जोधपुर राजपरिवार की जमीनों के फर्जी दस्तावेज तैयार, गजसिंह की POA के दुरुपयोग पर FIR

Mukesh Sharma | Published:
Share
राजपरिवार
राजपरिवार

पूर्व महाराजा गजसिंह की पावर ऑफ अटॉर्नी का गलत इस्तेमाल कर राजस्थान में पाली और जोधपुर की सैकड़ों बीघा कीमती जमीनों के फर्जी बेचान दस्तावेज बनाने का मामला सामने आया है। उदयमंदिर थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR दर्ज कराई गई है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • पावर ऑफ अटॉर्नी का गलत इस्तेमाल
  • उदयमंदिर थाने में FIR दर्ज
  • मुद्रांक शुल्क जमा कराने की साजिश
  • सैकड़ों बीघा कीमती जमीन शामिल
जोधपुर के पूर्व महाराजा गजसिंह के नाम पर दर्ज संपत्तियों और जमीनों को हड़पने की नीयत से फर्जी इकरारनामे तैयार कर लिए गए। कोर्ट-कचहरी के मुकदमों की पैरवी के लिए साल 2015 में जारी किए आम मुखत्यारनामे (पावर ऑफ अटॉर्नी) का गलत इस्तेमाल कर सैकड़ों बीघा जमीन का फर्जी बेचाननामा तैयार करने के आरोप में पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पूर्व महाराजा गजसिंह के आम मुखत्यार डॉ. महेंद्र सिंह तंवर निवासी हनुवंत-ए BJS कॉलोनी की रिपोर्ट पर उदयमंदिर थाने में बुधवार को मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत के अनुसार पूर्व महाराजा गजसिंह ने 15 अक्टूबर 2015 को दिवंगत दिलीप सिंह पुत्र स्व. तेज सिंह निवासी नादड़ी जोधपुर को विभिन्न कोर्ट में दीवानी, फौजदारी, राजस्व, ट्रिब्यूनल, इनकम टैक्स आदि में मुकदमों की पैरवी के लिए आम मुखत्यार नियुक्त किया था।

डॉ. तंवर का आरोप है कि इस मुखत्यारनामे में स्पष्ट लिखा था कि यह केवल कोर्ट कार्य और पैरवी के लिए है। इसमें पूर्व महाराजा गजसिंह की किसी भी संपत्ति को बेचने या बेचान इकरारनामा करने की कोई पावर नहीं दी गई थी।

मौत के बाद स्टाम्प ड्यूटी जमा कराकर जमीन हड़पने की कोशिश

हाल ही जब दस्तावेजों की समीक्षा की गई तो पता चला कि आरोपियों ने स्व. दिलीप सिंह के साथ मिलीभगत कर महाराजा गजसिंह की संपत्तियों को हड़पने की नीयत से फर्जी बेचान इकरारनामे तैयार कर लिए।

दिलीप सिंह की मौत के बाद आरोपी कमल कंवर, उषा कंवर, कैलाश कंवर, प्रियंका कंवर, जेठाराम, भवानी सिंह, दमयंती, गणपतलाल, रविंद्र गौड़ और भरत कुमार ने उप-महानिरीक्षक, पंजीयन व मुद्रांक वृत्त पाली-जोधपुर के सामने 10 साल पुराने बेचान इकरारनामों पर मुद्रांक शुल्क जमा कराने के लिए आवेदन किया। शिकायत के अनुसार बिना रजिस्ट्री कराए सालों बाद मुद्रांक शुल्क जमा कराने की यह कोशिश फर्जी दस्तावेजों को असली रूप में इस्तेमाल करने की साजिश का हिस्सा थी। शिकायत में पाली के सोजत तहसील और जोधपुर की करोड़ों रुपए की सैकड़ों बीघा जमीन का ब्यौरा दिया गया है।

सरदार सम्मद : तहसील सोजत, पाली: खसरा नं. 5 रकबा 29 बीघा 3 बिस्वा।

चन्दलाई: तहसील सोजत, पाली: खसरा नं. 513, 514, 516 (कुल 22 बीघा 19 बिस्वा)


चंदलाई व सरदार सम्मद (सोजत, पाली): खसरा नं. 518, 519, 520 और सरदारसम्मद खसरा नं. 9 (कुल 1039 बीघा विशाल भूखंड)।

सोबड़ावास: तहसील सोजत, पाली: खसरा नं. 35, 48, 49 (कुल 3 बीघा 8 बिस्वा 8 बिस्वांशी)।

ग्राम जोधपुर: तहसील व जिला जोधपुर: खसरा नं. 421, 421डी, 421ई (कुल 4 बीघा 7 बिस्वा)।

ग्राम जोधपुर: तहसील व जिला जोधपुर: खसरा नं. 421ए, 421बी (कुल 02.08 बीघा)।

ये खबर भी पढे़:-

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, निकाय चुनाव के ऐलान से पहले 21 RAS अफसर बदले

राजस्थान सरकार का रक्षाबंधन को लेकर बड़ा फैसला, बहनों को मिलेगा डबल गिफ्ट

राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, 2 फेज में मतदान, जानें कब नतीजे आएंगे

मदन दिलावर को आशुतोष रांका की चुनौती,राजस्थान के 10 बेहतरीन स्कूल दिखाएं



Tags:
  • जोधपुर
  • पाली
  • पूर्व महाराजा गजसिंह
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?