने बनाते हैं। ऐसी मजाक किसी भी सरकार के विधायकों ने पहले नहीं की होगी।



जोधपुर के पानी संकट को लेकर गहलोत ने कहा कि शेखावत इस गंभीर समस्या का मजाक उड़ा रहे हैं। घर-घर में तकलीफ है और मंत्री को खुद नहीं पता कि ट्रेन से पानी मंगवाना पड़ता है।



लखनऊ अग्निकांड पर भी बोले

लखनऊ में हुई अग्निकांड की घटना पर गहलोत ने केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि वह अभी और क्या इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि जयपुर में उनकी सरकार ने कोचिंग हब बनाया था, लेकिन मौजूदा सरकार की लापरवाही से लोगों ने आवेदन वापस ले लिए।



FAQ

  1. गहलोत ने एमएलए-एमपी की बिक्री से क्या मतलब निकाला?
    गहलोत का इशारा ऑपरेशन लोटस की ओर था, जिसमें विपक्षी दलों के विधायक और सांसद सत्ताधारी दल में शामिल कराए जाते हैं। उन्होंने बंगाल में 60 एमएलए और 20 एमपी के पाला बदलने का उदाहरण दिया। उनका कहना था कि यह प्रक्रिया लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
  2. गहलोत ने शेखावत पर क्या आरोप लगाए?
    शेखावत ने गहलोत पर जोधपुर एलिवेटेड रोड रोकने के षड्यंत्र का आरोप लगाया था। गहलोत ने इसे गलत बताया और कहा कि यह रोड उन्हीं की रिक्वेस्ट पर बन रहा है। उन्होंने कहा कि शेखावत घबराए हुए हैं और हल्के स्तर पर आरोप लगा रहे हैं।
  3. राजस्थान में पेंशन बंद होने से किन लोगों को नुकसान हुआ?
    गहलोत के मुताबिक बुजुर्गों को तीन से चार महीने से पेंशन नहीं मिल रही है। उदयपुर और जालोर दौरे के दौरान उन्हें लोगों के आंसू देखने पड़े। कांग्रेस सरकार की पेंशन योजनाएं बंद होने से सबसे ज्यादा असर गरीब और बुजुर्ग वर्ग पर पड़ा है।

ये खबर भी पढे़:-

RPS सत्य प्रकाश मीणा को किया APO, महिलाओं से अभद्रता का आरोप



हरी झंडी के 3 दिन बाद ही बीच रास्ते बंद हुई नई इलेक्ट्रिक बस, ऑटो लॉक हुए गेट



8 प्रसूताओं की जिंदगी से खेलने वाली 25 दवाओं पर रोक, AIIMS को भेजी रिपोर्ट



पहले दो प्रयास में प्रीलिम्स फेल, तीसरे में AIR 16 लाकर IAS बनीं अंशु प्रिया



Tags:
  • केंद्र सरकार
  • अशोक गहलोत
  • गजेंद्र सिंह शेखावत
  • भ्रष्टाचार
  • करप्शन