राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, 2 फेज में मतदान, जानें कब नतीजे आएंगे
Mukesh Sharma | Aug 19, 2026, 16:09 IST
निकाय चुनाव की तारीख
राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके साथ संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस बार चुनाव प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी।
राज्यनिर्वाचन आयोग ने राजस्थान के सभी 309शहरी निकायों मेंचुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। पहलेफेज की वोटिंग 9 सितंबर और दूसरे फेज कीवोटिंग 11 सितंबर को होगी। घोषणा के साथही सभी 309 निकायों में आचार संहिता लागूहो गई है। इस चुनाव में कुल 10,245पार्षद पदों पर मतदान होगा।
राजस्थान के 309 नगर निकायों में से 60 निकाय प्रमुखों के पद OBC के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं 50 निकायों में SC और 11 निकायों में ST वर्ग के लिए निकाय प्रमुख के पद रिजर्व हैं।
राजस्थान के 309 नगर निकायों में कुल 10245 वार्ड हैं। इनमें 3356 वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व किए गए हैं। यानी हर आरक्षित वर्ग में भी महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें तय हैं।
आरक्षण की कैटेगरी वाइज स्थिति देखें तो 1933 वार्ड OBC, 1794 वार्ड SC और 395 वार्ड ST वर्ग के लिए रिजर्व हैं। वहीं 6123 वार्ड जनरल कैटेगरी के लिए रखे गए हैं। इनमें 4120 वार्ड अनारक्षित ओपन हैं जबकि 2003 वार्ड अनारक्षित महिला कैटेगरी में रखे गए हैं।
चुनाव कार्यक्रम की घोषणाके साथ हीप्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों मेंतत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गईहै। निकाय चुनावों की पूरी प्रक्रियापूरी होने तक यह आचार संहिता प्रभावीरहेगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वरसिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसचुनाव कार्यक्रम कीघोषणा की।
27 अगस्त से शुरू होगी
राजस्थान राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि 27 अगस्त को चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन शुरू हो जाएगा। उम्मीदवारों के पास 3 सितंबर तक अपना नाम वापस लेने का मौका होगा।
निकाय प्रमुखों यानी मेयर, चेयरमैन के चुनाव के लिए 21 सितंबर की तारीख तय की गई है। इसके अगले दिन यानी 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव होंगे। इसी दिन नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिकाओं में साधारण सभा की बैठक भी बुलाई जाएगी। बैठक में डिप्टी मेयर, उपसभापति और नगरपालिका उपाध्यक्ष का भी चुनाव कराया जाएगा।
नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम जारी होते ही सभी 309 शहरी निकायों में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक यह जारी रहेगी।
![निकाय चुनाव]()
अधिसूचना जारी होने की तारीख - 27 अगस्त
नामांकन करने की अंतिम तारीख- 31 अगस्त, 2026
नामांकन की जांच- 1 सितंबर, 2026
नाम वापिस लेने की तारीख- 3 सितंबर,2026 को दोपहर तीन बजे तक।
चुनाव चिन्ह आवंटन - 4 सितंबर, 2026
पहले चरण का मतदान- 9 सितंबर, 2026
दूसरे चरण का मतदान-11 सितंबर, 2026
मतगणना- 14 सितंबर, 2026
अधिसूचना - 15 सितंबर, 2026
नामांकन पेश करने की अंतिम तारीख -16 सितंबर,2026
नामांकन की जांच- 17 सितंबर,2026
नाम वापसी- 18 सितंबर,2026 3 बजे तक
चुनाव चिन्ह आवंटन- 18 सितंबर, 2026
मतदान- 21 सितंबर, 2026
मतगणना - मतदान के फौरन बाद
बैठक का प्रारंभ - प्रात:10 बजे
नामांकन पेश करने का समय - प्रात: 11 बजे तक
नामांकन की जांच- प्रात: 11:30 से बजे तक
नाम वापसी का समय - दोपहर 2 बजे तक
आवश्यक होने पर मतदान - 2:30 से 5 बजे तक
मतगणना- मतदान के फौरन बाद
जयपुर में सबसे ज्यादा मतदाता-24 लाख 20 हजार 839
इंद्रगढ़ में सबसे कम-4,744 मतदाता
आचारसंहिता लागू होने के बाद अब शहरीक्षेत्रों में विकास के नए कामों कीघोषणा नहीं हो सकेगी। कोई भी नया वर्कऑर्डर भी जारी नहीं किया जा सकेगा।हालांकि पहले से चल रहे काम बिना किसीरुकावट के जारी रहेंगे। सिर्फ नए कामोंकी शुरुआत पर रोक रहेगी।
![निकाय चुनाव]()
राजस्थान के 309 शहरी निकायोंमें 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248नगरपालिकाएं शामिल हैं। इन सभी को मिलाकरकुल 10,245 पार्षद पदों पर चुनाव होगा।चुनाव प्रक्रिया में पहले पार्षदों केलिए मतदान होगा। इसके बाद मेयर, सभापतिऔर नगरपालिका अध्यक्षों का चुनाव करायाजाएगा।
प्रथम चरण के अंतर्गत कुल 5,550 वार्डों में मतदान संपन्न कराया जाएगा। इसमें निम्नलिखित प्रमुख निकायों में मतदान होगा:
जयपुर: नगर परिषद शाहपुरा (55 वार्ड), नगर परिषद चौमू (45 वार्ड), नगरपालिका बगरू, चाकसू, किशनगढ़ रेनवाल, बस्सी, जमवारामगढ़, मनोहरपुर आदि।
जोधपुर: नगरपालिका बालेसर सत्ता, भोपालगढ़, बिलाड़ा, मथानिया, तिवरी और पीपाड़सिटी।
भरतपुर: नगर निगम भरतपुर (65 वार्ड), नगरपालिका भुसावर और रूपवास।
अलवर: नगर निगम अलवर (65 वार्ड), नगरपालिका रामगढ़, नौं गांव, मालाखेड़ा और बहादुरपुर।
कोटा: नगरपालिका रामगंजमंडी, सुकेत, सांगोद, इटावा और सुल्तानपुर।
भीलवाड़ा: नगर निगम भीलवाड़ा (70 वार्ड) और नगरपालिका बीगोद।
बीकानेर: नगरपालिका खाजूवाला, नोखा, देशनोक, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ और नापासर।
अजमेर: नगरपालिका पीसांगन, नसीराबाद, केकड़ी, सरवाड़, टाटोटी और सावर।
धौलपुर: नगर परिषद धौलपुर (60 वार्ड), नगरपालिका राजाखेड़ा, मनिया और सैपऊ।
अन्य प्रमुख क्षेत्र: नगर परिषद ब्यावर, नगर परिषद बाड़मेर, नगर परिषद सवाई माधोपुर, नगर परिषद करौली, नगर परिषद जैसलमेर, नगर परिषद भिवाड़ी, नगर परिषद शाहपुरा, नगर परिषद बांस
वाड़ा, नगर परिषद चितौड़गढ़, नगर परिषद प्रतापगढ़ और नगर परिषद डूंगरपुर।
द्वितीय चरण के अंतर्गत कुल 4,695 वार्डों में मतदान होगा। इसमें प्रदेश के बड़े नगर निगमों और प्रमुख नगर परिषदों को शामिल किया गया है:
जयपुर: नगर निगम जयपुर (150 वार्ड)।
जोधपुर:नगर निगम जोधपुर (100 वार्ड)।
कोटा: नगर निगम कोटा (100 वार्ड)।
अजमेर: नगर निगम अजमेर (80 वार्ड), नगर परिषद किशनगढ़ (60 वार्ड) और नगर परिषद पुष्कर।
उदयपुर: नगर निगम उदयपुर (80 वार्ड), नगरपालिका कानोड़ और मावली।
बीकानेर: नगर निगम बीकानेर (80 वार्ड)।
सीकर: नगर परिषद सीकर (65 वार्ड) और नगर परिषद फतेहपुर (55 वार्ड)।
श्रीगंगानगर: नगर परिषद श्रीगंगानगर (65 वार्ड) और संबंधित पालिकाएं।
हनुमानगढ़: नगर परिषद हनुमानगढ़ (60 वार्ड) और संबंधित पालिकाएं।
अन्य प्रमुख क्षेत्र: नगर परिषद टोंक, नगर परिषद चूरू, नगर परिषद हिंडौनसिटी, नगर परिषद दौसा, नगर परिषद मकराना, नगर परिषद बालोतरा, नगर परिषद फलौदी, नगर परिषद सलूंबर और नगर परिषद निम्बाहेड़ा।
![राजस्थान चुनाव]()
चुनावी कार्यक्रम में देरी के सवाल पर राज्य चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह ने ओबीसी आयोग को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि ओबीसी आयोग को गठन मई 2025 में हो गया था और उन्हे तीन महीने में रिपोर्ट देनी थी। लेकिन आयोग निधारित समय में रिपोर्ट देने में नाकामयाब रहा।
![चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह]()
पंचायत व निकाय चुनाव एक साथ करवाने के अदालती आदेश की पालना नहीं होने पर आयुक्त अदालती आदेश की संभावित अवमानना कार्रवाई से स्वयं को बचाते दिखे। उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि इस संबंध में वह जवाब नहीं दे सकते। इसलिए बेहतर होगा कि संबंधित से ही यह सवाल पूछा जाए। वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत पंचायत चुनाव भी साथ होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आयोग के हिसाब से दोनों चुनाव वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत ही हो रहे हैं बाकी मीडिया अपने हिसाब से आकलन करने को स्वतंत्र है।
![चुनावी खर्च]()
चुनाव तारीखोंकी घोषणा के साथही अब सभी राजनीतिक दल उम्मीदवार चयन औरप्रचार अभियान में जुट जाएंगे।नामांकन प्रक्रिया को लेकर आयोग जल्द हीविस्तृत जानकारी जारीकर सकता है। दोनों फेज की वोटिंग के बादमतगणना और परिणामों को लेकर भीअलग से कार्यक्रम सामने आएगा।
राजस्थान सरकार का रक्षाबंधन को लेकर बड़ा फैसला, बहनों को मिलेगा डबल गिफ्ट
मदन दिलावर को आशुतोष रांका की चुनौती,राजस्थान के 10 बेहतरीन स्कूल दिखाएं
गोडावण चूजों के लिए 9 करोड़ की टनल, बच्चे सीख रहे है जंगल में जीने का तरीका
RGHS में शामिल कैंसर की CAR-T थेरेपी, जानें कैसे मिलेगा फायदा?
नगर निकाय प्रमुखों के पदों पर आरक्षण
नगर निकाय के 10245 वार्ड में आरक्षण का पूरा गणित
आरक्षण की कैटेगरी वाइज स्थिति देखें तो 1933 वार्ड OBC, 1794 वार्ड SC और 395 वार्ड ST वर्ग के लिए रिजर्व हैं। वहीं 6123 वार्ड जनरल कैटेगरी के लिए रखे गए हैं। इनमें 4120 वार्ड अनारक्षित ओपन हैं जबकि 2003 वार्ड अनारक्षित महिला कैटेगरी में रखे गए हैं।
आचार संहिता हुई तुरंत प्रभाव से लागू
27 अगस्त से शुरू होगी निकाय चुनाव प्रक्रिया
निकाय प्रमुखों यानी मेयर, चेयरमैन के चुनाव के लिए 21 सितंबर की तारीख तय की गई है। इसके अगले दिन यानी 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव होंगे। इसी दिन नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिकाओं में साधारण सभा की बैठक भी बुलाई जाएगी। बैठक में डिप्टी मेयर, उपसभापति और नगरपालिका उपाध्यक्ष का भी चुनाव कराया जाएगा।
नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम जारी होते ही सभी 309 शहरी निकायों में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक यह जारी रहेगी।
निकाय चुनाव
अधिसूचना जारी होने की तारीख - 27 अगस्त
नामांकन करने की अंतिम तारीख- 31 अगस्त, 2026
नामांकन की जांच- 1 सितंबर, 2026
नाम वापिस लेने की तारीख- 3 सितंबर,2026 को दोपहर तीन बजे तक।
चुनाव चिन्ह आवंटन - 4 सितंबर, 2026
पहले चरण का मतदान- 9 सितंबर, 2026
दूसरे चरण का मतदान-11 सितंबर, 2026
मतगणना- 14 सितंबर, 2026
अध्यक्ष/ मेयर/ सभापति का चुनाव का कार्यक्रम-
नामांकन पेश करने की अंतिम तारीख -16 सितंबर,2026
नामांकन की जांच- 17 सितंबर,2026
नाम वापसी- 18 सितंबर,2026 3 बजे तक
चुनाव चिन्ह आवंटन- 18 सितंबर, 2026
मतदान- 21 सितंबर, 2026
मतगणना - मतदान के फौरन बाद
उपाध्यक्ष का निर्वाचन की तारीख -22 सितंबर, 2026:
निर्वाचन की प्रक्रिया
बैठक का प्रारंभ - प्रात:10 बजे
नामांकन की जांच- प्रात: 11:30 से बजे तक
नाम वापसी का समय - दोपहर 2 बजे तक
आवश्यक होने पर मतदान - 2:30 से 5 बजे तक
मतगणना- मतदान के फौरन बाद
कुल मतदाता-1 करोड़ 44 लाख 3,853
सबसे ज्यादा व सबसे कम मतदाता
इंद्रगढ़ में सबसे कम-4,744 मतदाता
नए कामों पर लगी रोक
निकाय चुनाव
कितने पदों पर होगा चुनाव
प्रथम चरण (09 सितंबर 2026) का क्षेत्रवार विवरण
जयपुर: नगर परिषद शाहपुरा (55 वार्ड), नगर परिषद चौमू (45 वार्ड), नगरपालिका बगरू, चाकसू, किशनगढ़ रेनवाल, बस्सी, जमवारामगढ़, मनोहरपुर आदि।
जोधपुर: नगरपालिका बालेसर सत्ता, भोपालगढ़, बिलाड़ा, मथानिया, तिवरी और पीपाड़सिटी।
भरतपुर: नगर निगम भरतपुर (65 वार्ड), नगरपालिका भुसावर और रूपवास।
अलवर: नगर निगम अलवर (65 वार्ड), नगरपालिका रामगढ़, नौं गांव, मालाखेड़ा और बहादुरपुर।
कोटा: नगरपालिका रामगंजमंडी, सुकेत, सांगोद, इटावा और सुल्तानपुर।
भीलवाड़ा: नगर निगम भीलवाड़ा (70 वार्ड) और नगरपालिका बीगोद।
बीकानेर: नगरपालिका खाजूवाला, नोखा, देशनोक, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ और नापासर।
अजमेर: नगरपालिका पीसांगन, नसीराबाद, केकड़ी, सरवाड़, टाटोटी और सावर।
धौलपुर: नगर परिषद धौलपुर (60 वार्ड), नगरपालिका राजाखेड़ा, मनिया और सैपऊ।
अन्य प्रमुख क्षेत्र: नगर परिषद ब्यावर, नगर परिषद बाड़मेर, नगर परिषद सवाई माधोपुर, नगर परिषद करौली, नगर परिषद जैसलमेर, नगर परिषद भिवाड़ी, नगर परिषद शाहपुरा, नगर परिषद बांस
वाड़ा, नगर परिषद चितौड़गढ़, नगर परिषद प्रतापगढ़ और नगर परिषद डूंगरपुर।
द्वितीय चरण (11 सितंबर 2026) का क्षेत्रवार विवरण
जयपुर: नगर निगम जयपुर (150 वार्ड)।
जोधपुर:नगर निगम जोधपुर (100 वार्ड)।
कोटा: नगर निगम कोटा (100 वार्ड)।
अजमेर: नगर निगम अजमेर (80 वार्ड), नगर परिषद किशनगढ़ (60 वार्ड) और नगर परिषद पुष्कर।
उदयपुर: नगर निगम उदयपुर (80 वार्ड), नगरपालिका कानोड़ और मावली।
बीकानेर: नगर निगम बीकानेर (80 वार्ड)।
सीकर: नगर परिषद सीकर (65 वार्ड) और नगर परिषद फतेहपुर (55 वार्ड)।
श्रीगंगानगर: नगर परिषद श्रीगंगानगर (65 वार्ड) और संबंधित पालिकाएं।
हनुमानगढ़: नगर परिषद हनुमानगढ़ (60 वार्ड) और संबंधित पालिकाएं।
अन्य प्रमुख क्षेत्र: नगर परिषद टोंक, नगर परिषद चूरू, नगर परिषद हिंडौनसिटी, नगर परिषद दौसा, नगर परिषद मकराना, नगर परिषद बालोतरा, नगर परिषद फलौदी, नगर परिषद सलूंबर और नगर परिषद निम्बाहेड़ा।
राजस्थान चुनाव
चुनाव में देरी के लिए ओबीसी आयोग जिम्मेदार-चुनाव आयुक्त
चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह
पंचायत व निकाय चुनाव एक साथ करवाने के अदालती आदेश की पालना नहीं होने पर आयुक्त अदालती आदेश की संभावित अवमानना कार्रवाई से स्वयं को बचाते दिखे। उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि इस संबंध में वह जवाब नहीं दे सकते। इसलिए बेहतर होगा कि संबंधित से ही यह सवाल पूछा जाए। वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत पंचायत चुनाव भी साथ होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आयोग के हिसाब से दोनों चुनाव वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत ही हो रहे हैं बाकी मीडिया अपने हिसाब से आकलन करने को स्वतंत्र है।
चुनावी खर्च
आगे क्या होगा
ये खबर भी पढे़:-
मदन दिलावर को आशुतोष रांका की चुनौती,राजस्थान के 10 बेहतरीन स्कूल दिखाएं
गोडावण चूजों के लिए 9 करोड़ की टनल, बच्चे सीख रहे है जंगल में जीने का तरीका
RGHS में शामिल कैंसर की CAR-T थेरेपी, जानें कैसे मिलेगा फायदा?
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel