राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, निकाय चुनाव के ऐलान से पहले 21 RAS अफसर बदले

Saurabh Mishra | Aug 19, 2026, 18:01 IST
Share
21 RAS के तबादले
21 RAS के तबादले

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव से पहले 21 RAS अधिकारियों का तबादला हुआ है। सभी को बिना जॉइनिंग टाइम तुरंत कार्यभार लेने के निर्देश दिए गए हैं। एक SDM को APO रखा गया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के ऐलान से ठीक पहले प्रशासनिक फेरबदल हुआ।
  • कार्मिक विभाग ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारियों के तबादले किए।
  • सभी अधिकारियों को फौरन नए पद पर कार्यभार लेने को कहा गया है।
  • जॉइनिंग टाइम या छुट्टी का इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं हैं।
  • राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार शाम निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी किया।
राजस्थान में बुधवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान किया, जिस समय राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही थी, ठीक उसी समय राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। कार्मिक (क-4) विभाग ने नए आदेश जारी किए। इसके तहत राजस्थान प्रशासनिक सेवा (Rajasthan Administrative Service) के 21 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया।

संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह ने यह आदेश जारी किया। इसका मुख्य मकसद चुनावी तैयारियों को सुचारू रूप से चलाना है। साथ ही स्थानीय निकायों के प्रशासनिक कामकाज को रफ्तार देना भी इसका मकसद है।

वजीरपुर, सवाई माधोपुर की उपखंड अधिकारी सुधा रानी मीणा को प्रशासनिक कारणों से पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (Awaiting Posting Orders) में रखा गया है। उन्हें कार्मिक विभाग में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी अधिकारियों को तुरंत जॉइनिंग के सख्त निर्देश

कार्मिक विभाग के आदेश में साफ कहा गया है कि राजस्थान के निकाय चुनावों को देखते हुए सभी तबादला किए गए अधिकारियों को बिना कार्यग्रहण काल (Joining Time) या छुट्टी लिए तुरंत नए पद पर कार्यभार लेना होगा। कार्यभार संभालने की रिपोर्ट तुरंत ईमेल पर भेजने को भी कहा गया है।

विभागाध्यक्षों और जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रिलीवर का इंतजार किए बिना अधिकारियों को तुरंत कार्यमुक्त करें। आदेश की अवहेलना करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।



21 RAS अधिकारियों को कहां मिली नई जिम्मेदारी

राजस्थान सरकारद्वारा जारी तबादला सूची में जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, भरतपुर, उदयपुर, कोटपूतली, नागौर, धौलपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, करौली, डीग और श्रीगंगानगर जैसे जिले शामिल हैं। शेफाली कुशवाहा को जयपुर नगर निगम में उपायुक्त बनाया गया है। कमल सिंह यादव भीलवाड़ा नगर निगम के आयुक्त होंगे।

अरविन्द शर्मा को दौसा में अतिरिक्त जिला कलक्टर बनाया गया है। राजीव शर्मा भरतपुर में यही जिम्मेदारी संभालेंगे। रजनी माधीवाल उदयपुर विकास प्राधिकरण (Udaipur Development Authority) में उपायुक्त होंगी। विष्णु बंसल जयपुर विकास प्राधिकरण (Jaipur Development Authority) में उपायुक्त बनाए गए हैं।

इसके अलावा श्रवण सिंह प्रतापगढ़, महेश चन्द्र मान हिंडौन, महिपाल सिंह वजीरपुर, सीता शर्मा नागौर और सुरेश कुमार राव धौलपुर में उपखंड अधिकारी के तौर पर तैनात किए गए। भारती भारद्वाज, निहारिका शर्मा, अमिता बिश्नोई, राजीव बड़गूजर, मोहन चौधरी, रजत और पायल जैन को भी अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नगरीय निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान किया था। प्रदेश में दो चरणों में निकाय चुनाव कराए जाएंगे। पहले फेज में 9 सितंबर और दूसरे में 11 सितंबर को वोट डाले जाएंगे और 14 सितंबर को एकसाथ नतीजे घोषित होंगे।

FAQ

  1. राजस्थान में कितने RAS अधिकारियों का तबादला हुआ है?
    राजस्थान में 21 RAS अधिकारियों का तबादला हुआ है। यह निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले किया गया।
  2. तबादला किए गए अधिकारियों को क्या निर्देश दिए गए हैं?
    सभी अधिकारियों को बिना जॉइनिंग टाइम या छुट्टी लिए तुरंत कार्यभार लेना होगा। कार्यभार की रिपोर्ट ईमेल पर भेजनी होगी।
  3. किन अधिकारियों को तबादला सूची में APO में रखा गया है?
    वजीरपुर, सवाई माधोपुर की उपखंड अधिकारी सुधा रानी मीणा को APO में रखा गया है। उन्हें प्रशासनिक कारणों से यह आदेश दिया गया है।
यह खबरें भी पढ़ें...

थप्पड़ कांड से चर्चित दो पत्नियों वाले RAS अफसर छोटू लाल शर्मा का तबादला

राजस्थान: CM के OSD योगेश श्रीवास्तव का तबादला, 183 RAS अफसर इधर से उधर

मनमाने तबादले पर चली हाई कोर्ट की कैंची, पूर्व MLA के बेटे का तबादला आदेश रद्द

राजस्थान पुलिस तबादला : 26 एडिशनल एसपी के फेरबदल, कई ट्रांसफर आदेश रद्द, देखिए पूरी लिस्ट

Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान सरकार
  • तबादला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब