स्कूल एंट्री बैन पर कांग्रेस का विधानसभा गेट पर धरना, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
Saurabh Mishra | Aug 20, 2026, 12:10 IST
हंगामे से शुरू हुआ मानसून सत्र
राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र से पहले स्कूल एंट्री बैन को लेकर कांग्रेस विधायकों और पुलिस में धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए धरना दिया।
समझें क्या है पूरा मामला
- विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस विधायकों और पुलिस में धक्का-मुक्की।
- यह विवाद राजस्थान सरकार द्वारा स्कूलों में एंट्री बैन को लेकर हुआ।
- कांग्रेस शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है।
- राज्यपाल ने 10 बिल फिर विचार के लिए लौटाए हैं।
- सदन की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित।
दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सुबह 11:22 बजे सदन की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले, कांग्रेस विधायकों ने स्कूलों में मीडिया एंट्री बैन और शिक्षा विभाग के फैसलों के खिलाफ विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस विधायकों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई थी। वे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। साथ ही राज्य सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाकर नारेजाबी भी की।
कांग्रेस विधायकों ने पोद्दार स्कूल से शुरू हुआ मार्च
जब कांग्रेस विधायक पैदल मार्च करते हुए विधानसभा के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, तब सुरक्षा बलों ने गेट पर उन्हें रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस विधायक गेट पर धरने पर बैठ गए।
"एक मार्च स्कूली शिक्षा की बेहतरी के लिए"#TRJ | #TikaramJully | #LOPRajasthan | #Rajasthan | #Congress | #NetaPratipaksh@INCIndia @INCRajasthan pic.twitter.com/VWlGerNIf4
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) August 20, 2026
गोविंद डोटासरा का सरकार पर हमला
तानाशाह आदेश वापस लो
तुग़लकी फरमान वापस लो@RahulGandhi @kharge @priyankagandhi @kcvenugopalmp @Sukhjinder_INC @INCIndia @INCRajasthan pic.twitter.com/wdi9wJP7PA
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) August 20, 2026
राज्यपाल बागड़े ने लौटाए 10 बिल
बैरिकेड्स पर चढ़े कांग्रेस नेता
विधायकों को सदन में प्रवेश से रोकना और लोकतंत्र के मंदिर पर ताला लगाना, लोकतंत्र की हत्या है।
सवालों से डरती,
जवाबदेही से भागती
भगौड़ी सरकार@INCIndia @INCRajasthan pic.twitter.com/mhXRr8IxFW
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) August 20, 2026
कांग्रेस ने स्कूलों में मीडिया पाबंदी पर किया विरोध
जूली ने कहा कि वे 15 दिन पहले भी यहां आए थे, तब स्थिति बदहाल थी। उन्हें कहा गया था कि 15 दिन में स्थिति सुधार ली जाएगी। लेकिन अब सिर्फ एक बोर्ड और एक नियम मिला है, जिसके तहत स्कूल के अंदर जाने और मीडिया कवरेज करने की अनुमति नहीं है।
राजस्थान विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में स्कूलों की स्थिति दयनीय है। सरकार लोगों को स्कूलों में प्रवेश करने से रोक रही। मीडिया पर पाबंदी लगा रही और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए आदेश जारी कर रही। #SachinPilot #AshokGehlot #rajasthan pic.twitter.com/67nLuxRwJZ
— test test (@TestT12452) August 20, 2026
मानगढ़ धाम मुद्दे पर BAP का प्रदर्शन
सत्र का कामकाज बीएसी बैठक में होगा तय
विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में कार्य सलाहकार समिति यानी बीएसी की बैठक होगी। इसमें मानसून सत्र का कामकाज और सदन कितने दिन चलेगा, यह तय होगा। यूसीसी बिल और ट्री बिल पेश करने पर भी इसी बैठक में फैसला होगा। निकाय चुनावों की आचार संहिता के चलते इन दोनों बिलों को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही थी।
FAQ
- कांग्रेस विधायकों का विधानसभा के बाहर धरने पर क्यों बैठे?
वे स्कूलों में एंट्री बैन के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें बैरिकेड्स लगाकर विधानसभा में जाने से रोक दिया। इसके बाद विधायक गेट पर ही धरने पर बैठ गए। - राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने कितने बिल लौटाए हैं?
राज्यपाल ने कुल 10 बिल फिर से विचार के लिए विधानसभा को लौटाए हैं। इनमें से 9 बिल गहलोत सरकार के समय के हैं और एक वसुंधरा राजे सरकार के समय का है। - BAP विधायकों ने किस मुद्दे पर प्रदर्शन किया?
BAP विधायकों ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया।
विधानसभा का मानसून सत्र आज से, यूसीसी और रोजगार पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
निकाय चुनाव के नतीजों से तय होगी पंचायत चुनाव में भाजपा की राह
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, 2 फेज में मतदान, जानें कब नतीजे आएंगे
मदन दिलावर को आशुतोष रांका की चुनौती,राजस्थान के 10 बेहतरीन स्कूल दिखाएं
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari