भजनलाल सरकार ने बदली वन सेवा की सूरत, 33 IFS के तबादले, शिखा मेहरा को बनाया मुख्य वन संरक्षक

Amit Baijnath Garg | Nov 21, 2025, 20:08 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में भजनलाल सरकार ने भारतीय वन सेवा में बड़ा बदलाव किया है। 33 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शिखा मेहरा को मुख्य वन संरक्षक नियुक्त किया गया। कई अन्य अधिकारियों को भी नए पद सौंपे गए हैं।

Jaipur. राजस्थान की भजनलाल सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) में बड़ा बदलाव किया है। शुक्रवार को कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत 33 IFS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें शिखा मेहरा को मुख्य वन संरक्षक बनाया गया है। इसके अलावा, चार अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज भी सौंपे गए हैं। यह बदलाव वन सेवा में सुधार और कार्यों की गति को तेज करने के उद्देश्य से किया गया है।



विदेशी क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर 3500 करोड़ की ठगी, राजस्थान में अब तक का सबसे बड़ा फ्रॉड



शिखा मेहरा को सौंपी कमान

आईएफएस अधिकारी शिखा मेहरा को अब मुख्य वन संरक्षक जयपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, अन्य अधिकारियों को भी उनके नए कार्यों के अनुसार पदस्थापित किया गया है। वेंकटेश शर्मा को राजस्थान राज्य वन विभाग निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और उदय शंकर को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक और सीईओ कैम्पा जयपुर का कार्यभार सौंपा गया है।



राजस्थान में फिर तीसरे मोर्चें की सुगबुगाहट, भाजपा-कांग्रेस को टक्कर देने की तैयारी में जुटे नेता



अन्य आईएफएस अधिकारियों का कार्यभार

इसके अलावा, कई अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं। राजेश कुमार गुप्ता को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक ब्रह्म सहायता प्राप्त परियोजना, शैलजा देवल को मुख्य वन संरक्षण अनुसंधान एवं पदेन राज्य और अनूप के. आर को मुख्य वन संरक्षक जोधपुर का कार्यभार सौंपा गया है। इसके साथ ही, कई अन्य अधिकारियों को भी उनके कार्यक्षेत्र में नियुक्तियां दी गई हैं।



राजस्थान के बिजनेसमैन वासुदेव इसरानी के मर्डर में वांछित है अनमोल बिश्नोई, रिमांड पर लेगी पुलिस



राजस्थान में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर भर्ती, 10वीं पास जल्दी करें अप्लाई



order

30 से अधिक अधिकारियों को आंतरिक कार्यभार

इसके साथ ही, कुछ अधिकारियों को आंतरिक कार्यभार भी सौंपे गए हैं। वेंकटेश शर्मा को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्रम एवं विधि जयपुर का अतिरिक्त कार्यभार और उदय शंकर को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रबोधन एवं मूल्यांकन जयपुर का कार्यभार दिया गया है।



कैबिनेट का फैसला : प्रवासी राजस्थानियों के लिए नया विभाग, युवाओं के लिए आएगी नई पॉलिसी



वन सेवा में कार्यप्रणाली में बदलाव

राजस्थान के विभिन्न जिलों में फैली अरावली पर्वत श्रंखला और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण है। नए कार्यभार से यह उम्मीद जताई जा रही है कि वन और पर्यावरण संबंधित मामलों में तेजी आएगी और अधिक प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।



Tags:
  • राजस्थान
  • भारतीय वन सेवा
  • IFS
  • तबादले
  • भजनलाल सरकार