RPS सत्य प्रकाश मीणा को किया APO, महिलाओं से अभद्रता का आरोप
Jageshwar prasad | Jun 23, 2026, 18:01 IST
RPS सत्य प्रकाश मीणा को किया APO
राजस्थान में भरतपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) सत्य प्रकाश मीणा को हटा दिया है। राज्य सरकार ने उन्हे एपीओ कर जयपुर में मुख्यालय से अटैच किया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- भरतपुर अभय कमांड सेंटर के एडिशनल एसपी सत्य प्रकाश मीणा एपीओ।
- महिलाओं से अभद्रता के आरोपों की पीएचक्यू रिपोर्ट में हुई थी पुष्टि।
- जाट आरक्षण रैली में सांसद हनुमान बेनीवाल से हाथ मिलाने पर भी चर्चा।
- सोशल मीडिया पर बेनीवाल से हाथ मिलाने की वजह से कार्रवाई का दावा।
- पुलिस संयुक्त शासन सचिव मनीष गोयल ने जारी किए आदेश।
सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, आरपीएस (RPS) अधिकारी सत्य प्रकाश मीणा को प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेश तक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (APO) में रखा जाता है।
एपीओ अवधि के दौरान वे अपनी उपस्थिति जयपुर स्थित कार्यालय पुलिस महानिदेशक (PHQ) में देंगे।
महिलाओं से अभद्रता के आरोप
हाल ही में भरतपुर शहर की पॉश रेजिडेंसी कॉलोनी में एडिशनल एसपी सत्य प्रकाश मीणा पर महिलाओं के साथ कथित तौर पर अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगे थे। इस घटना के बाद स्थानीय महिलाओं और लोगों ने मौके पर भारी हंगामा भी किया था।
जांच की रिपोर्ट में पुष्टि
स्थानीय स्तर पर की गई इस जांच की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय (PHQ) जयपुर भेजी गई, जहां आरोपों की पुष्टि होने की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है।
सोशल मीडिया की अपनी दुनिया
भरतपुर अभय कमांड सेंटर के एडिशनल एसपी सत्य प्रकाश मीणा एपीओ
इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एडिशनल एसपी सत्य प्रकाश मीणा ने सांसद हनुमान बेनीवाल से मुलाकात की और उनसे हाथ मिलाया था। इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि हनुमान बेनीवाल से हाथ मिलाने की वजह से ही रातों-रात एपीओ कर दिया गया है।
हालांकि, विभागीय स्तर पर इसे केवल एक प्रशासनिक कार्रवाई और पुरानी जांच का नतीजा बताया जा रहा है।
FAQ
- भरतपुर के एडिशनल एसपी सत्य प्रकाश मीणा को एपीओ क्यों किया गया है?
आधिकारिक तौर पर उन्हें प्रशासनिक कारणों से एपीओ किया गया है, लेकिन पृष्ठभूमि में रेजिडेंसी कॉलोनी में महिलाओं से कथित अभद्रता के आरोपों की पीएचक्यू रिपोर्ट में पुष्टि होना मुख्य वजह मानी जा रही है। - सत्य प्रकाश मीणा को अपनी एपीओ अवधि के दौरान कहां उपस्थिति देनी होगी?
आदेश के अनुसार, सत्य प्रकाश मीणा को आगामी आदेशों तक जयपुर स्थित कार्यालय महानिदेशक पुलिस (पुलिस मुख्यालय) में अपनी उपस्थिति देनी होगी।
ये भी पढ़ें:-
भीलवाड़ा UIT सचिव ललित गोयल APO, नेहरू विहार प्रोजेक्ट और लॉटरी घोटाले के बाद बड़ी कार्रवाई
IG किशन सहाय मीणा पर गिरी गाज, रेप केस में एपीओ, इसी साल होने वाले हैं रिटायर
गारनेट के काले कारोबार में खाकी और खादी का गठजोड़, विधायक का करीबी गिरफ्तार, आईपीएस माधव उपाध्याय एपीओ
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA