पूर्व मंत्री ने की अवैध खनन की शिकायत, समय पर नहीं पहुंची पुलिस, सोशल मीडिया पर साझा व्यथा

Ashish Bhardwaj | Feb 12, 2026, 17:50 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के भरतपुर में पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अवैध खनन की शिकायत की। लेकिन, शिकायत के 20 मिनट इंतजार के बाद आई। पुलिस ने चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया पर अवैध खनन और पुलिस की लापरवाही को लेकर सवाल उठाए हैं।

News In Short

  • पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अवैध खनन की शिकायत की।
  • समय पर नहीं पहुंची पुलिस, 20 मिनट बाद हुआ एक्शन।
  • पुलिस ने चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया जब्त।
  • पुलिस की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए गए।
  • विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा की संपूर्ण जानकारी

News In Detail

राजस्थान के भरतपुर जिले में पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अवैध खनन की शिकायत की, लेकिन पुलिस समय नहीं पहुंची। बाद में विश्वेंद्र ने अपनी शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते हुए आरोप लगाया कि भरतपुर पुलिस ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई और लगभग 20 मिनट तक जवाब का इंतजार किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बाद में विश्वेंद्र सिंह ने संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है।



बिना जवाब के पुलिस कार्रवाई में देरी

विश्वेंद्र सिंह ने 3:30 बजे सुबह मोती महल से पूजा करने के बाद जवाहर फार्म लौटते वक्त सर्किट हाउस चौराहे के पास अवैध खनन से भरे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली देखे। इस पर उन्होंने सीओ सिटी को सूचित किया, लेकिन 20 मिनट इंतजार करने के बाद जब कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया।



सेवर थाने के सामने फिर दिखे अवैध खनन के वाहन

विश्वेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत के बाद सेवर थाने के सामने फिर से वही अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली देखे। उन्होंने तुरंत अपनी सुरक्षा टीम को सेवर थाने भेजा, जहां पुलिसकर्मी ने आकर कुछ देर बाद एसएचओ से संपर्क किया। फिर जाकर अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। उनका आरोप है कि इस कार्रवाई में भी पुलिस की देरी और लापरवाही साफ दिखाई दी।



पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाए

पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट किया जिसमें उन्होंने पुलिस प्रशासन की लापरवाही को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि डीग और मेवात क्षेत्र में अपराध की स्थिति भी सुधरने के बजाय और बढ़ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस उन लोगों पर कार्रवाई कर रही है जो सही हैं, लेकिन अपराधी खुलेआम दहशत फैलाकर घूम रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह बिना ठोस प्रमाण के कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर नहीं करते, और उनकी शिकायतों में पूरी गंभीरता है।



पुलिस द्वारा चार ट्रैक्टर-ट्रॉली की जब्ती

सेवर थाना के SHO सतीश भारद्वाज ने पुष्टि की कि शिकायत के आधार पर चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और इसके बारे में आगे कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पुलिस अधिकारियों के बयान में कुछ अस्पष्टता थी, और डीएसपी पंकज यादव ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की।



अवैध खनन पर सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी

भजनलाल सरकार अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागु की हुई हैं। इस अभियान पर सरकार का दावा हैं कि 9 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किये जा चुके है। लेकिन इस तरह के मामले सरकार के इस अभियान पर एक सवाल जरूर लगाती है।



ये भी पढे़:-

विधानसभा में हलचल: कांग्रेस विधायक अभद्र इशारा करते कैमरे में हुए कैद



एमपी में बादलों का डेरा, सुबह और शाम पड़ेगी हल्की ठंड, सीजी और राजस्थान में गर्मी की दस्तक



बजट 2026-27: 'विकसित राजस्थान' का ब्लूप्रिंट; खेती से लेकर तकनीक तक, हर सेक्टर के लिए खुला खजाना



राजस्थान बजट 2026 की वो बड़ी घोषणाएं, जो हो सकती है आपके लिए काम की



Tags:
  • राजस्थान
  • अवैध खनन
  • पुलिस
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह
  • भजनलाल सरकार