निकाय चुनाव के नतीजों से तय होगी पंचायत चुनाव में भाजपा की राह
Mukesh Sharma | Aug 19, 2026, 20:21 IST
राजस्थान भाजपा
भाजपा सरकार ने वन स्टेट-वन इलेक्शन और ओबीसी रिपोर्ट का हवाला देकर चुनाव टाले। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, शहरों में मजबूत पकड़ के दम पर पहले निकाय चुनाव जीतकर पंचायत चुनावों में बढ़त हासिल करने की यह सोची-समझी रणनीति है।
समझें क्या है पूरा मामला
- एक साथ चुनाव का गणित, वन स्टेट-वन इलेक्शन की रणनीति और आचार संहिता की चुनौती।
- संवैधानिक प्रावधान दरकिनार,कार्यकाल पूरा होने के बाद भी देरी पर उठे सवाल।
- ओबीसी आयोग की रिपोर्ट, देरी के कारणों और अदालती समय-सीमा का घटनाक्रम।
- शहरी जनाधार का दांव, निकायों की सफलता से ग्रामीण क्षेत्रों को साधने की योजना।
निकाय चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए इसलिए भी अहम होंगे, क्योंकि इसके तुरंत बाद पंचायत चुनाव की तस्वीर आगे बढ़ेगी। सरकार और भाजपा लंबे समय से पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को एक साथ कराने की नीति यानी 'वन स्टेट-वन इलेक्शन' की बात करती रही है।
सरकार का तर्क है कि अलग-अलग समय पर चुनाव होने से बार-बार आदर्श आचार संहिता लागू होती है और विकास कार्यों की रफ्तार पर असर पड़ता है। एक साथ चुनाव होने से समय और संसाधनों की बचत के साथ सरकार को काम करने के लिए अधिक समय मिल सकता है। हालांकि,राजस्थान में पंचायत और निकायों का कार्यकाल अलग-अलग समय पर पूरा होने के कारण दोनों के चुनाव अलग-अलग होते रहे हैं।
इस बार चुनावों में देरी को लेकर मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा था। अदालत ने भी समय पर चुनाव कराने को लेकर कई बार सख्ती दिखाई और चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की समय-सीमा तय की। मई 2026 में हाई कोर्ट ने साफ कहा था कि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट में देरी को पंचायत चुनाव टालने का आधार नहीं बनाया जा सकता।
ओबीसी रिपोर्ट से जुड़ा अध्याय अब पूरा
अब यह मामला आगे बढ़ चुका है। आयोग ने 5 अगस्त को अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी और इसके बाद राज्य मंत्रिमंडल ने उसकी सिफारिशों को मंजूरी दे दी। यानी फिलहाल ओबीसी रिपोर्ट चुनाव प्रक्रिया में लंबित बाधा नहीं है।
क्या निकाय की जीत का फायदा गांवों में मिलेगा?
इसी वजह से पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया और उसकी राजनीतिक तस्वीर पर भी निकाय चुनाव के नतीजों का असर देखा जाएगा। पंचायत चुनावों में उम्मीदवार चयन, स्थानीय समीकरण और जातीय संतुलन ज्यादा महत्वपूर्ण होंगे। ऐसे में शहरों के नतीजे गांवों में सीधे वोट में बदलेंगे,यह तय नहीं है, लेकिन भाजपा के लिए निकाय चुनाव ग्रामीण चुनाव से पहले अपनी संगठनात्मक ताकत परखने का बड़ा मौका जरूर होंगे।
पंचायत और निकाय चुनावों में देरी को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठाता रहा है। वहीं सरकार ने चुनावों को एक साथ कराने,आरक्षण प्रक्रिया और प्रशासनिक तैयारियों को देरी के प्रमुख कारणों के तौर पर रखा। अब निकाय चुनाव की घोषणा के बाद यह राजनीतिक बहस अगले चरण में पहुंच गई है।
वरिष्ठ पत्रकार गोविंद चतुर्वेदी के अनुसार स्थानीय निकायों को संवैधानिक मजबूती देने के पीछे 73वें और 74वें संविधान संशोधन की मूल भावना नियमित चुनाव और स्थानीय लोकतंत्र को मजबूत करना थी। ऐसे में चुनाव समय पर होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। अब निकाय चुनाव के नतीजे यह संकेत देंगे कि भाजपा की शहरी रणनीति कितनी प्रभावी रही और क्या उसका असर आने वाले पंचायत चुनाव में भी दिखाई देता है।
निकाय चुनाव सिर्फ शहरों की सत्ता का मुकाबला नहीं रह गया है। इनके नतीजे भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए पंचायत चुनाव की रणनीति,उम्मीदवार चयन और ग्रामीण इलाकों में राजनीतिक माहौल का शुरुआती संकेत बनेंगे।
ये खबर भी पढे़:-
जोधपुर राजपरिवार की जमीनों के फर्जी दस्तावेज तैयार, गजसिंह की POA के दुरुपयोग पर FIR
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, निकाय चुनाव के ऐलान से पहले 21 RAS अफसर बदले
राजस्थान सरकार का रक्षाबंधन को लेकर बड़ा फैसला, बहनों को मिलेगा डबल गिफ्ट
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel