भाजपा मंत्रियों की डिजिटल पकड़ कमजोर, जानें इंस्टाग्राम फॉलोअर्स का पूरा गणित
समझें क्या है पूरा मामला
- पीएम मोदी के डिजिटल मंत्र के बीच राजस्थान मंत्रियों की सुस्त रफ्तार।
- आधे से ज्यादा मंत्रियों के इंस्टाग्राम पर 50 हजार फॉलोअर्स भी नहीं।
- डिजिटल चौपाल पर विपक्ष भारी, गहलोत-पायलट की मजबूत पकड़।
- उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ 19 लाख फॉलोअर्स के साथ सबसे आगे।
- मुख्यमंत्री के 12 लाख फॉलोअर्स, जानिए किस मंत्री की कितनी रीच।
राजनीति की नई चौपाल अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल मंत्र के बाद राजस्थान मंत्रिमंडल की इंस्टाग्राम उपस्थिति चर्चा में है। मंत्रिमंडल के आधे से ज्यादा सदस्यों के 50 हजार से कम फॉलोअर्स हैं।
उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ 19 लाख के साथ टॉप पर हैं, जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 12 लाख फॉलोअर्स हैं। विपक्ष में अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी मजबूत डिजिटल पकड़ रखते हैं।
टॉप पर राज्यवर्धन, भजनलाल भी आगे
राजस्थान मंत्रिमंडल में उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 19 लाख फॉलोअर्स के साथ सबसे आगे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 12 लाख फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भी 11 लाख फॉलोअर्स हैं। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के 7.39 लाख, प्रेमचंद बैरवा के 3.68 लाख और कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के 3.12 लाख फॉलोअर्स हैं।
विपक्ष की डिजिटल मजबूती
विपक्षी नेताओं की इंस्टाग्राम पकड़ भी मजबूत है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 11 लाख और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के 12 लाख फॉलोअर्स हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के 4.33 लाख और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के 2.07 लाख फॉलोअर्स हैं।
आधे से ज्यादा मंत्रियों के 50 हजार से कम फॉलोअर्स
मंत्रिमंडल का डिजिटल चेहरा असमान है। आधे से अधिक मंत्रियों के 50 हजार से कम फॉलोअर्स हैं। गजेंद्र सिंह खींवसर (50 हजार), जोराराम कुमावत (43 हजार), गौतम दक (43 हजार), हीरालाल नागर (30 हजार), सुमित गोदारा (27 हजार), संजय शर्मा (25 हजार), झाबर सिंह खर्रा (18 हजार), हेमंत मीणा (13 हजार) और विजय सिंह चौधरी (11 हजार) इसी श्रेणी में हैं।
सबसे कम फॉलोअर्स महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार के हैं, जिनके सिर्फ 8,493 फॉलोअर्स हैं।
ये भी पढ़ें:-
सचिन पायलट और टीना डाबी 'डिजिटल धमक' में किसी से कम नहीं, जानिए किसकी कितनी 'रीच'
कांग्रेस ने कहा-युवा शक्ति की विजय है शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
प्रेमचन्द बैरवा का नाम इस्तेमाल कर तबादला मांगा, कोर्ट में भेजी फाइल
कौन हैं अमृत लाल मीणा, जिन्हें NTA टास्क फोर्स में मिली जगह