मनमाने तबादले पर चली हाई कोर्ट की कैंची, पूर्व MLA के बेटे का तबादला आदेश रद्द

Jageshwar prasad | Jul 29, 2026, 12:41 IST
Share
पूर्व विधायक के बेटे का एक दिन में दो बार तबादला, HC ने किया निरस्त
पूर्व विधायक के बेटे का एक दिन में दो बार तबादला, HC ने किया निरस्त

राजस्थान हाई कोर्ट ने जेवीवीएनएल के सहायक अभियंता के एक ही दिन में दो बार किए गए तबादले की सुनवाई की। कोर्ट ने दूसरे तबादले को दुर्भावनापूर्ण मानते हुए रद्द कर दिया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • पूर्व विधायक कमल बैरवा के बेटे का 1 दिन में 2 बार तबादला।
  • AEN विक्रम सिंह लोदी को पहले टोंक, फिर पीड़ावा भेजा।
  • दूसरे तबादले को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कोर्ट ने किया रद्द।
  • याचिकाकर्ता ने 11 जुलाई को ही कार्यभार ग्रहण किया था।
  • जस्टिस गणेशराम मीणा ने कहा- टोंक में ही रहेंगे।
राजस्थान हाई कोर्ट ने जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत विक्रम सिंह लोदी के स्थानांतरण विवाद में महत्वपूर्ण फैसला दिया है।

निवाई से पूर्व कांग्रेस विधायक कमल बैरवा के बेटे विक्रम सिंह लोदी के एक ही दिन में दो अलग-अलग तबादला आदेश जारी किए गए थे।

अदालत ने निगम की इस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए दूसरे तबादला आदेश को निरस्त कर दिया है। विक्रम सिंह को टोंक में ही वर्तमान पद पर बनाए रखने का आदेश दिया है।

10 जुलाई को जारी हुए दो विरोधाभासी आदेश

मामले के अनुसार, जेवीवीएनएल प्रशासन ने 10 जुलाई को एक आदेश जारी किया था। जिसमें एईएन विक्रम सिंह लोदी का तबादला देवली से टोंक किया था। आदेश का पालन करते हुए उन्होंने 11 जुलाई को टोंक में अपना पदभार (जॉइनिंग) भी संभाल लिया।

हालांकि, इसी बीच निगम ने 10 जुलाई की ही तारीख का एक और संशोधित आदेश जारी कर दिया। जिसके तहत उनका तबादला टोंक से झालावाड़ जिले के पीड़ावा में कर दिया गया। इस मनमाने और विरोधाभासी आदेश के खिलाफ याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें

जस्टिस गणेशराम मीणा की एकलपीठ के समक्ष याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा ने पक्ष रखा। उन्होंने तर्क दिया कि टोंक में कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद दूसरा आदेश जारी करना दुर्भावनापूर्ण मंशा को दर्शाता है।

इसके अलावा, टोंक में याचिकाकर्ता के स्थान पर किसी अन्य अधिकारी की नियुक्ति भी नहीं की गई थी। जिससे इस प्रशासनिक बदलाव की मंशा पर सवाल उठते हैं।

दूसरी ओर, जेवीवीएनएल की ओर से दलील दी गई कि याचिकाकर्ता वर्ष 2010 से टोंक जिले में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए ही उनका तबादला पीड़ावा किया गया था।

हाईकोर्ट का फैसला और राहत

दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट की एकलपीठ ने जेवीवीएनएल के रुख को खारिज करते हुए दूसरे स्थानांतरण आदेश को निरस्त कर दिया। अदालत के इस आदेश के बाद अब एईएन विक्रम सिंह लोदी टोंक में ही अपने पद पर सेवाएं देते रहेंगे।

ये भी पढ़ें:-

विधायक का कर दिया ट्रांसफर, पटवारियों की तबादला सूची में आया नाम, जानिए पूरी वजह

पुलिस में बड़ा फेरबदल, 49 RPS के ट्रांसफर, जयपुर-जोधपुर कमिश्नरेट में नए अफसर

आखरी दिन रेवेन्यू बोर्ड में बड़ा फेरबदल, 1735 अधिकारियों के किए तबादले

मौत के बाद सुनी तबादले की फरियाद, सूची में आया अनोपाराम का नाम

Tags:
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • तबादला आदेश
  • जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
  • JVVNL
  • स्थानांतरण विवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड