घर बैठे भर सकेंगे पानी का बिल, जलदाय विभाग ने चालू की QR कोड सुविधा
Ashish Bhardwaj | Aug 11, 2026, 12:14 IST
पानी का बिल
राजस्थान के जयपुर में जलदाय विभाग ने पानी के बिल पर QR कोड सुविधा शुरू की है। इससे 6 लाख उपभोक्ता बिना ऑफिस गए स्कैन कर पेमेंट कर सकेंगे। बकाया बिल की जानकारी वॉट्सएप पर भी मिलेगी।
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर के 6 लाख जल उपभोक्ताओं को मिलेगा QR कोड बिल।
- अब पानी का बिल स्कैन कर सीधे ऑनलाइन भुगतान होगा।
- बिल के साथ पिछले 10 महीनों का रिकॉर्ड भी दिखेगा।
- वॉट्सऐप पर मिलेगा बकाया बिल और अंतिम तारीख का अलर्ट।
- PHED ने 10 अगस्त से नई सुविधा लागू कर दी है।
पुराने बिलों का रिकॉर्ड भी देख सकेंगे
यूजर यह भी देख सकेगा कि उसका बिल कब बना था और कितनी राशि का था। बिल का भुगतान किस स्थिति में है और अब तक कितना पेमेंट किया गया है, यह जानकारी भी सामने आ जाएगी।
वॉट्सएप पर आएगा बिल का मैसेज
इससे उपभोक्ताओं को बार-बार बिल जानकारी के लिए ऑफिस जाने या अंतिम तारीख याद रखने की परेशानी खत्म हो जाएगी। खास बात यह है कि पानी का कनेक्शन किसी और के नाम पर होने पर भी परिवार का कोई अन्य सदस्य बिल स्कैन कर भुगतान कर सकता है।
सिस्टम पर हुआ पहले ट्रायल
मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन बड़ी चुनौती
ऑनलाइन बिल भुगतान और अलर्ट सुविधा का फायदा लेने के लिए मोबाइल नंबर रजिस्टर होना जरूरी होगा। जिन उपभोक्ताओं का नंबर पहले से दर्ज है, उनके लिए यह प्रक्रिया आसान रहेगी। जिनका नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, वे QR कोड स्कैन करने के बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर उसे रजिस्टर कर सकेंगे।
ये खबर भी पढे़:-
गैरहाजिरी के आदी 22 पुलिसकर्मी सस्पेंड, डीसीपी ने जारी किए निलंबन आदेश
राजस्थान ब्राह्मण महासभा विवाद, कोर्ट ने दखल व व्यवधान नहीं देने को किया पाबंद
नवजातों को अब एक साल तक मिलेगा मुफ्त इलाज, 8 लाख बच्चों को होगा लाभ
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari