जयपुर स्कूल बवाल पर वार-पलटवार, मंत्रियों ने बताया कांग्रेस की साजिश
समझें क्या है पूरा मामला
- जवाहर सिंह बेढ़म का आरोप, सीजेपी का मुखौटा पहन अराजकता फैला रही कांग्रेस।
- मंत्री अविनाश गहलोत का हमला,अराजक तत्वों का अड्डा बनी सीजेपी पार्टी।
- आशुतोष रांका की सफाई,'ग्रामीणों के बुलावे पर निरीक्षण करने पहुंचे थे।
- भाजपा पर पलटवार, स्थानीय पार्षद ने पैसे देकर भड़काई प्रायोजित हिंसा।
जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा सरकारी स्कूल विवाद को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म और अविनाश गहलोत ने कांग्रेस और सीजेपी पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए। वहीं सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने ग्रामीणों का बचाव करते हुए भाजपा पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस का मुखौटा पहनकर घूम रहे लोग: जवाहर सिंह बेढ़म
घटना पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि कांग्रेस के लोग अलग-अलग मुखौटे पहनकर गांवों में जा रहे हैं और वहां की शांति भंग करना चाहते हैं। जनता उन्हें करारा जवाब दे रही है।
कांग्रेस का अब कोई जनाधार नहीं बचा है। इसलिए उनके लोग सीजेपी का मुखौटा पहनकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
अराजक तत्वों की पार्टी बनी सीजेपी- अविनाश गहलोत
कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह (CJP) पार्टी अब अराजक तत्वों का अड्डा बन चुकी है। इनका मकसद स्कूल की मरम्मत कराना नहीं, बल्कि अव्यवस्था और अराजकता फैलाना है।
भाजपा विरोधी तत्व प्रणाली को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। राजस्थान की जनता समझदार है और उसने इन्हें खदेड़कर सबक सिखाया है। इन्हें अब भी सीख लेनी चाहिए।
ग्रामीणों ने खुद बुलाया था, पार्षद बांट रहा था रुपए- रांका
आशुतोष रांका ने मीडिया से अपील की कि इस घटना के लिए गांव के निर्दोष लोगों को जिम्मेदार न ठहराया जाए। रांका ने कहा कि मैं मीडिया से गुजारिश करता हूं कि आज की घटना के लिए ग्रामीणों को दोष न दें।
ग्रामीणों ने तो खुद हमसे स्कूल का निरीक्षण करने का अनुरोध किया था। हिंसा भड़काने के लिए बाहर से लोगों को भेजा गया था। मुझे जानकारी मिली है कि स्थानीय भाजपा पार्षद मौके पर गुंडों को पैसे बांटता हुआ देखा गया था। यह पूरी हिंसा प्रायोजित थी।
ये भी पढ़ें:-
'What the F... Happening' कार्यकर्ताओं की पिटाई पर भड़के दीपके, सरकार पर साधा निशाना
CJP ने शिक्षा मंत्री को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
मदन दिलावर को आशुतोष रांका की चुनौती,राजस्थान के 10 बेहतरीन स्कूल दिखाएं
स्कूल एंट्री बैन पर कांग्रेस का विधानसभा गेट पर धरना, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा