रील से जगी शादी की उम्मीद! मोतीडूंगरी गणेशजी की मेहंदी लेने उमड़े देशभर के कुंवारे
Saurabh Mishra | Sept 14, 2026, 10:28 IST
जयपुर के मोतीडूंगरी गणेशजी मंदिर
जयपुर के मोतीडूंगरी गणेशजी मंदिर में सिंजारा महोत्सव के दौरान मेहंदी लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। सोशल मीडिया पर वायरल मान्यता के चलते देशभर से श्रद्धालु पहुंचे, कई घंटों इंतजार के बाद भी कुछ को मेहंदी नहीं मिल सकी।
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी के लिए उमड़ी भारी भीड़।
- एक वायरल रील से जुड़ी शादी की मन्नत, मेहंदी लेने के लिए जुटे कुंवारे।
- 7 घंटे लाइन में कतार में लगे रहे कुंवारे, फिर भी नहीं मिली मेहंदी।
- एमपी, पंजाब, गुजरात समेत कई राज्यों से जयपुर पहुंचे मेहंदी लेने श्रद्धालु।
इस बार भीड़ बढ़ने की एक बड़ी वजह सोशल मीडिया पर वायरल रील और वीडियो भी बताए जा रहे। इनमें गणेशजी की मेहंदी और विवाह से जुड़ी एक मान्यता का जिक्र किया जा रहा।
जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर पर सिंजारा की मेहंदी (शादी वाली मेहंदी) के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। पंजाब-हरियाणा, दिल्ली, MP, UP समेत कई राज्यों से कुंवारे पहुंचे। #jaipur #ganeshchaturthi pic.twitter.com/gqLyx9jNXn
— test test (@TestT12452) September 14, 2026
मोतीडूंगरी गणेश जी को अर्पित मेहंदी लेने को लेकर जुटे हजारों श्रद्धालु
इस बार इसी मेहंदी को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो और रील चर्चा में हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि अविवाहित युवक या युवती भगवान गणेश को अर्पित मेहंदी का प्रसाद लेकर लगाए तो विवाह की मनोकामना पूरी होती है। कुछ वीडियो में एक साल के भीतर शादी होने की मान्यता का भी जिक्र है।हालांकि, यह आस्था और धार्मिक मान्यता से जुड़ा दावा है। इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।
दिल्ली से गुजरात तक के श्रद्धालु शादी की आस में मेहंदी लेने पहुंचे
मेहंदी के लिए 7 घंटे तक कतार में लगे रहे श्रद्धालु
शाम 7 बजे तक खत्म हो गई मेहंदी
आस्था के साथ जुड़ा सोशल मीडिया का असर
इस बार इस परंपरा को सोशल मीडिया ने नई चर्चा दे दी। शादी की मनोकामना से जुड़ी रील और वीडियो देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचे। इसका असर यह हुआ कि मेहंदी लेने के लिए दूसरे राज्यों से भी लोग जयपुर आ गए।
मोतीडूंगरी में रविवार को दिखी भीड़ आस्था के साथ सोशल मीडिया के बढ़ते असर की भी तस्वीर रही। गणेशजी के प्रति विश्वास, विवाह की मनोकामना और वायरल रीलों ने इस बार सिंजारा महोत्सव को खास चर्चा में ला दिया।
FAQ
- जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में इस बार इतनी भीड़ क्यों उमड़ी?
सोशल मीडिया पर वायरल एक मान्यता के अनुसार भगवान गणेश को अर्पित मेहंदी लगाने से अविवाहित युवक-युवतियों की एक साल के भीतर शादी होने की बात कही जाती। इसी वायरल चर्चा के बाद मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। - मोतीडूंगरी गणेश मंदिर की मेहंदी लेने कहां-कहां से लोग पहुंचे?
जयपुर के अलावा दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। कुछ लोग तो एक दिन पहले ही जयपुर आ गए थे। - क्या सभी श्रद्धालुओं को मेहंदी मिल सकी?
नहीं, भारी भीड़ के चलते शाम करीब 7 बजे मंदिर प्रबंधन को मेहंदी खत्म होने की घोषणा करनी पड़ी। इसके बाद कई श्रद्धालुओं को बिना मेहंदी लिए ही वापस लौटना पड़ा।
भारत ही नहीं, एशिया के इन देशों में भी होती है विघ्नहर्ता गणेश की विशेष पूजा
जयपुर निगम चुनाव: बीजेपी उम्मीदवार नहीं जाएंगे काउंटिंग सेंटर, मेयर के चेहरे पर मंथन शुरू
राजस्थान के 309 निकायों का रिजल्ट कल, मेयर-सभापति पद के लिए 21 सितंबर को वोटिंग
जयपुर ACB की बड़ी कार्रवाई: सांभर SHO 50 हजार की घूस लेते गिरफ्तार, जांच जारी
कलेक्टर के सामने BJP नेता के हाथ में सरकारी बंदूक! दतिया में फायरिंग के वीडियो से उठे गंभीर सवाल
By Ram Krishna Gautam
साय सरकार में आवास योजना को रफ्तार, लाखों परिवारों के पक्के घर का सपना हुआ साकार
By The Sootr
छत्तीसगढ़ में हॉकी को नई रफ्तार, स्थानीय खिलाड़ियों को मिल रहा बड़ा मंच
By The Sootr
चार हफ्ते में शिक्षकों को दें 2006 से छठे वेतनमान का लाभ, नहीं तो प्रमुख सचिव होंगे तलब, एमपी हाईकोर्ट की अंतिम मोहलत
By Neel Tiwari
एमपी हाउसिंग बोर्ड की हजारों करोड़ की नई तैयारी! अधूरे निर्माणों पर जवाबदेही का संकट
By Ramanand Tiwari
एमपी भाजपा में बिप्लब देव के तेवर सख्त! अनुशासन की नसीहत के बाद अब फैसलों पर टिकी नजरें
By Ramanand Tiwari
मेट्रो स्टेशन के लिए रानी सराय के पेड़ काटने को हाईकोर्ट की मंजूरी, तोतों का आवास होगा खत्म
By Sanjay Gupta